घरोंडा,कौशिक
केवल भ्रूणहत्या समाप्त होने से लिंग अनुपात ठीक नहीं होगा। यह तो लड़की को मजबूत बनाने और बोझ न समझने से ठीक होगा। यह विचार टेकनपुर की सीमा सुरक्षा बल अकादमी के निदेशक वीएन राय ने मधुबन की हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में आयोजित लिंग संवेदी कार्यशाला में व्यक्त किए। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की जरूरत से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। कन्या भ्रूणहत्या को केवल इसलिए बचाना जरूरी नहीं है कि इससे विवाह के लिए युवतिया नहीं मिलेंगी या समाज में यौन संबंधी अपराध बढ़ जाएंगे, बल्कि इसलिए बचाना जरूरी है कि लड़के और लड़की को प्रकृति ने एक समान बनाया है। सभी पिता चाहते है कि उसकी बेटी अच्छी बने और उनका नाम रोशन करे। समाज में अच्छे और बड़े काम करें, लेकिन उन्हें यह नहीं पता की बेटी को बड़ा बनाने के लिए क्या किया जाए। लड़की को बड़ा बनाने के लिए उसे घर से ही पहल करनी होगी। परिवार में ही लड़क को आगे बढ़ने के समान अवसर कराए जाए। उसे निर्णय में शामिल किया जाए। उन्होंने महिलाओं की रक्षा के नाम पर मनाने वाले रक्षा बंधन जैसे त्योहार के बारे में कहा कि इसके सही स्वरूप को समझने की जरूरत है। यह रक्षासूत्र भाई बहन आपस में बाधने से उसका मतलब सार्थक हो जाएगा। अकादमी के निदेशक सुधीर चौधरी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। अकादमी की उप महानिरीक्षक डॉ. सुमन मंजरी ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में प्रशिक्षण सलाहकार सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर केएस बुधवार, पुलिस अधीक्षक हुकम सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रवींद्र भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment