इन्द्री विजय काम्बोज
इन्द्री अनाज मंडी मे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सम्मेलन में इनेलो पार्टी को उस समय भारी सफ लता मिली जब अखिल भारतीय सोनिया गांधी एसोसिएशन के उत्तरी भारत के संगठन सचिव गगनदीप सिंह लक्की व कांग्रेसी नेता जसवंत सिंह काठपाल ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी क ो छोड़ इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया। ये दोनों नेता पिछले काफ ी वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। इस अवसर पर चौ0 ओमप्रकाश चौटाला ने इन नेताओं का इनेलो पार्टी में स्वागत किया तथा कहा कि इन लोगों को इनेलो पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जायेगा।
इस अवसर पर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा मान-सम्मान किया जाता है तथा पार्टी कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। इस अवसर पर गगनदीप सिंह लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मे वर्कर की कोई कद्र नहीं है। केवल मात्र इनेलो पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां सबके साथ समान बर्ताव किया जाता है। आज हुए सम्मेलन के बाद इनेलो सुप्रीमो ने जसवंत सिंह के घर पर जलपान भी किया। इस अवसर पर उन्हें एक स्मृति चिह्न एवं शाल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कई इनेेलो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment