Monday, July 11, 2011

पंचायती राज को बढ़ावा देने में लगे हैं मुख्यमंत्री हुड्डा:अमीचंद काम्बोज



इन्द्री सुरेश अनेजा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा देखे गये पंचायती राज के सपने को पूर्ण रूप से साकार करने में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिनरात लगे हुए हैं। गांवों में विकास कार्यों के लिए सीधे पंचायत के खाते में पैसे डालने की घोषणा कर हुड्डा ने हरियाणावासियों का दिल जीत लिया है। यह कहना है कांग्रेस पार्टी करनाल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं काम्बोज एक्सपोर्ट के मालिक अमीचंद काम्बोज का। अमीचंद काम्बोज अपने फ ार्म हाउस पर हुई कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांवों में विकास के लिए पंचायतों के पास सीधे रूप से पैसा आने से विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि गांव की जो भी समस्या होती है उसको गांव की पंचायत ही ज्यादा समझ सकती है। एक गांव की पंचायत को दस लाख रूपये तक के कार्यों की स्वीकृति देकर मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने अपने शासनकाल में जितने विकास कार्य किये हैं उतने किसी भी अन्य मुख्यमंत्री ने नहीं किये हैं। आज पूरे हरियाणा प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। प्रदेश के हर शहर में बड़े-बड़े फलाईओवर बनाये जा रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में बढ़ते वाहनों से होने वाली यातायात की समस्या से निजात पाया जा सकेगा। प्रदेश में नई सडक़ों का निर्माण एवं पुरानी सडक़ों को मुरम्मत करने का काम पूरे जोरों शोरों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में शीघ्र ही बिजली उत्पादन के बनाये जा रहे नये संंयंत्र बिजली उत्पादन का काम शुरू कर देंगे जिससे हरियाणा के नागरिकों को बिजली की समस्या से छ्ुटकारा मिल जायेगा। मुख्यमंत्री हुड्डा के शासन काल में हर बिरादरी मुख्यमंत्री की कार्यशैली से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेता हरियाणा में किये जा रहे विकास कार्यों से बौखला गये हैं और अनाप-शनाप प्रचार करने में लगे हुए हैं। अमीचंद ने कहा कि हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने जो कार्य किये हैं वह काबिलेतारीफ  हैं। खिलाडिय़ों का मान-सम्मान बढ़ाने एवं उन्हें उच्च पदों पर नियुक्त कर मुख्यमंंत्री ने हरियाणा में एक नया इतिहास कायम किया है। आज का युवा अब खेलों की तरफ  ज्यादा अग्रसर हो रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने गांवों एवं शहरों में स्टेडियमों एवं खेल एकेडमियों का निर्माण किया है जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा एक स्वच्छ छवि के बेदाग नेता हैं। इस अवसर पर शुभकरण काम्बोज,अशोक कुमार, सुनील,विनोद, ईलमचंद,सुभाष, वेद काम्बोज,राकेश कुमार,सोनू सहित काफ ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment