रादौर,13जून(कुलदीप सैनी) :
हरियाणा के लोकपाल चौ० प्रीतम पाल द्वारा गांव क ण्डरौली में अपने पिता चौ० बिशनसिंह ढाण्डा की पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया। जिसमें जिला स्वास्थय विभाग की टीम ने सीएमओ डॉ० वीके शर्मा के नेतृत्व में अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में लगभग चार सौ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाईयां दी गई। शिविर के अवसर पर जिला उपायुक्त अशोक सांगवान, एडीसी गीता भारती, नायब तहसीलदार रादौर राजबीर सुर्जेवाला, बीडीपीओ कवरभान नरवाल, थाना जठलाना प्रभारी चौ० सुरजभान विशेष रूप से मौजूद थे। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर राजेश गर्ग, डॉ० कुलजीतसिंह, डॉ० अनुज मंगला, डॉ०रीशु गोयल, डॉ० सुरेन्द्र गर्ग, डॉ० दिव्या, डॉ० अनुराग भूषण, डॉ० प्रशांत, डॉ० प्रवीण आर्य आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में लोकपाल चौ० प्रीतमपाल की बेटी डॉ० प्रवीण ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की।
इस अवसर पर लोकायुक्त चौ० प्रीतमपाल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से हम समाज के गरीब लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा सकते हैं। सरकार व समाजिक संस्थाएं समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जनता की सेवा करती हंै। हमें ऐसे पुण्य के कार्यों में बढचढ कर भाग लेना चाहिये। इस अवसर पर जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने कहा कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविरों का लाभ लेना चाहिये। ग्रामीणों को साफ-सफ ाई का गांव में विशेष ध्यान रखना चाहिये। नल खुले नहीं छोडने चाहिये। व्यर्थ में पानी बहाए जाने से गांव में पानी का जमावडा हो जाता है। खुले मेें शौच नहीं करना चाहिये। खुले में शोैच करने से बिमारियां जन्म लेती है। ग्रामीणों को पूर्ण स्वच्छता अपनानी चाहिये। पूर्ण स्वच्छता अपनाकर ही हम बिमारियों से बच सकते हैं। सरकार गांव में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही है। ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने में सहयोग करना चाहिये। शिविर में अपंग व्यक्तियों को जिला रेड क्रॉस की ओर से कृत्रिम अंग मुफत प्रदान किये गये। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुरेन्द्र ढाण्डा, रणदीप ढाण्डा, सरपंच कण्डरौली कर्मसिंह ढाण्डा, सुदेश बंसल गुमथला, वीरभान वधवा, शिवकुमार संधाला, धर्मसिंह कण्डरौली आदि उपस्थित थे।
********************************************************************
पूरे गांव में किया जायेगा पौधारोपण:सरपंच दिलीपसिंह
रादौर,13जून(कुलदीप सैनी) :
गांव छोटाबांस-रादौरी पंचायत की ओर से गांव को हराभरा रखने के लिए जल्द गांव में छायेदार पौधे लगवाए जाएंगे। वहीं साफ -सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचायत विशेष अभियान चलाएगी। यह जानकारी गांव के युवा सरपंच दलीपसिंह रिंकू ने देते हुए बताया कि पंचायत मानसून से पहले गांव में विशेष अभियान चलाकर वातावरण को हराभरा रखने के लिए गावं के चारो ओर पौधे लगाने की योजना बना रही है। गांव में अभी बहुत कम छायादार पेड है। गांव से हरियाली गायब है। पंचायत गावं में फिरनी के चारो ओर पौधारोपण कर गांव के लोगों को इस मुहिम में शामिल करेगी। गांव में साफ-सफाई की समस्या को लेेकर पंचायत गम्भीर हेै। पंचायत की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाकर नालियों व नालों की सफाई करवाई जा रही है। बरसात से पहलें सभी नाले,नालियां साफ करवा दिये जाएगें। ताकि बरसाती पानी की निकासी हो सकें। गांव के लोगों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीणों को गलियों में गंदगी न फेंकने के लिए अपील की जा रही है। वार्ड के पंच सदस्यों को अपने-अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए विशेष तौर पर डयूटी लगाई गई हैं।
*******************************************************************
हुडडा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाई हैं:सतीश दताना
रादौर,13जून(कुलदीप सैनी)
: हुडडा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाई गई हैं। जिनका हर वर्ग को लाभ मिल रहा हैै। मुख्यमंत्री भुपेन्द्रसिंह हुडडा की जन कल्याणकारी नीतियों का पूरे देश में लोहा माना जाता है। उनकी बेहतर नीतियों के कारण आज प्रदेश क ी विपक्षी पार्टियों के पास बोलने के लिए कोई मुददा नहीं बचा है । यह शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री भुपेन्द्रसिंह हुडडा के नजदीकि सतीश दताना ने गांव बरसान में एक पत्रकारवार्ता के दौरान कहे।
श्री दताना ने कहा कि हुडडा राज में किसानों को उनकी फसलों के बेहतर दाम मिल रहे हैं। हुडडा राज में किसान खुशहाल हुआ है। प्रदेश सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति देश की सबसे बेहतर भूमि अधिग्रहण नीति मानी गई है। जिसका अनुसरण अब दूसरे प्रदेशों की सरकारे करने लगी है। हुडडा सरकार भूमि अधिग्रहण करने के बावजूद किसानों को 33 वर्ष तक भूमि का ठेका देती है जो समयनुसार बढता रहता है। प्रदेश के बीपीएल परिवारों को रहने के लिए सौ-सौ गज के मुफत प्लांट दिये जा रहे हैगरीब परिवारों को दो रूपए कि लों गेंहू दी जा रही है। प्रदेश से गुडागर्दी खत्म हुई है। प्रदेश में कानून का राज है। प्रदेश में नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जा रही है। प्रदेश के हर कौेने में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। रादौर क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री भुपेन्द्रसिंह हुडडा ने करोडों रूपए की ग्रांट राशि मंजूर की है। वृद्धों की पैंशनों में इजाफा किया गया है। पंचो, सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों व नम्बरदारों को सरकार की ओर से मानदेय दिया जा रहा है। जिससे जन प्रतिनिधियों का मान-सम्मान बढा है।
***************************************************************
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
रादौर,13जून(कुलदीप सैनी) :
श्री शिवमन्दिर गुमथला राव में श्री गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन आचार्य पं० भगवती प्रसाद शुक्ल (भागवत भूषण) ने कहा कि जैसे बिना धोए कपड़ा नही शुद्ध होता, बिना धोए बर्तन नही शुद्ध होता, उसी प्रकार बिना उपासना के वासना नही शुद्ध होती है। भगवत उपासना सत्संग करने से आती है। मनुष्य लोक में सबसे ज्यादा सुख राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि को है। स्वर्ग लोक में सबसे ज्यादा सुख इन्द्र को है, इन्द्र से दस हजार गुना सुख वृहस्पति जी को है, वृहस्पति से लाख गुना सुख ब्रह्मा जी को प्राप्त है। परन्तु ब्रह्मा जी से भी कई गुना ज्यादा सुख हमें सहज में सत्संग से प्राप्त होता है।
श्री आचार्य जी ने कहा कि संग तो हमें जीवन भर मिलता है किन्तु किसी सत्पुरूष का संग बडे भाग्य से प्राप्त होता है। क्रोधी का संग मिलता है तो क्रोध जगाता है। कामी का संग मिलने से काम जगता है, लोभी का संग मिलने से लोभ की वृद्धि होती है। इसी प्रकार सत्पुरूष का संग उपासना जगा देती है। संत का मिलने भगवान की कृपा से होता है। उन्होने कहा कि ईश्वर प्राप्ति के जितने भी साधन है सभी भक्ति के आधीन है। भगवान कहते है कि मेरी प्राप्ति का सर्वशुलभ साधन भक्ति है। किन्तु भक्ति की दुर्लभता यह है कि जब तक कोई संत अनुकूल नही होगा तब तक भक्ति की प्राप्ति नही हो सकती है। बिमल संतों की सुखद छाया में बैठे बिना विशुद्ध भक्ति का उदय नही होता है।
इस अवसर पर हजारों लोगों ने कथा का रसपान किया एवं शिव मन्दिर कमेटी ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर मदन लाल शर्मा प्रधान, पं० सुमेर चन्द शर्मा, पं० बसन्त शास्त्री, सतप्रकाश शर्मा, बाबा शम्भूमुनी, पं० रूप कुमार, पं० अनित शास्त्री, पंकज कुमार आदि उपस्थित होकर मीठे जल की छबील भी लगाई एवं शोभायात्रा के समय यमुना जी का पूजन करके शोभा यात्रा निकाली गई।
************************************************************
जिला उपायुक्त ने की बरसात से पहले बीमारियों से सुरक्षा के इतंजाम करने की अपील
यमुनानगर, 13जून(कुलदीप सैनी) :
जिला उपायुक्त अशोक सांगवान ने जिलावासियों को आह्वान किया है कि वे बरसात के मौसम से पहले अपने घरों के आसपास यह सुनश्चित कर लें कि कोई एैसा गड्ढा न हो जिसमें बरसात का पानी लम्बे समय तक खडा रहता हो क्योंकि खड्डों में पानी खडा होने से इसमें मक्खी मच्छर पनपते है जो अनेकों बीमारियों का कारण बनते है । अत: सभी लोगो का कर्तव्य बनता है कि अपने घरों, दुकानों, वाणिज्यिक केन्द्रों आदि के आस-पास के खड्डों को भर लें ताकि इनमें वर्षा ऋतु शुरू होते ही पानी खडा न होने पाए । उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वे अपने घरों के आसपास से व किसान अपने खेतों के आसपास से जहरीले गाजर घास, जिसे कांग्रेस घास के नाम से भी जाना जाता है, को उखाड कर पूर्ण रूप से नष्ट कर दें क्योंकि इस जहरीले घास में पारथेनियम नामक पदार्थ होता है जो मानव व पशु, पक्षियों के साथ-साथ फसलों के लिए भी हानिकारक होता है और नालियों के आसपास इस घास के उगने से नालियों के बहते पानी में भी रूकवाट होती है । अत: इस जहरीले घास को उखाडने का जिम्मा सभी लोगों का है ।
जिला उपायुक्त ने युवाओं विशेषकर शिक्षण संस्थाओं में शिक्षणा ग्रहण कर रहे युवाओं से भी पुरजोर अपील की है कि वे लोगों को अपने घरों के आसपास के खड्डों को बरसात से पूर्व भरने व जहरीले कांग्रेस एवं गाजर घास के पौधों को उखाडने के लिए अपने घरों व आसपास के लोगों को जागरूक करें।



No comments:
Post a Comment