Saturday, July 9, 2011
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य है:कुमारी सैलजा
यमुनानगर (कुलदीप सैनी)
केन्द्रीय आवास, शहरी गरीबी उन्नमूलन एवं सांस्कृतिक मंत्री कुमारी सैलजा ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे जिला यमुनानगर की सभी छोटी-बडी सडकों की हालात का पता लगाएं और उन पर यातायात को सुविधाजनक बनाने के लिए अब तक क्या-क्या कार्य किए गए हैं, कौन से कार्य किए जा रहे हैं तथा निकट भविष्य में क्या-क्या कार्य पूर्ण किए जाएंगे, की विस्तृत रिपोर्ट आगामी माह में होनी वाली विशेष बैठक में उन्हें उपलब्ध करवाई जाए।
केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने आज यमुनानगर में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग)के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। इस बैठक में कमेटी के सह अध्यक्ष कुरूक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने भी शिकरत की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे जनस्वास्थ्य विभाग व पंचायत विभाग के अधिकारियों से मिलकर जहां-जहां पर सडक़ों के किनारे जल निकासी के लिए डे्रन्स व्यवस्था नहीं है, का पूरा प्लान बनाएं ताकि गांव के गन्दे पानी की निकासी को सुनिश्चित किया जा सके और सडक़ों को टूटने से बचाया जा सके। बैठक में उपस्थित लोगों ने जल निकासी एवं सडक़ों को सुविधाजनक बनाने की यह मांग रखी थी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जहां-जहां नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य स्वास्थ्य केन्द्र बनाएं गए हैं, उसमें लोगों को हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए डाक्टरों की चरणबद्ध तरीके से डयूटी लगाएं।
केन्द्रीय मंत्री ने इसके अतिरिक्त पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के साथ-साथ वर्ष 2010-11 व चालू वित्त वर्ष के शुरू के दो महीनों के तहत पूर्ण हुए प्रधानमंत्री ग्रांम सडक़ योजना/भारत निर्माण, त्वरित ग्रांमीण जल आपूॢत कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, भूमि रिकार्ड का कम्प्यूटरीकरण, इंदिरा आवास योजना, स्वर्ण जंयती स्वं रोजगार योजना, समेकित बंजर भूमि विकास कार्यक्रम, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्थानीय सांसद क्षेत्र विकास योजना सहित एकीकृत आवास एवं मलिन बस्ती योजना की विस्तार से समीक्षा भी की।
उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं लोगों से अनुरोध किया कि वे पौधारोपण को विशेष बढ़ावा दें ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सढौरा में आई.टी.आई. के पास नकटी नदी के किनारों को पूर्ण रूप से पक्का करने के लिए कदम उठाएं ताकि आई.टी.आई. के नव निर्मित भवन तथा कॉलेज के भवन तथा गांव कप्तान माजरी की ओर जाने वाली सडक़ की पूर्ण रूप से सुरक्षा हो सके और नकटी नदी में उफान आने से इस क्षेत्र में नदी का पानी न घुसने पाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गांव भमनोली के नजदीक सोमनदी के किनारे को भी तुंरत प्रभाव से पक्का करने के निर्देश दिए।
कुमारी सैलजा ने जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में बताया कि नेशनल हाईवे 73ए पर गांव बाम्बे पुर के नजदीक तंग पुलिया को चौडा और मजबूत पूरा करने की तुंरत आवश्यकता है। इस पुलिया का नव निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने सडक़ विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जगाधरी बिलासपुर मार्ग की नव निर्मित सडक़ के बरमों की मिट्टी को बहने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं तथा जिला के किसी भी क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ पेयजल की कोई कमी न रहने पाए और समय-समय पर सम्बन्धित अधिकारी पानी की भी जांच भी करवाते रहें ताकि जलजनित रोग न पनपने पाएं।
केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि भूमि के रिकार्ड सम्बन्धी दस्तावेजों को कम्प्यूटरीकरण चरणबद्ध तरीके से करें और सही समय पर भूमि के इंतकाल दर्ज कर तसदीक करें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-11 में जिला में इंदिरा आवास योजना के तहत 1551 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से अबतक 1489 मकान गरीब परिवारों के लिए बनाएं जा चुके हैं तथा 83 का कार्य प्रगति है। इस सारे कार्य पर 6 करोड़ 83 लाख 20 हजार रूपये की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि चालू वित्त वर्ष में इंदिरा आवास योजना के तहत जिला में गरीब परिवारों के लिए 1516 मकान बनाएं जाने का लक्ष्य रखा गया है और इन मकानों में से 773 बीपीएल परिवारों के लिए मकान बनाने के लिए 250.50 लाख रूपये की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने अन्य सभी योजनाओं की सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से विस्तार से समीक्षा की और हर पहलू पर जानकारी मांगी व अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की हर जन कल्याणकारी योजना का लाभ हर आम परिवार व आदमी तक पहुंचे।
इसके बाद केन्द्रीय आवास, शहरी गरीबी उन्नमूलन एवं सांस्कृतिक मंत्री कुमारी सैलजा ने एकीकृत आवास एवं मलिन बस्ती विकास परियोजना की विस्तार से समीक्षा की व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि शहरी क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी की मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, मल निकासी, गलियां, नालियां, स्ट्रीट लाईट तथा आवासीय सुविधा प्रदान कर मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जगाधरी शहर की 43 मलिन बस्तियों के लिए 2350.40 की राशि स्वीकृत की गई है व 1238.13 लाख रूपये खर्च किए गए हैं। यमुनानगर शहरी की मलिन बस्तियों के लिए 1119.67 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है और अब तक 2 करोड़ 51 लाख 50 हजार रूपये की राशि खर्च की गई है।
जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति के सह अध्यक्ष कुरूक्षेत्र के सांसद नंवीन जिंदल ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की भलाई के कार्य पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता तथा निस्वार्थ भाव से करें ताकि सरकार द्वारा जन कल्याण की योजनाओं का लोगों को सीधा और शीघ्रता से लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढकर कोई सेवा नहीं है। परमात्मा ने अधिकारियों को मानव सेवा करने का एक अच्छा मौका दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण में अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। अत: अधिकारियों का यह भी परम कर्तव्य बनता है कि वे लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें व योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित करें।
टे्रन की चपेट में आने से युवक की मौत
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
टे्रन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे लाईन पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त को लेकर आसपास पूछताछ की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मृतक ने सलेटी-काले रंग की चैकदार कमीज डाली हुई है और उसकी उम्र करीब तीस वर्ष बताई जाती है। पुलिस का मानना है कि टे्रन से गिरने पर उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने शव को यमुनानगर सिविल हस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है।
दो ट्रांसफर्मर चोर गिरफतार, रिमांड पर
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
पुलिस की नाक में दम करने वाले ट्रांसफार्मर चोरों पर शिकंजा कसा गया है जिसके चलते दो लोगों को गिरफ्तार का तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रादौर पुलिस ने थाना रादौर के क्षेत्र से ट्रांसफार्मर चोरी करने के जुर्म में दोषी जय चन्द पुत्र जंगी जाति डेहा वासी छोटा बांस रादौर व बंशी पुत्र बाली जाति ढकौत वासी पटाक माजरी रादौर को गुप्त सूचना के आधार पर जोडियों नाका के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोषियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया ताकि दोषियों से चोरी किये गये ट्रांसफार्मर का सामान बरामद किया जा सकें तथा अन्य ट्रांसफार्मर चोरियों बारे भी पता लगाया जा सकें।
ट्रेन की चपेट में आने से सात भैंसे मरी
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
