Monday, July 11, 2011

रेलवे रोड़ के रास्ते पर कांग्रेसियों की राजनीति, श्रेय लेने की होड़



घरौंडा(प्रवीन सोनी)
राष्ट्रीय राजमार्ग से रेलवे रोड़ पर आने-जाने के लिए बनने वाले रास्ते की अभी शुरूआत भी नही हुई है और इसका श्रेय लेने के लिए नेताओं की होड़  शुरू हो गई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विरेंद्र राठौर के कार्यकर्ताओं द्वारा राठौर का अभिनंदन करने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद अरविंद शर्मा का अभिनंदन करने का निर्णय किया है। संासद अरविंद शर्मा का अभिनंदन समारोह नई अनाज मंडी में किया जाएगा। जिसमें जिला उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी भी मौजूद रहेंगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे ओवर ब्रिज के कारण रेलवे रोड़ पर आने जाने वाले लोगों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया था। शहर में अंदर आने के लिए पहले दो ही मेन रास्ते प्रस्तावित थे। एक दिल्ली चुंगी के पास व दूसरा नई अनाज मंडी के पास बनाया जाना था। रेलवे रोड़ पर रास्ता बंद हो जाने के कारण इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों व रेलवे रोड़ पर बैठे दुकानदारों में हडक़ंप मच गया था। और उन्होंने यह रास्ता खुलवाने  के लिए  अपने अपने राजनैतिक आकाओं के  पास हाजरियां लगानी शुरू कर दी थी और उन राज नेताओं  द्वारा अपने अपने तरीके से केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी व अन्य मंत्रियों से बातचीत कर रेलवे रोड़ के रास्ते को खुलवाने में कामयाबी हासिल कर ली।
सडक़ परिवहन केंद्रीय मंत्री के कार्यालय से प्राप्त पत्र क्रमांक डीओ नं. आरडब्ल्यु/एनएच-12027/17/2011/एचआर/एनएच-1 के अनुसार रेलवे रोड़ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीचे से गुजरने वाले वाहनों के लिए 1 3 10.5 मीटर रास्ता पास कर दिया गया है। जिसको बनाने के लिए 6.05 करोड़ रूपये का खर्चा आएगा।
अब पास हुए इस रास्ते के लिए विभिन्न राजनेतिक नेताओं द्वारा इसका श्रेय लेने की होड़ लग गई है। गत 14 जून को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विरेंद्र राठौर के स्वागत में रेलवे रोड़ पर एक अभिनंदन समारोह कर विरेंद्र राठौर का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम के होते ही जिन भी नेताओ द्वारा इस रास्ते को खुलवाने के लिए प्रयास शुरू किए थे उनमे हलचल शुरू  हो गई और वे खुद इस रास्ते का खुलवाने का श्रेय लेेने में जुट गए।
इनेलो कार्यालय में बैठक  कर ये स्पष्ट करने की कोशिश की कि रास्ता उनकी मेहनत से खुला है। तो वहीं सांसद अरविंद्र शर्मा के समर्थकों द्वारा 17 जुलाई को सांसद का अभिनंदन समारोह करनेक की घोषणा कर जनता को यह बताने का प्रयास किया कि इस रास्ते के खुलने का श्रेय अरविंद शर्मा को जाता है। 
खैर, कुछ भी हो इस रास्ते को लेकर एक बात स्पष्ट हो गई है कि यहां कांग्रेस में अब भी फुट उसी प्रकार से बरकरार है जैसे विधान सभा या लोकसभा में देखने को मिलती है। 


No comments:

Post a Comment