Friday, July 8, 2011
इनेलो सुप्रीमों के इंद्री दौरे को लेक र कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
इंद्री, 08 जुलाई:सुरेश अनेजा
इनेलो सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ0 औमप्रकाश चौटाला के इंद्री दौरे को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क अभियान चलाया हुआ है। चौटाला 10 जुलाई को अनाजमंडी में पिछड़े वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आ रहे है। इनेलों के जिला महासचिव महेंद्र सैनी ने जोन के रामगढ़ छानों, कलरी, नन्हेड़ा, खेड़ा, पटहेड़ा, डेरा रामनगर और बुढऩपुर खालसा सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों को सम्मेलन में पहुंचने का न्यौता दिया।
सैनी ने रामगढ़ छानों गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। ऊपर से लेकर नीचे तक सभी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांग्रेस कैबिनेट से लेकर आम कार्यकर्ता तक भ्रष्टाचार आकंठ व्याप्त है। आए दिन कांग्रेस के बड़े मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगते रहते हैं। देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी कांग्रेस के किसी न किसी वरिष्ठ नेता के खिलाफ आरोप पत्र तय कर रही है। उन्होंने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों पर भी प्रकाश डालते हुए इनका विरोध करने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि चौ0 देवी लाल व चौ0 ओमप्रकाश चौटाला के शासनकाल में पिछड़ा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा अहमियत देते हुए चुनाव मे अधिक टिकटे देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग की अनदेखी की है। उन्होंने पिछड़े वर्ग के सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की लोगों से अपील की।
इस मौके पर उनके साथ रामकिशन कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, सुदंर लाल, राजबीर, रिषि पाल खेड़ा, धर्मसिंह, नाथीराम, हुकम सिंह व वेदपाल सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment