रादौर कुलदीप सैनी
ग्लोबल रिसर्च इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी (जीआरआइएमटी) रादौर में 'कॅरियर काउंसलिंग एंड अपरच्यूनिटी' विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेमिनार में विशेषज्ञ डॉ.अजय शर्मा ने विद्यार्थियों को नई तकनीक से अवगत करवाया।
इससे पूर्व डॉ.अजय शर्मा को संस्थान में पहुंचने पर संस्थान के चेयरमैन चौ. मेवाराम व ट्रस्टी डॉ. ईश चढ्ढा ने स्वागत किया। चेयरमैन ने उन्हे स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ.अजय शर्मा ने विद्यार्थियों को कॅरियर बनाने के लिए विशेष गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी शिक्षा के बिना हम ऊंचाइयों को नहीं छू सकते। विद्यार्थियों को आए दिन हो रहे तकनीकी बदलाव की जानकारी लेते रहना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन चौ. मेवाराम ने कहा कि संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान में वृद्धि करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है। संस्थान के निदेशक डॉ. विकास नारायण ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का भविष्य उज्जावल करना है।
No comments:
Post a Comment