Monday, June 13, 2011

दरबारा सिंह सांगवान इनेलो के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त


इन्द्री विजय काम्बोज
स्थानीय इनेलो कार्यालय में युवा इनेलो हल्का इन्द्री की एक आवश्यक मिटिंग बुलाई गई। मीटिंग की अध्यक्षता युवा अध्यक्ष  भीम सिंह मढ़ाण हैबतपुर ने की। इस मिटिंग में जिला युवा अध्यक्ष स0 गुरदेव सिंह रम्बा मुख्यातिथि  के तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर मुख्यातिथि गुरदेव सिंह रम्बा ने कहा कि इनेलो सुप्रीमों ओम प्रकाश चौटाला व भाई अजय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार  दरबारा सिंह सांगवान को जिला युवा इनेलो का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सभी ने इन्द्री में दरबारा सिंह सांगवान को फूल मालाओं से सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए दरबारा सिंह सांगवान ने कहा कि मैं इस पद की गरिमा बनाए रखूंगा । मैं सभी शीर्ष के नेताओं का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दिल से आभारी हूं। उन्होंने कहा कि मैं  पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करता रहूंगा एवं अपना कार्य ईमानदारी से करूगां। 
इस मौके पर मिटिंग में मौजूद शहरी प्रधान इन्द्रजीत सिंह गोल्ड़ी व हल्का प्रधान जसविन्द्र गढ़ीबीरबल, प्रदेश सचिव प्रदीप काम्बोज, सतीश सरोहा, सुमेर काम्बोज, राजेश चहल, मिंहा सिंह रांझा, रोशन दुधवाल, देशराज काम्बोज, प्रैस प्रवक्ता देव कश्यप, हरपाल बुढऩपुर, सैंटी मुरादगढ, बलजिन्द्र सिंह, पिन्टू सैनी, जयपाल धनौरा, पवन लाम्बा, बब्बू नारंग, महिन्द्र सैनी, उदय धनौरा, कुलदीप विनायक, अशोक कुमार, उमेश, मनजीत आदि ने दरबारा सिंह सांगवान को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment