रादौर,कुलदीप सैनी
किसी भी विवाद से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मौके पर भारी पुलिस बल की तैनात किया गया था, ताकि अगर कोई अप्रिय घटना हो तो उस पर काबू पाया जा सके। निशानदेही का कार्य करवाने के लिए प्रशासन की ओर से डीएसपी अशोक सभ्रवाल, डीडीपीओ धर्मबीर¨सह, बीडीपीओ कंवरभान नरवाल, नायब तहसीलदार राजबीर सुर्जेवाला, पंचायत सचिव बाबूराम सैनी मौके पर मौजूद थे। गाव बरहेड़ी के सरपंच सुनील कौशल ने बताया कि एसडीएम देवेन्द्र कौशिक के सामने जब दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था तो यह बात रखी गई थी कि भूमि के बंटवारे के समय अगर मौके पर एससी समुदाय द्वारा लगाए गए झडे को वहा से हटाकर दूसरी जगह बदलना पड़ा तो एससी समुदाय इसे हटा कर दूसरी जगह पर स्थापित कर लेगा। अब जब यही स्थिति आ गई तो एससी समुदाय के लोग इस बात को मानने से इंकार कर रहे है।
वही, एससी समुदाय के प्रधान रणजीत ¨सह ने बताया कि समझौते में ऐसी कोई बात नहीं कही गई थी। समझौते में यह बात रखी गई थी कि अगर झडे का उखाड़ने की बात आती है तो भूमि की निशानदेही को झडे के अनुसार किया जाएगा। लेकिन, अब पंचायत पहले की तरह मामले को लटकाने के लिए यह कार्य कर रही है, जिसे एससी समुदाय के लोग कभी स्वीकार नहीं करेगें।
No comments:
Post a Comment