कुरुक्षेत्र: नरेंद्र धूमसी
इनैलो लीगल सैल के प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान ने वकीलों से आह्वान किया कि वे 15 जून से होने वाले ग्रीष्मावकाश में गांव-गांव जाकर पार्टी द्वारा शुरू किए गए जन जागरण अभियान के अंतर्गत लोगों को सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएं और पार्टी संगठन को मजबूत करें। कादियान जिला बार एसोसिएशन के हॉल में इनेलो लीगल सैल की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित कर रह थे। उन्होंने कहा कि वकीलों की बात पर जनता विश्वास करती है। वकीलों का वर्ग ऐसा है जिस पर जनता को विश्वास होता है। अगर वकील जनता के बीच जो बात जाकर कहेंगे, जनता उस पर विश्वास करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो के शासन काल में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाएं जनता को याद करवाएं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के 21 जिलों में से केवल रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले में ही विकास कार्य हो रहे हैं व नौकरियां दी जा रही हैं। शेष 18 जिलों के साथ सरकार भेदभाव बरत रही है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, कांग्रेस राज में कोई सुनवाई नहीं है। भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों की भूमि सस्ते भाव लेकर सरकार बड़े-बड़े बिल्डरों को दे रही है। सोनिया गांधी भूमि अधिग्रहण नीति की प्रशंसा करने में लगी हुई है। केंद्र में हो रहे घोटालों के कारण जनता का कुछ राजनेताओं से विश्वास उठ गया है। कांग्रेस इस विश्वास को बहाल करने में असफल रही है। वकील जनता के बीच जाएं और विश्वास बहाली का काम करें। इस अवसर पर लीगल सैल के जिला प्रधान शमशेर सिंह मलिक बार के पूर्व प्रधान अमर सिंह मलिक, अशोक भारद्वाज, दीपक सडाना, सचिव अमन चीमा, कुंवर विक्रम सिंह, रणधीर सिंह खेड़ी, मेहर सिंह मलिक, धर्म सिंह ढांडा, रतन सिंह, नसीब पलवल, हरदयाल सिंह तथा तिरलोक ङ्क्षसह मौजूद थे।
इनेलो प्रधान महासचिव अजय चौटाला 11 को करुक्षेत्र में
कुरुक्षेत्र: नरेंद्र धूमसी
युवा इनैलो का जिलास्तरीय सम्मेलन 11 जून को जाट धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के लिए जिला इनैलो कार्यालय में युवा इनेलो के जिला प्रधान कुलदीप जखवाला की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
जखवाला ने बताया कि इस सम्मेलन में पार्टी के प्रधान महासचिव अजय चौटाला तथा युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल संबोधित करेंगे। सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक में पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गईं। बैठक में युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल डीपी, जोगध्यान, इनसो जिला प्रधान सुनील राणा, जिला परिषद सदस्य रामकरण काला, जसविंद्र पंजेटा, कमल सैनी, सुरेंद्र किरमच, राजू, अनुराग बिढान ने भाग लिया।
छात्रों के अच्छे प्रदर्शन से उछले
पिपली: नरेंद्र धूमसी
पूजा मार्डन पब्लिक स्कूल के सीबीएसई की परीक्षा में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से छात्र, स्कूल स्टाफ व छात्रों के अभिभावक खुशी से उछल पड़े। परीक्षा में छात्र अकिंत गुप्ता ने दस ग्रेड लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रोंं ने अच्छे अंक आने की खुशी में एक-दूसरे का मीठा मुंह कर खुशी का इजहार किया। परीक्षा में 64 छात्रों में से 20 छात्रों ने मैरिट हासिल की है।
स्कूल प्रधानाचार्य प्रेम सागर ने बताया कि उनके स्कूल के परिणाम पहले भी अच्छे आते रहे हैं। इस बार सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में उनके स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। उनके स्कूल में जहां 20 छात्रों ने मैरिट की लिस्ट में स्थान पाया है वहीं अन्य सभी छात्रों ने प्रथम स्थान पाया है। उन्होंंने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक लेने वालों में अकिंत, समीक्षा, मनाली, अमिता, दामिनी सहगल, वंदना गर्ग, मनप्रीत, हरदीप कौर, भारत शर्मा, शुभम, कुलदीप सिंह, रजत, पारस व विनय कुमार शामिल हैं। संचालिका पुष्पा संधू ने कहा परिश्रम करने से हमेशा फल मिलता है। छात्रों के अच्छे अंक आने के पीछे स्कूल स्टाफ व छात्रों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।
No comments:
Post a Comment