रादौर, 3 जून-कुलदीप सैनी
गांव काजनू में पिछले एक सप्ताह से संदिग्ध परिस्थियों में लापता हुई महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता हुई महिला के परिजनों द्वारा मामले की सूचना रादौर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लापता महिला कृष्णा के पति ज्ञानचन्द ने बताया कि उसकी पत्नि कृष्णा देवी (45) घर में शुक्रवार की रात को अपने कमरे सो गई थी। सुबह उसने देखा कि उसकी पत्नि कमरे में नही थी उन्होने उसकी बहुत तलाश की। लेकिन कहीं कोई पता न चला। उन्होने बताया कि कृष्णा काफी दिनों से मानसिक परेशानी से ग्रस्त थी। जिसका ईलाज चल रहा था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी रादौर पुलिस लापता महिला का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
----------------------------
बीमारियों की रोकथाम के उपाय बताने के लिए किया संगोष्ठी का आयोजन
रादौर, 3 जून-कुलदीप सैनी
गांव कंाजनू की साक्षर महिला समूह की महिलाओं द्वारा गांव में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। संगोष्ठी में मलेरिया व डेंगू जैसी बिमारी की रोकथाम के उपाय बताए गए। बैठक की अध्यक्षता समूह की प्रधान नीशा ने की।
इस अवसर पर प्रधान नीशा ने कहा कि मलेरिया व डेंगू एक जानलेवा बिमारी है। कम्पन के साथ सर्दी लगना, तेज बुखार, सिरदर्द व उल्टियां लगना इसके लक्षण है। मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक के पास जाकर ईलाज करवाना चाहिए। मलेरिया व डेंगू मच्छरों के काटने से फैलता है। इसलिए हमें अपने आसपास मक्खी मच्छर नहीं फैलने देना चाहिए। घरों के आसपास पानी इक_ा नहीं होने देना चाहिए और कीटनाशक दवाईयों का प्रयोग करना चाहिए। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानियों को प्रयोग करना चाहिए। साक्षर समूह की महिलाओं द्वारा गंाव की गलियों में दवाई का स्प्रे करवाया गया। इस अवसर पर आंगनवाडी वर्कर नीता रानी, वर्षा रानी, प्रधान नीशा देवी, रेशमा, उषा, सविता, बृजबाला, गुरमीत, रोशनी व आशा वर्कर सुनीता भी मौजद रही।
--------------------------
महंगाई में टमाटरों की हो रही बेकद्री,कूड़े में फैं के जा रहे गले सड़े टमाटर
रादौर, 3 जून (कुलदीप सैनी) :
लाल टमाटरों ने रादौर के किसानो के चेहरे को पीला कर दिया है क्योंकि उन्हें टमाटर 5०पैसे से एक रूपये में बेचने पर मजबूर होना पड रहा है। विशेषज्ञों अनुसार जिला की भूमि टमाटरो की उपज के लिए अच्छी मानी जाती है और जब किसानों ने टमाटर के पौधो को अपने खेतो मे लगाया था तब टमाटर की कीमते आसमान छू रही थी। इसी लालच में भारी मात्रा में किसानो ने टमाटर की खेती की लेकिन आज हालात बहुत बदल चुके हैं जिसके चलते किसानो का टमाटर या तो खेतों में ही सड़ रहा है या उसे सडको के किनारे फैंकना आरंभ कर दिया गया है।
कुछ समय पहले तक 25 से 3० रूपये किलो तक बिकने वाला टमाटर आज 5० पैसे से एक रूपये किलो तक में बिक रहा है। और अगर किसान टमाटर को मंडी तक ले जाते हैं तो उन्हे आने जाने का भाडा खर्च करने पर जेब से पैसे खर्च करने को मजबूर होना पड रहा है। जिन किसानो ने अपने खून पसीने की कमाई लगाकर दिन-रात मेहनत कर धरती का सीना चीर फसल को तैयार किया आज बाजार भाव को देखकर उसके माथे से पीसना छूटना शुरू हो गया क्योंकि अगर वह ये टमाटर मंडी में बेचने के लिए जाता है तो मिलने वाले रूपये से अधिक टमाटरो का मंडी तक पहुंचाने का भाडा हो जाता है। टमाटर उत्पादक रमेश का कहना है कि हालात यह हो गए हैं कि मजबूरन उन्हें अपना टमाटर सडको पर फैंकना पड रहा है। उन्होने सरकार से मांग की कि उन्हें आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाए।
प्रगतिशील किसान जयचन्द का कहना है कि सरकार को इस तरह से प्लांनिग करनी चाहिए कि जो फसल किसान तैयार करे उसे जिला स्तर पर खरीदा जाए और इसके लिए खरीद केन्द्र बनाये जाएं। यहां तक की किसानो को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविरो का भी आयोजन किया जाए कि उनका उत्पादन कहां-कहां बिकेगा। उन्होंने कहा कि किसानो को टमाटर खरीदने वाली एजैंसियो से सम्पर्क करवाया जाए। वहीं जिला बागवानी अधिकारी डा. पाहुप सिंह का कहना है कि मौसम के बदलाव के चलते कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है। उन्होंने कहा कि किसानो को समय-समय पर फसलो की जानकारी दी जाती है और किसी भी तरह के किसानो के काम आने वाले प्रोजैक्ट को लगाने के लिए भी विभाग किसानो का मार्ग दर्शन करता है ओर उन्हें सब्सिडी प्रदान करता है।
फोटो 2,3 - रादौर के खेतों में खराब हो रहा टमाटर व किसानो द्वारा सडक़ किनारे फैंके गये टमाटर।
------------------------------
शत-प्रतिशत रहा हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल का परिणाम
रादौर, 3जून-कुलदीप सैनी
हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल की 1०वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के विद्यार्थियों से अच्छे ग्रेड़ प्वाइंट हासिल कर सफलता हासिल की है। जिसको लेकर स्कूल के प्रबंधक अजयसिंह चौहान व डायरैक्टर रूचि सिंगला ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूल के प्रबंधक अजयसिंह चौहान ने बताया कि स्कूल की छात्रा मानसी अहुजा ने 1०, दीपशिखा ने 9.8, सुजाता ने 9, अंजू ने 8.6, अर्शिया ने 8.2, नीलम, रमनदीप व योगेश ने 8-8 गे्रड प्वाइंट हासिल किए है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल अपनी एक अहम भूमिका अदा कर रहा है। जिसके बल पर ग्रामीणों क्षेत्र के बच्चें आज इस क्षेत्र में ऊंचाईयां छू रहे है। स्कूल का मेहनती स्टाफ बच्चों को पूरी लगन व मेहनत से शिक्षा दे रहा है। स्कूल की डायरैक्टर सुश्री रूचि सिंगला ने इस सफलता को बच्चों व अध्यापकों की मेहनत बताते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति की यह कोशिश रहेगी कि भविष्य में बच्चे इससे भी अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा पास करे।



No comments:
Post a Comment