Friday, June 10, 2011

सरपंच के बेटे पर किया लाठियों और डंडों से हमला


रादौर 1० जून-कुलदीप सैनी 
गांव अलाहर के सरपंच महिन्द्र काम्बोज के बेटे पर आईटीआई यमुनानगर परिसर मे बीती शाम 1० से 12 युवकों द्वारा लाठियों, डंडों से हमला किया गया। हमलें में सरपंच का बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। मामलें की शिकायत गांधीनगर पुलिस चौंकी में दे दी गई हैं। 
गांव अलाहर के सरपंच महिन्द्र काम्बोज ने बताया कि उनका बेटा मनीष काम्बोज आईटीआई यमुनानगर में पढता हैं। बीती शाम जब उसका बेटा आईटीआई से लगभग 5 बजे छुटटी के बाद वापिस गांव लोैटने के लिए आईटीआई से निकला तो आईटीआई के गेट पर ही गांव के जितेन्द्र उर्फ कल्ला व उसके 1० से 12 साथियों ने उसके बेटे पर लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। हमलें में उसके बेटे के शरीर पर गम्भीर चोटें आई। उसके बेटे द्वारा शोर मचाने पर आईटीआई के स्टाफ सदस्य व छात्र भारी संख्या में मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गये। घायल मनीष को संस्थान के छात्रों द्वारा ट्रामा सैंटर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सरपंच ने बताया कि हमलावर जितेन्द्र ने उसके बेटे पर बाहर के कुछ युवकों के साथ मिलकर हमला किया है। पुरानी रंजिश के कारण उसके बेटे पर हमला करवाया गया है। उधर ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन रादौर के प्रधान कर्मबीर खुर्दबन ने गांव अलाहर के सरपंच महिन्द्र काम्बोज के बेटे पर हुए हमलें को लेकर प्रशासन से कडी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा हमलावरों के विरूद्ध कडी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के पंच व सरपंच आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगें। जिसके लिए प्रशासन के अधिकारी जिम्मेवार होंगे। 


गांव छोटाबांस के सरपंच के भाई पर जानलेवा हमला।  
रादौर 1० जून-कु लदीप सैनी 
गांव छोटाबांस के एक युवक पर बीती रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लाठियों, डंडों व तलवारों से  जानलेवा हमला किया गया। हमलें में युवक को गम्भीर चोटें आई। घायल युवक को ईलाज के लिए रादौर के एक नीजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने उसे दिल्ली रैफर कर दिया। युवक गांव के सरंपच दलीपसिंह का छोटा भाई बताया जा रहा है। 
गांव छोटाबांस निवासी तरूण वालिया (2०) पुत्र विनोद वालिया बीती रात गांव बकाना से अपनी मोटरसाईकिल  पर आ रहा था। लगभग 9 बजे गांव छोटाबांस में महिन्द्रसिंह के डेरे के पास कुछ अज्ञात मोटरसाईकिल सवार युवकों ने तरूण वालिया को जबरन रोका। अज्ञात युवकों ने अपने चेहरे को  नकाब से ढका हुआ था। युवकों ने तरूण को रोकर उस पर तलवारों, लाठियों व डंडों से हमला बोल दिया। हमलें में तरूण बुरी तरह से घायल हो गया। तरूण की चीखों पुकार को सुनकर महिन्द्र सिंह डेरा के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। डेरे के लोगों को मौके पर आते देख हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गये। घायल तरूण को ईलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल ले गये। घायल तरूण के बडे भाई व गांव छोटाबांस व रादौरी  के सरपंच दलीपसिंह रिंकू ने बताया कि उनके भाई पर राजनीतिक कारणों से हमला किया गया है। उनके भाई पर पहलें भी इसी प्रकार राजनीति के चलते दो बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। उनके भाई की जान को खतरा है। 


बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए समर कैंप आयोजित किये जाते हैं:ज्ञानप्रकाश शर्मा
रादौर 1० जून- 
 स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर में चल रहे समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। लगभग 14 दिन चले समर कैंप में बच्चों को स्कूल की ओर से कराटें, डांस, योगा, इग्ंिलश स्पीकिंग के साथ-साथ आर्ट एण्ड क्र ाफट सॉफट टवायज, स्लाद डैकोरेशन, फ्रुट चाट, ईवनिंग स्नैक्स,शेक्स व अन्य चीजें बनानी सीखी। स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमति सुनयना मलिक ने बताया कि समर कैंप में बच्चों द्वारा पोट डैकोरेशन व सॉफ् ट ट्वायज बनाने में सबसे ज्यादा कमाल किया। समापन समारोह के अवसर पर बच्चों द्वारा समर कैंप में बनाए गए सामान की प्रदर्शनी लगाई गई। संस्थान के मैनेजर व समाज सेवी ज्ञानप्रकाश शर्मा प्रदर्शनी के दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए सामान की भरपुर प्रशंसा की। ज्ञानप्रकाश शर्मा ने कहा कि बच्चें देश का भविष्य है। उनके अंदर गजब की प्रतिभा होती है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए स्कूल की ओर से समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उनके आत्मविश्वास व मनोबल को बढाने का काम किया जाता है। समर कैंप में बच्चें बहुत कुछ सीख सकते हैं जो उनके जीवन में काम आता है। उन्होंने समर कैंप की सफलता पर स्कल स्टाफ के सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रिंसीपल स्वराज शिशु निकेतन बिमला सहगल, सुनयना मलिक व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे। फोटो समाचार। 


 विधायक शेरसिंह बडशामी करेंगे क्षेत्र के 15 गांवों का दौरा
रादौर 1० जून- कुलदीप सैनी
इनैलो पार्टी की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत 13 जून को लाडवा इनैलो विधायक चौ० शेरसिंह बडशामी रादौर विधान सभा क्षेत्र के 15 गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान विधायक लाडवा गांव पांसरा, दुसानी, ईसरपुर, कलानौर, कमालपुर, मंडौली,अकालगढ, दौलतपुर, करहेडा, टोडरपुर, नाहरपुर, नागल, खजूरी में ग्रामीण जनसभाओं क ो सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए हल्का रादौर इनैलों मीडिया प्रभारी वीरभान वधवा ने बताया कि इनैलो प्रमुख चौ० ओमप्रकाश चौटाला द्वारा पार्टी की ओर से एक से तीस जून तक प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाने के आदेश दिये गये हैं। जिसके तहत लाडवा विधायक चौेेेे० शेरसिंह बडशामी जिला यमुनानगर के सभी हल्कों में ग्रामीण सभाओं को सम्बोधित करेंगे। 16 जून को भी श्री बडशामी रादौर क्षेत्र के गांव में नुक्कड सभाओं को सम्बोधित करेगें। इस अवसर पर महिन्द्रपाल टीना रादौर, कमल चमरोडी, जोगिन्द्र काम्बोज, डॉ० लाभसिंह नाचरौन, पवन राणा, मनोज राणा, मोहकम राणा, सुरेन्द्र राणा, रामगोपाल पालेवाला, सुमित परूथी, प्रताप चौपडा, ठाकुर सैनी, बलजीत सिंह घेसपुर, रोशनलाल अंटावा आदि उपस्थित थे। 










           












No comments:

Post a Comment