Saturday, April 16, 2011

विधवा पेंशन लगवाने के लिए समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रही है|

रादौर,कुलदीप सैनी 
गाँव  मोहड़ी निवासी विधवा महिला संजीदा पिछले दो साल से विधवा पेंशन लगवाने के लिए समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रही है, लेकिन दो बार आवेदन किए जाने के बावजूद विभाग ने विधवा की पेंशन नहीं लगाई। इस कारण महिला मानसिक रूप से परेशान है और अपने पांच   बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर पा रही है। मोहड़ी निवासी संजीदा ने बताया कि दो वर्ष पहले उसके पति समीम की बीमारी के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने समाज कल्याण विभाग के पास विधवा पेंशन लेने के लिए आवेदन किया। लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद उसकी पेंशन नहीं लगाई गई। उसके बाद उसने दोबारा पेंशन के लिए आवेदन किया, फिर भी उसकी पेंशन नहीं लगाई गई। पेंशन न लग पाने से परेशान महिला ने बताया कि उसने आवेदन करने व समाज कल्याण विभाग के यमुनानगर कार्यालय में काफी चक्कर लगाई, जिस कारण उसका काफी खर्च भी हुआ। फिर भी पेंशन नहीं लग पाई। उसके पास बीपीएल कार्ड भी नहीं है, जिस कारण उसे राशन कार्ड पर गेहूं तक नहीं मिल पाता। महिला ने जिला उपायुक्त से उसकी विधवा पेंशन लगवाने व बीपीएल कार्ड सुविधा दिए जाने की माग की है। इस बारे गाव के सरपंच शराफत अली ने बताया कि पंचायत महिला की पेंशन लगवाने के लिए दो बार आवेदन करवा चुकी है। लेकिन समाज कल्याण विभाग की ओर से इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर जिला समाज कल्याण अधिकारी चौ. हाकम सिंह ने बताया कि विभाग विधवा महिला की पेंशन तीन से चार महीने की अवधि में लगवा देता है। मोहड़ी गाव की विधवा संजीदा की पेंशन किन कारणों से नहीं लग पाई है, वह इसकी जाच करेगे। सोमवार को उन्होंने महिला को जिला समाज कल्याण कार्यालय में आकर इस बारे में मिलने को कहा है।

No comments:

Post a Comment