Friday, June 10, 2011

कालाधन वापिस आने पर देश सोने की चिडिया बन सकता है:सरदार केसरसिंह


रादौर,1० जून-कुलदीप सैनी
 देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाने व कालेधन को राष्ट्र की सम्पति घोषित करवाने को लेकर बाबा रामदेव द्वारा चलाये जा रहे अनशन में पूरा देश उनके साथ है। पांच दिनों से भूख हडताल पर बैठे स्वामी रामदेव महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलकर अहिंसा की नीति से भ्रष्टाचार को खत्म करवाना चाहते हैं। यह शब्द आजाद हिंद फौज सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार केसरसिंह बापा ने कस्बा रादौर में एक पत्रकारवार्ता के दौरान कहे। 
केसरसिंह ने कहा कि कालेधन के विदेशों में जमा होने के कारण देश की सम्पति को भारी नुक्सान हुआ है। कालाधन वापिस आने पर देश सोने की चिडिया बन सकता है। हर व्यक्ति को बाबा रामदेव की इस मुहिम में उनका साथ देेकर राष्ट्रभक्त होने का परिचय देना चाहिये। देश में भ्रष्टाचार की जडें काफी फैल चुकी है। जिस कारण दुनियाभर में देश की छवि एक भ्रष्ट राष्ट्र की छवि बनकर रह गई हैं। मुठीभर लोगों ने भ्रष्टाचार के रास्तें पर चलकर देश का अरबों रूपया विदेशों के बैंकों में जमा करवाकर राष्ट्र द्र्रोह का कार्य किया है। जो निदंनीय है। देश के लोग कालेधन को राष्ट्र की सम्पति घोषित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैैं। जनता की यह मुहिम एक दिन जरूर रंग लाएगी। केंंद्र सरकार द्वारा रामलीला मैदान में रात के समय निद्रोष लोगों पर की गई कार्यवाही निदंनीय है। ऐसी कार्रवाई से लोकतंत्र का दुनियाभर में मजाक उडाया जाता है।  इस अवसर पर सरदार अमरीक सिंह, रामपाल, रविन्द्रसिंह, सुखदेवसिंह, जब्बार खान आदि उपस्थित थे। 




डीएपी व यूरिया खाद की कमी को लेकर किसान करेंगें सरकार विरोधी प्रदर्शन
रादौर,1०जून-कु लदीप सैनी 
रादौर क्षेत्र में डीएपी व यूरिया खाद की कमी को लेकर सोमवार को रादौर क्षेत्र के किसान रादौर में सरकार विरोधी प्रदर्शन करेंगे। जिसमें क्षेत्र के हजारों किसान भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव विजय मेहता ने बताया कि पिछलें काफी दिनों से क्षेत्र में डीएपी खाद व यूरिया किसानों को नहीं मिल पा रहा है। सरकारी पैक्स केंंद्रों व नीजि दुकानों से खाद लेने के लिए किसान धक्के खा रहा है। बिना खाद के किसानों की गन्नें, धान, चैरी, सब्जियों की फसलें प्रभावित हो रही है। लेकिन सरकार व प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। जिसे किसानों के  हीतों की कोई प्रवाह नही हैं। किसानों ने सरकार को सोमवार तक यूरिया व डीएपी खाद पैक्स केंद्रों पर उपलब्ध न करवाने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं। किसान नेता ने बताया कि किसानों को यदि यूरिया व डीएपी खाद की सप्लाई नहीं की गई तो किसान सहारनपुर-कुरूक्षेत्र मार्ग जाम करेंगे। जिसके लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेवार होगा। उन्होंने कहा कि 15 जून से धान का सीजन शुरू हो रहा है। जिसके लिए बिजली निगम के एसई ने किसानों को 15 जून से प्रतिदिन आठ घंटें टयूबवैलों पर पावर सप्लाई देने क ा आश्वासन दिया है। किसान नेता ने कहा कि यदि 15 जून से किसानों को आठ घंटे बिजली नहीं मिली तो किसान सडकों पर आंदोलन करेंगे। 












































No comments:

Post a Comment