Tuesday, April 12, 2011

भाभी को बेहोश कर नाबालिग ननद को साथ ले गए

अम्बाला 
मेहमान बन कर आए और हैवान बन कर भाभी को नशा देकर बेहोश कर दिया। उसके बाद नाबालिग ननद को साथ ले गए। भाभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह वाकया शहर के पास स्थित ठरवा गांव में हुआ। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं शुरू में आपबीती सुनाने के बाद भाभी ने अब मुंह बंद कर लिया है। परिवार के सदस्य बाहर गए थे। घर में केवल भाभी व नाबालिग ननद ही मौजूद थी। भाभी के अनुसार सोमवार रात कुछ मेहमान घर आए थे। भाभी के अनुसार जब उसने मेहमानों के संग चाय पी तो वह बेसुध सी हो गई। पता नहीं किस समय मेहमानों ने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। मेहमान उसे बेहोश हालत में छोडकर उसकी नाबालिग ननद को साथ लेकर चलते बने। घर लौटे परिजनों ने उसे शहर के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। अस्पताल के डॉक्टर ने स्थिति गंभीर जानकर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को पुलिस को मामले की जानकारी देने के लिए भेजा। लेकिन कर्मचारी ने इसकी जानकारी भाभी व उसके परिजनों को दे दी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस और मीडिया को नहीं देने की सलाह दी। बाद में मामला सदर थाना पुलिस तक पहुंचा। देर रात्र सदर घटना की जानकारी पाने के लिए थाने से पुलिसकर्मी सिविल अस्पताल और गांव पहुंचे, लेकिन पीडि़त परिवार ने उन्हें कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। एसएचओ सदर भरत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत आने पर पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी।

No comments:

Post a Comment