Friday, April 15, 2011

एडवोकेट के निवास पर पथराव

अंबाला, तरनजीत गाबा
सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट अजय जैन के निवास पर बृहस्पतिवार देर रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे घर पर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। जैन पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में बुड़ैल जेल ब्रेक कांड, बहुचर्चित ऋतु-रमेश मर्डर, बाबी हत्याकांड, गोहाना कांड, करतार सिंह भड़ाना आदि संवेदनशील मामलों की पैरवी कर रहे हैं।
जैन महेश नगर में रहते हैं, उनके मुताबिक रात 11 बजे के आसपास वे कोई केस स्टडी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ धमाके सुनाई दिए। बाहर निकलकर देखा तो घर की पोर्च में ईट व रोड़े पड़े थे। यहां पर खड़ी कार एचआर 06जे 0008 व एचआर 10एफ 0030 के शीशे टूटे हुए थे। उन्होंने मामले की सूचना एसपी को दी। मौके पर महेश नगर थाना प्रभारी पहुंचे और मुआयना किया। जैन के अनुसार जब वे दरवाजे से बाहर निकले तो पथराव करने वाले लोग भाग गए और वे किसी को पहचान नहीं पाए। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एसके जैन, समाजसेवी डॉ. गुरुदेव, पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान हरीश शासन, इनेलो नेता डॉ. केडी शर्मा, एचसीसीआइ के भारत भूषण जैन, एटीएफआइ के विरेश शांडिल्य समेत इलाके के विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने घटना की निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से जैन को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment