Wednesday, April 6, 2011

कांग्रेस के पास सबसे मजबूत और अनुशासित संगठन : फूल चंद मुलाना

अम्बाला,तरनजीत सिंह गाबा 
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने कहा कि देश के वर्तमान राजनैतिक परिपे्रक्ष्य में कांग्रेस के पास सबसे मजबूत और अनुशासित संगठन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदौलत न केवल हरियाणा बल्कि केन्द्र में भी कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे न केवल सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं बल्कि विपक्ष के लोगों द्वारा झूठे प्रचार के माध्यम से जनता को गुमराह करने के प्रयासों का भी मुंहतोड़ जवाब दें और आम व्यक्ति को वास्तविकता से अवगत करवाएं।
श्री मुलाना आज साहा, मुलाना और बराड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकों को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल चंद मुलाना को 72वें जन्मदिवस पर उन्हें मुबारकबाद दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोई भी उपहार लेने से इंकार करते हुए अपने जन्मदिवस पर क्षेत्र के लोगों को 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उपहार दिया और कहा कि हरियाणा ग्रामीण विकास निधि कोष से हलका में 5 करोड़ रुपए की लागत से जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने मुलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधोया-छप्पर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने, क्षेत्र की चार मुख्य सड़कों के निर्माण तथा बाढ़ नियंत्रण से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों के लिए भी 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार ने समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा है।
उधर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना का 72 वां जन्मदिन बुधवार को मुलाना में धूमधाम के साथ मनाया गया। फूलचंद मुलाना इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मुलाना ने केक काट कर की। कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी व उनकी दीर्घायु की कामना की।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे न केवल सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुुंचाएं बल्कि विपक्ष के लोगों द्वारा झूठे प्रचार के माध्यम से जनता को गुमराह करने के प्रयासों का भी मुंह तोड़ जवाब दें और आम व्यक्ति को वास्तविकता से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वंय एक किसान परिवार से होने के नाते किसानों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं।
इस अवसर पर  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वरुण चौधरी, अम्बाला प्रथम विकास खण्ड के कांग्रेस अध्यक्ष राज मोहन दुखेड़ी, साहा के अध्यक्ष सुरजन सिंह केसरी, मुलाना के अध्यक्ष कर्ण राणा, साहा ब्लाक समिति के अध्यक्ष जे.डी. सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दर्शन लाल धनौरा, एडवोकेट कंवर पाल, साहा के सरपंच सुरेश कुमार, युवा नेता सोनू रंगा, ब्लाक समिति बराड़ा की चेयरपर्सन कौशल्या देवी, मेघराज साबापुर, परमजीत सिंह बिहटा, विद्यासागर चुडिय़ाली, रामप्रकाश बक्शी सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment