करनाल,सुरेश अनेजा
पल्सर बाइक के साथ पकड़े गए तीन बदमाशों से पुलिस ने रिमांड के दौरान चोरी की 15 वारदातों का खुलासा किया है। उन बदमाशों ने शहरी क्षेत्र में 12 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बदमाशों से 26 गैस सिलेंडर, जेवरात, इनवर्टर, बैटरी सहित करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है।
थाना सीआइए के एएसआई मुकेश, गुरमेल सिंह, मुख्य सिपाही विनोद और रमेश ने जब बदमाशों से पूछताछ की, तो चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ। तीनों बदमाशों को अदालत में पेश कर शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। रिमांड के दौरान ही पुलिस ने उन बदमाशों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है। घरों में सेंध लगाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों ने सिलेंडर चोरी करने की भी कई वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। जब उनके कब्जे से 26 सिलेंडर बरामद हुए, तो पुलिस भी हैरान रह गई। एएसआई मुकेश का कहना है कि बदमाशों से अभी और भी पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के काबू होने से शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगेगा।
No comments:
Post a Comment