इन्द्री विजय काम्बोज
ज्ञान भारती कॉलेज ऑफ एजूकेशन में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें दयाल सिंह कॉलेज करनाल के पूर्व प्रिंसीपल डॉ.रामजी लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी विश्व के अन्य अग्रणीय देशों के मुकाबले में बहुत कम है। यह आंकड़ा 11 प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक बंधन तोडक़र सक्रिय राजनीति में भाग लेना चाहिए। देश का कल्याण तभी हो सकता है जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इस अवसर पर कई अन्य शिक्षाविदों ने भी अपने विचार रखे। कॉलेज में हुए सेमिनार में मुख्य रूप से प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अश्वनी काम्बोज,प्रधानाचार्य डॉ. रामबीर शर्मा,डॉ.मनोज कुमार,डॉ.राजेश मलिक,डॉ. सृुदेश,सतपाल गुर्जर,सुरेंद्र,रीना मलिक,प्रवीण सैनी और प्रमोद भारती ने भाग लिया।
सरकार का पैसा उसी को मिलना चाहिए जो उसका सही हकदार हो:धूमसी
इन्द्री विजय काम्बोज
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगा रखी है। चाहे वह काम बुढ़ापा पेंशन,विधवा पेंशन या सौ-सौ गज के प्लॉट देने का हो। सरकार जो भी पैसा विकास कार्यों के लिए जनता को देती है वह जनता तक नहीं पहुंचता। उसे बीच में दलाल एवं भ्रष्ट अफ सर खा जाते हैं। यह कहना है जिला परिषद् के चेयरमेन अंग्रेज सिंह धूमसी का। धूमसी आज गांव सांतड़ी में हुए एक स्वागत समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर गांव के सरपंच श्रीमती रहती देवी एवं नम्बरदार विनोद काम्बोज ने चेयरमेन का फू लमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए धूमसी ने कहा कि हुड्डा सरकार ने चुनावों में जनता से कोई लुभावने वायदे नहीं किये थे। हुड्डा ने शासन में आते ही किसानों के 1600 करोड़ रूपये के कर्जे माफ कर दिये। एक एकड़ पर ही टै्रक्टर देने की किसानों की मांग को माना। पंचों,सरपंचों,ब्लॉक समितियों के मैंबर एवं जिला परिषद् के सदस्यों,नंबरदारों इत्यादि को मानदेय देकर उनका मान बढ़ाया। इसके अतिरिक्त पेंशन 500 रूपये से बढ़ाकर 700 रूपये कर दी और भी न जाने कितने विकास कार्य करके आज हुड्डा सरकार ने हरियाणा प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। इस अवसर पर उन्होंने गांव सांतड़ी के लिए लाखों रूपये का सरकारी अनुदान भी उपलब्ध कराया। इस मौके पर दरबारा सिंह,ओमदेवी पंच,शीला,शिव कुमार,संदीप,जरनैल सिंह,उधमसिंह,पूर्व सरपंच सुनील कुमार,सरपंच रघुबीर सिंह,पंजाब सिंह,अनिल कुमार,प्रवीण कुमार सहित काफ ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment