नई दिल्ली
दिल्ली की एक अदालत ने एक महिला को अपने पति की हत्या करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा महिला के कार्य ने सभ्य समाज के समूचे आधार को हिला कर रख दिया है। महिला ने यह भी नहीं सोचा कि उसके इस कार्य का उसके छोटे बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ेगा। अदालत ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को यह निर्देश दिया कि वह इस मामले के जाच अधिकारी [आईओ] पुलिस निरीक्षक एएस ढका के खिलाफ जाच कराए और कार्रवाई रिपोर्ट 14 मई तक सौंपे, जो मामले की सुनवाई की अगली तारीख है। अदालत ने कहा कि सतवीर नाम के आरोपी के बरी होने के पीछे आईओ जिम्मेदार है।
No comments:
Post a Comment