करनाल में कुट्टू व सावंक का आट्टा खाने से दस लोग बीमार
करनाल विजय काम्बोज
करनाल के राम नगर में बीती रात कुट्टू व सान्वक का आट्टा खाने से दो परिवारों के दस लोग बीमार हो गए । जिन्हें देर रात करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया । हस्पताल में बेहोशी की हालत में लाये गए दस लोगों में पांच महिला , तीन लड़कियां व दो पुरुष शामिल हैं । जिनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है । गौरतलब है की कल एकादशी के व्रत पर इन लोगों ने कुट्टू व सावंक के आटे की रोटी खाई थी जिस के बाद इन सभी की रात के बारह बजे के करीब हालत खराब हो गई । इन सभी को रात को उलटी व दस्त लग गए थे । उसके बाद इन्हें करनाल के सरकारी हस्पताल के ट्र्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। फि लहाल इनका उपचार चल रहा है। हस्पताल में भर्ती सुनीता और कुलदीप ने बताया कि उन्होंने यह आट्टा एक दुकान से और चक्की से लिया था। जिसे खाने केे बाद हमारी तबीयत काफ ी खराब हो गयी।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस तरह व्रत का आटा खाने से लोग बीमार हुए हो , कुछ महीने पहले भी इस तरह की कई घटनाये सामने आई थी जिसमे दर्जनों लोग बीमार हुए थे , वही करनाल जिला स्वास्थ्य अधिकारी वंदना भाटिया ने बताया की देर रात आटा खाने से दस लोग बीमार हुए थे जिन को ट्रामा में भर्ती किया गया है फिल हाल सभी का इलाज चल रहा है ।उन्होंने बताया कि कुट्टु के आटे के सैम्पल लेने के आदेश दे दिये गये हैं जिनकी जांच कर पता लगाया जायेगा कि उक्त आटा में किसी चीज की मिलावट की गई है या काफ ी समय से इसे स्टोर किया हुआ था। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी।

No comments:
Post a Comment