इन्द्री ,सुरेश अनेजा
हलवाना गाव में इंदिरा गांधी पेयजल योजना के तहत अनुसूचित जाति के घरों में प्रशासन की ओर से पानी की टकिया लगाई गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने टकियों को रखने के लिए थड़ों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। उससे कुछ दिनों में थड़े टूट गए और टंकिया शोपीस बनकर रह गई। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अधिकारियों के साथ मिला हुआ है।
ग्रामीण रानी कौर, अनार कली, सुरजीत कौर, बचन कौर, सिकंदर कौर, देवो कौर, खुमरी कौर, महिद्र कौर, सीमा रानी, जसविंद्र सिंह, नामी सिंह, महेद्र सिंह, गुरनाम सिंह, जगजीत सिंह, गरसेवक सिंह आदि ने बताया कि उनके गाव में 1100 परिवार टकियों के पात्र है, लेकिन सिर्फ 150 परिवारों के घरों में पानी की टकिया दी गई है। ठेकेदार ने ईटें भी ग्रामीणों से लेकर थड़ों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है और उसके सीमेंट के साथ मिट्टी का इस्तेमाल किया है। इससे कुछ दिनों बाद थड़े टूट गए। इससे गांव में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उससे ग्रामीण हैडपंप के गंदे पानी का इस्तेमाल कर रहे है। गाव में बीमारी फैलने की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने उसकी शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरपंच गुलाब सिंह ने बताया कि उसके पास ग्रामीण शिकायत लेकर आए, तो उन्होंने उसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
No comments:
Post a Comment