Monday, July 11, 2011

युवक को किया जान से मारने का प्रयास,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज


यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
एक व्यक्ति ने युवक पर चाकूओं से हमलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव ईस्माइलपुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई संजय कुमार पर सुरेश पाल ने चाकूओं से हमला कर दिया। हमला होने पर पीडि़त युवक द्वारा चिल्लाये जाने पर ग्रामीणों को इक्_ा होता देख आरोपी व्यक्ति वहां से भाग खड़ा हुआ। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल युवक के भाई की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने के प्रयास में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
 hUhUhUhUhUhUhUhUhUhUhUhUhUhUhUhUhUhUhU
कार व थ्री व्हीलर की आमने सामने की भिंडत,एक घायल
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
कार व थ्री व्हीलर की भिंडत में थ्री व्हीलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे पास के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
गांव भम्भौली निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह थ्रीव्हीलर लेकर रात को घर आ रहा था कि गांव खेड़ी रांगराण के नजदीक अल्टों कार चालक ने उसके थ्रीव्हीलर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं थ्रीव्हीलर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से हुए धमाके की आवाज को सुन कर पास के ग्रामीण लोगों ने मौके पर पहुंच कर थ्रीव्हीलर चालक को बाहर निकला और उसे तुरंत पास के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल व्यक्ति के ब्यान पर आरोपी चालक शाहीद हसन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 
˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ˜æ
अवैध हथियार रखने एवं युवक पर जानलेवा हमला करने पर अज्ञात युवकों के खिलाफ  मामला दर्ज
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
अवैध हथियार रखने व युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने शिकायतकर्ता के ब्यान पर चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
देवी भवन बाजार निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा गगन कांसापुर रोड़ चड्डा कालोनी के नजदीक से गुजर रहा था तभी चार-पांच हमलावर उसके सामने आ गये और उन्होंने बिना कुछ कहें उस पर देसी कट्टा तानते हुए तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हमले के दौरान लोगों को इक्_ा होता देख आरोपी व्यक्ति घबराहट  में अपना देसी कट्टïा मौके पर छोडक़र फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध हथियार को अपने कब्जे में लेते हुए घायल व्यक्ति के चाचा की शिकायत पर अज्ञात चार-पांच आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।  
------------------------------------------------------------------------
वन जिला अधिकारी को तंग करने के आरोप में एक लडक़ा-लडक़ी के खिलाफ  मामला दर्ज
यमुनानगर (कुलदीप सैनी)
 वन विभाग में नौकरी दिलावाने के नाम पर वन विभाग के जिला अधिकारी राजेश गुलिया को फोन पर तंग करने के आरोप मे पुलिस ने एक लडके व लडकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वन मंडल अधिकारी राजेश ने बताया कि जम्मू कालानी निवासी पूजा ने वन विभाग में नौकरी के लिए आवेदन किया था। उसकी नौकरी को लेकर संजीव नाम का युवक उन्हें अकसर फोन पर पूजा को विभाग में नौकारी देने के लिए दबाव  बना रहा है।  फर्जी नाम के आधार पर उन्हें परेशान कर रहा था। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 
¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤¾¤
शहीदों की याद में आयोजित ग्रामीण स्तरीय कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
रादौर, कुलदीप सैनी
खंड के गंाव हाफिजपुर मे शहीदों की याद में सातवें ग्रामीण स्तरीय कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला बरसान व जगाधरी की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बरसान की टीम ने टॅास जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जगाधरी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में बरसान की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 148 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता के मैन ऑफ दा मैच का खिताब गेंदबाज संजीव को चुना गया व मैन ऑफ दा सीरीज का खिताब जगाधरी के सलामी बलेबाज गुरप्रीत को मिला। विजेता टीम को सरपंच स. हरविन्द्र सिंह ने 71 सौ रूपये व उपविजेता टीम 31 सौ रूपये नगद व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सम्बोधित करते हुए हेमन्त सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष डा. ऋषिपाल सैनी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को नशे की लत से दूर कर एक स्वच्छ व स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होने युवाओं को आहृवान करते हुए कहा कि युवाओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर सरदार त्रिलाचन सिंह, सतपाल काम्बोज, समयसिंह, बलबीर सिंह, प्रतियोगिता के आयोजक संजीव काम्बोज आदि उपस्थित थे। 


†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†æ†


विशेष बैठक कर की स्वच्छता सप्ताह के तहत किये गये कार्यों की समीक्षा
रादौर, कुलदीप सैनी
राजकीय उच्च विद्यालय घिलौर में शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावकों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता सप्ताह के तहत किए गए कार्यो की समीक्षा की गई। इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक अश्विनी दता ने कहा कि यदि हमे स्वस्थ रहना है तो हमे निजी व सार्वजनिक स्वच्छता को अपनाना पडेगा । उन्होने कहा कि जहा स्वच्छता है, वही भगवान का वास होता है। उन्होने कहा कि हमें अपने घरों के आस-पास गन्दा पानी इक्ट्ठा नही होने देना चाहिए। इस अवसर पर रामेश्वर बापा, मीनाक्षी शर्मा, पुनित चौधरी, बलिन्द्र सिंह, वनिता दत्ता ,कविता दत्ता, दीपा देवी, सरपंच मनोज कुमार इंसा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ मे भी स्वच्छता सप्ताह के तहत बाल संसद का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने स्वच्छता के मुददो पर चर्चा की इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए स्कूल के प्रभारी संदीप मलिक ने बच्चो को स्वच्छता के लाभ बताए, वहीं स्कूली बच्चो ने स्वच्छता सप्ताह के तहत विद्यालय परिसर की साफ सफाई भी की। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, सतीश गुप्ता मनीष शास्त्री प्रेम चन्द, मोनिका, सरपंच गुरनाम सैनी आदि उपस्थित थे ।





No comments:

Post a Comment