Monday, July 11, 2011

लगातार बढ़ती जनसंख्या हमारे देश की प्रगति में बाधा है:कुलदीप शर्मा

करनाल विजय काम्बोज
देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए मानव संसाधन विकास को बढ़ावा देना जरूरी है। इसके साथ-साथ समाज में जागरूकता लाकर छोटे परिवार की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। ये उदगार हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा ने आज स्थानीय सामान्य अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए व्यक्त किये। इससे पूर्व उन्होंने इस दिवस के महत्व का संदेश देने और जनता को जागरूक करने के उददेश्य से एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व जनसंख्या दिवस पर अस्पताल परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने आगे कहा कि लगातार बढ़ती जनसंख्या हमारे देश की प्रगति में बाधा है। हालांकि हमारे देश  का विकास ढांचा कई देशों की तुलना में अधिक सुदृढ़ है लेकिन अत्याधिक जनसंख्या से लोगों को विकास का उतना लाभ नहीं मिल रहा जितना मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार को और अधिक कारगर कदम उठाने होंगे तथा सामान्य जनमानस को भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि साक्षरता दर बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को सामाजिक दायित्व के प्रति शिक्षित करने की अधिक आवश्यकता है। देश के डाक्टर व इंजीनियर विश्व के श्रेष्टतम शिक्षित लोगों में से हैं। विश्व का सबसे बड़ा ज्ञानवान देश होने के बावजूद भी जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं हो पाया है इस पर चिन्ता करने की आवश्यकता है। विकसित देश आज भारत के साथ विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में काम करना चाहते हैं जो हमारी ताकत है। अमरीका के राष्ट्रपति भी अपने देश के लोगों के सामने भारत के विकास की कई बार चर्चा कर चुके हैं। चाईना, इजराईल व अन्य देश भारत के साथ व्यापार करने के लिए अपना हाथ बढ़ा रहे हैं। लेकिन मानव संसाधन विकास में हम पिछड़े हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।जनसंख्या नियंत्रण के उपायों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में जन्मदर घटाने पर ही जनसंख्या पर रोक लग सकती है। लड़कियों का विवाह 18 की बजाए 21 साल की उम्र में करना चाहिए और सीमित परिवार के लिए 2 से अधिक बच्चों एक परिवार में नही होने चाहिए। शिक्षा का दायरा भी बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि शिक्षित व्यक्ति ही छोटे परिवार के बारे में सोच सकता है। उन्होंने कहा कि करनाल में विधायक सुमिता सिंह के अथक प्रयासों से करोड़ों रुपये की लागत से कल्पना चावला मेडिकल कालेज बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा अगले वर्ष से इस कालेज में कक्षाएं आरम्भ हो जायेंगी। इस कालेज के बनने से न केवल करनाल के लोगों को बल्कि आस पास के क्षेत्र के लोगों को भी लाभ होगा। श्री कुलदीप शर्मा ने इस अवसर पर अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया। सिविल सर्जन डाक्टर वंदना भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण हमारा देश विकसित देशों की तरफ रूख नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास संसाधनों की कमी नहीं है परन्तु लगातार जनसंख्या बढऩे से संसाधन कम पड़ रहे हैं। यदि देश का नागरिक अपने कत्र्तव्य को समझते हुए अपने परिवार को सीमित रखे तो वह दिन दूर नहीं जब भारत देश विकास के मामले में दुनिया में सबसे ऊपर होगा। उन्होंने कहा कि आज जापान व जर्मनी में जन्मदर 1000 के पीछे 10 है तथा मृत्यु दर 11 है जबकि हमारे देश में 1000 के पीछे 23 तथा मृत्यु दर 8 है। उन्होंने देश के विकास के लिए छोटा परिवार, सुखी परिवार, छोटा परिवार सम्पूर्ण परिवार पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस पर छोटा परिवार-सम्पूर्ण विकास का श£ोगन दिया गया है। इस मौके पर उप-सिविल सर्जन डाक्टर अनिता अग्रवाल ने बताया कि जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण लगाने के उददेश्य से 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जिला के स्वास्थ्य केन्द्रों में महिला एवं पुरूषों के लिए आपे्रशन कैम्प लगाए जायेगे। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जनसंख्या नियंत्रण के अस्थाई तरीको के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पुरूषों के नसबंदी की सफलता में करनाल विगत में उत्तर भारत में प्रथम स्थान भी प्राप्त कर चुका है। इस अवसर पर डाक्टर योगेश शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा जिला परिवार कल्याण शिक्षा अधिकारी नरेश लाल ने बढ़ती जनसंख्या पर अपने विचार रखे तथा जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रयोग करवाए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डाक्टर अमर बजाज, डा0 संजीव ग्रोवर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव कवल बसीन तथा कांग्रेसी नेता सरदार इन्द्रपाल सिंह विर्क सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली गई रैली शहर के विभिन्न भागों से गुजरी और रैली में शामिल छात्राओं ने छोटा परिवार सुखी परिवार पर आधारित पटिटकाएं तथा बैनर लेकर लोगों को संदेश दिया।




No comments:

Post a Comment