Tuesday, April 12, 2011

बुराइयों पर प्रहार करने का संकल्प

करनाल :विजय कम्बोज 
राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक दिवस पर सार्थक कला मंच और हरियाणा थियेटर आर्टिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने रंगमंच के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करने का संकल्प दोहराया। रंगकर्मियों ने प्रसिद्ध रंगकर्मी सफदर हाशमी को याद किया। कुंजपुरा रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल में आयोजित गोष्ठी में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव लखनपाल ने कहा कि राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक दिवस पर पूरे प्रदेश में विभिन्न तरह के आयोजन हो हुए हैं। उन्होंने रंगकर्म के माध्यम से बुराइयां दूर करने का संकल्प दिलवाया। उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, सार्थक कला मंच के सचिव विनोद कौशिक और अपना घर अनाथ आश्रम के महासचिव मानवदास ने रंगमंच को लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम बताया। इस दौरान तरुण विरमानी, गगन शर्मा, दविंदर, गौतम पांचाल, अनिल कल्सन, संदीप सरल, पंकज, संजू शर्मा, हरप्रीत आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment