Monday, July 11, 2011
कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को हाशिये पर धकेला है:ओमप्रकाश चौटाला
इन्द्री विजय काम्बोज
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी नीतियों के चलते प्रदेश के गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों को बर्बाद करके रख दिया है। चौटाला आज इन्द्री की अनाज मंडी में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो के हरियाणा के पिछड़ा वर्ग के प्रधान तेलूराम जोगी ने की। इस अवसर पर चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की सरकार ही नहीं बल्कि कें द्र सरकार भी भ्रष्टाचार में पूर्णतया लिप्त हैं। कांग्रेस
के मंत्री से लेकर संतरी तक ने भ्रष्टाचार इतना फै ला दिया है कि किसी भी व्यक्ति का काम बिना पैसे लिए नहीं किया जाता। कांग्रेस पार्टी ने देश के आजाद होने से लेकर आज तक समाज के पिछड़े वर्ग का उपयोग केवल वोट लेने के लिए किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस वर्ग की वोटों से ही सत्ता हासिल की तथा सत्ता के बाद उनको हाशिये पर धकेल दिया। कांग्रेस पार्टी के शासन में गरीब व पिछड़े वर्ग की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया। यहां तक कि चुनाव के समय में भी टिकटों के बंटवारे करते हुए इस वर्ग को न के बराबर टिकटें दी जाती हैं। जब-जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आई है तब-तब गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों पर अत्याचार हुए। यहां तक कि गरीबों की आवाज को लाठी डंडों से दबाने का प्रयास भी किया गया है। चौटाला ने कहा कि इनेलो ने सदैव ही गरीब एवं पिछड़े वर्ग का ध्यान रखा है और यह नीति स्वर्गीय देवी लाल की चलाई हुई है। देवी लाल ने ग्राम स्तर पर कमेरे वर्ग को आत्मनिर्भर व सम्पन्न करने के लिए तथा पिछड़े वर्ग के विकास के लिए लघु उद्योंगों को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि देवीलाल की नीतियां उस समय के पूंजीपतियों के हाथों मात खा गई जब बड़े घरानों के लोगों ने लघु उद्योंगों को समाप्त करने के लिए अपने माल को सस्ते दामों पर बेचना शुरू कर दिया था।
चौटाला ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई नीति व्यावहारिकता में चुक गई थी,उसे सुधारा जायेगा। चाहे टिकटों को बंटवारा हो या मंत्री पद देने की बात हो,इनेलो ने पिछड़ा वर्ग को हमेशा ही मान-सम्मान दिया है और प्रजापति बिरादरी के रणबीर सिंह गंगवा को राज्यसभा का सदस्य बनाया। यहां तक कि जब भी इनेलो सत्ता में आई तो उसने तीस प्रतिशत हिस्सा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया है। चौटाला ने कहा कि अब जब इनेलो सत्ता में आयेगी पिछड़ा और गरीब वर्ग के बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा व नौकरी का जिम्मा वहन करेगी। साथ ही नौकरी न दिये जाने की एवज में बेरोजगार को तीन हजार रूपये प्रतिमाह भत्ता दिया जायेगा। इस अवसर इन्द्री विधायक डॉ.अशोक कश्यप,सुमेरचंद काम्बोज,यशबीर राणा,पूर्व विधायक राकेश काम्बोज,सतीश सरोहा,अशोक अरोड़ा,महिंद्र सैनी,शहरी प्रधान इंद्रजीत सिंह गोल्डी,जयप्रकाश काम्बोज,बब्बू नारंग,भीम मढाण,मेमन हैदर,प्रदीप काम्बोज,गुरदेव सिंह रंबा,जसविंद्र सिंह गढ़ीबीरबल,पूर्व मंत्री जसविंद्र संधू,आशानंद,लक्षमण सिंह, वेदनागपाल, सतपाल मलिक,पालाराम धनखड़ ,सुमेर पटेडऱ,बृजशर्मा,सरदार जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment