Saturday, July 9, 2011

रथयात्रा का उद्देश्य गायत्री परिवार के उदेश्य व विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है:एन के शर्मा


यमुनानगर (कुलदीप सैनी)

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार  के संस्थापक व संरक्षक युग ऋषि  पं० श्रीराम शर्मा आचार्य की जन्म शताब्दी के अवसर पर निकाली जा रही जन्म शताब्दी रथयात्रा  अंधेरिया बाग धर्मशाला रादौर में पहुंची। रथयात्रा के रादौर पहुंंचने पर क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक  व शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा फुलमालाओं से रथयात्रा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव मंदिर अंधेरिया बाग रादौर के महंत यमुनागिरी शास्त्री व गायत्री परिवार के प्रदेश संयोजक एनके शर्मा ने की। इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रदेश संयोजक एन के शर्मा ने बताया कि रथयात्रा के माध्यम से गायत्री परिवार के उदेश्य व विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। जिसके लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा देश के हर भाग से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान सात रथों क ी शोभा यात्रा आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। इसी कड़ी में एक रथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ से होता हुआ 23 जून को हरियाणा में प्रवेश करने के बाद आज रादौर पहुंचा है जहां से यह रथ यूपी के लिए रवाना हुआ है। इस अवसर पर एनके शर्मा, मंहत यमुनागिरि शास्त्री,  वरयाम ङ्क्षसह, केसव नसीब, सुशील सिंगला, विपिन शर्मा, केजी कालड़ा, सुमिता गुप्ता, नाथीराम वर्मा, सुशील बकाना, बलजीत घेसपूर, भविष्य सैनी, अरविंद रोहिल, विजय शर्मा, विरेन्द्र गर्ग, सतीश वशिष्ठ आदि उपस्थित थे। 



No comments:

Post a Comment