कलानौर के पास रेलवे लाईन पर शताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन की चपेट में आने से सात भैंसे कटकर मर गई जिसके चलते टे्रन वहीं पर रूक गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि कलानौर पुल के पास करीब दो दर्जन से ज्यादा भैंसे चारा चर रही थी, कि सहारनपुर से आ रही शताब्दी एक्सपै्रस के आगे कुछ भैंसे एक दम से रेलवे ट्रेक पर आ गई, जिसके चलते उसमें सात भैंसे ट्रेन की चपेट में आकर कट गई। वहीं उनके शरीर के अंग इंजन के नीचे फंस जाने के कारण इंजन में लगी बैल्टे व जाली टूट गई जिस कारण टे्रन रूक गई। बाद में अधिकारियों ने राहत के लिए कर्मचारियों के दस्ते को वहां बुलवाया जिन्होंने टे्रक को खाली करवाया। इसके बाद टे्रन को कलानौर स्टेशन पर लाया गया। जहां करीब दो घंटे तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। स्टेशन मास्टर मुकेश ने बताया कि टे्रन को ठीक करवाकर रवाना कर दिया गया। यह टे्रन हरिद्वार से अमृतसर तक चलती है।
जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने किया कई गांवों का दौरा
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ गांव लेदा खादर, दादूपुर जाटान, कोट मुकारमपुर, दोलतपुर, ललहाडी, बिलासपुर, सढौरा आदि गांवों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने गत दिनों हुई भारी बरसात के कारण सडकों एवं पुलियों के हुए नुकसान का जायजा लिया। इस अवसर पर बिलासपुर के उपमण्डलाधीश अश्वनी मैगी, एच.सी.एस. अधिकारी कुमारी पूजा, श्री चोपडा, जिला राजस्व अधिकारी आर.के.शर्मा, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग)के अधीक्षक अभियंता नीरज गुप्ता, कार्यकारी अभियंता श्री जाखड, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी हजारी लाल वर्मा सहित राजस्व विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग)के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में अब तक भारी वर्षा के कारण नदियों में आए उफान से सडक़ों व पुलियों को पहुंचे नुकसान को शीघ्र अति शीघ्र ठीक कराया जाए ताकि लोगों को बरसात के मौसम में अपने गांवों एवं घरों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे। उन्होंने गांव लेदा खादर के लोगों से बातचीत की व लोगों ने उन्हें बताया कि गांव लेदा खादर से गांव कोटडा काहन सिंह की ओर जाने वाली सडक पर प्रशासन ने गत वर्ष बाढ़ के कारण टूटी पुलियों की जगह बडी खुली और ऊंची पुलियां बनवा दी हैं जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने जिला उपायुक्त से प्रार्थना की कि गांव के उत्तर एवं पूर्व में जो सडक है उसे ऊंचा उठवाया जाए ताकि यह सडक़ रिंग बांध का काम करें और पथराला नदी का पानी भविष्य में गांव लेदा खादर के साथ-साथ अन्य गांवों की आबादियों और खेतों में जाने न पाए। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और गांव वासियों को आश्वासन दिया कि इसे प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने गांव दादुपूर जाटान के नजदीक पथराला नदी के पुल पर जाकर यहां बनाएं गए पत्थरों के बाधों का निरीक्षण किया और गांव वासियों से बातचीत की। दादुपूर जाटान के लोगों ने जिला उपायुक्त को बताया कि पथराला नदी का पानी उनके खेतों में जाता है अत: पथराला नदी के किनारे जो गांव दादुपूर जाटान के नजदीक लगते हैं वहां पर नदी का बांध बनाया जाए। उन्होंने गांव कोट मुकारमपुर व दौलतपुर के लोगों से विचार विमर्श किया तथा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग)के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन गांवों को जोडने वाली सडक को यातायात के काबिल बनाने के लिए तुरंत प्रभाव से कदम उठाए जाएं और भविष्य में जहां-जहां पुलियां बनानी आवश्यक हैं उनका केस बनाकर मुख्यालय को भेजा जाए।
इसके उपरांत अशोक सांगवान ने गांव बिलासपुर तथा सढौरा का दौरा भी किया। उन्होंने बिलासपुर-कपालमोचन मार्ग में तंग पुलिया को चौडा करने के निर्देश मौके पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने सढौरा के तोरणवाला तालाब से पानी की निकासी के लिए सढौरा-सबीलपुर मार्ग पर पुलिया के निर्माण तथा सढौरा-मिर्जापुर मार्ग पर पुलियां की पानी की क्षमता बढाने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिए। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के उच्च अधिकारियों ने मौके पर ग्रांम वासियों व जिला उपायुक्त को आश्वासन दिया कि इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद में उन्होंने गांव कप्तान माजरी को जाने वाली सडक पर पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया का जायजा भी लिया और सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पुलिया को शीघ्र ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को आने जाने में असुविधा न हो।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment