करनाल, विजय काम्बोज
निसिंग गाँव में पटवारखाने में इंतकाल की नकल देने की एवज में दो हजार रुपये ले रहे पटवारी को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हलका पटवारी किताब सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। विजिलेंस की कार्रवाई से निसिंग पटवारखाने में हडक़ंप है। डेरा गुनियाना निवासी दर्शन सिंह की शिकायत पर विजिलेंस के इंस्पेक्टर सतनारायण के नेतृत्व में तैयार की गई टीम ने पटवारी किताब सिंह को दो हजार रुपये लेते हुए काबू किया है। दर्शन ने आरोप लगाया कि उसने पटवारी से इंतकाल की नकल और किला नंबर की जानकारी मांगी थी। उसके बदले वह दो हजार रुपये ले चुका है और अब एक माह से उसे टरकाता रहा। नकल देने के लिए जब उसने दो हजार रुपये और मांगे, तब दर्शन ने उसकी शिकायत विजिलेंस अधिकारियों से की।
इंस्पेक्टर सतनारायण, एसआइ राजकुमार, एएसआइ सुभाष, कुलदीप, मुख्य सिपाही सतपाल और सतबीर के नेतृत्व में तैयार की गई टीम के साथ जिला प्रशासन की ओर से बीडीपीओ नरेश कुमार को शामिल किया गया। जिस समय पटवारखाने में मंगलवार को दर्शन सिंह ने पटवारी किताब सिंह को दो हजार रुपये दिए, तब टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। किताब सिंह भी विजिलेंस की टीम को देखकर हैरान रह गया और पूरे पटवारखाने में हडक़ंप मच गया। रिश्वत की राशि सहित पटवारी किताब सिंह को करनाल विजिलेंस कार्यालय में लाया गया। वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पटवारी किताब सिंह ने कहा कि दर्शन सिंह कुछ समय पहले उसके पास आया था और उसने उसका काम कर दिया था। आज वह जबर्दस्ती उसने पैसे पकड़ाए और धोखे से फंसाया है।सातवीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी
करनाल विजय काम्बोज
करनाल मॉडल टाउन की छोटी मार्केट के समीप वाल्मीकि बस्ती में सातवीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। सूचना पते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में उसे फांसी से उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। निर्मल धाम स्कूल की पढऩे वाली छात्रा भावना ने अपने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगाई है। छात्रा की मां जनक रानी के अनुसार शाम को जब वह घर में कपड़े धो रही थी, तब भावना कमरे में सोने के लिए चली गई। कुछ देर बाद जब उसने दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिडक़ी से झांककर देखा, तो अंदर भावना फांसी पर लटकी हुई थी। उसने शोर मचाया, तो पड़ोसियों ने आकर दरवाजा तोड़ा। सूचना पकर मौके पर मॉडल चौकी प्रभारी श्रीपाल पहुंच गए थे और उन्होंने शव को फांसी से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment