रादौर ,कुलदीप सैनी
यमुनानगर-जठलाना सडक मार्ग पर बुधवार रात जठलाना पावर हाऊस के पास एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने लापरवाही से एक कार चालक को टक्कर मार दी। इस कारण कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में मारूति कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
गाव मंधार निवासी कुलदीपसिंह उर्फ टिकु ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात वह अपनी मारूति कार एचआर02- 1027 से वापस गाव लौट रहा था। तभी जठलाना पावर हाऊस के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसे व कार में सवार उसके साथी अमन को गंभीर चोटे आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment