Friday, June 10, 2011

गांव कंबोपुरा के पूर्व सरपंच की मौत का मामला और पेचीदा बना


करनाल विजय काम्बोज 
गांव कंबोपुरा के पूर्व सरपंच कर्मसिंह की हत्या के मामले में दो मंत्रियों के इस्तीफ ा देने के बाद हरियाणा की राजनीति में अफ रा-तफ री मच गई है। हरियाणा में भी मंत्रियों द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के मामले खुलकर सामने आने लगे हैं। इस मामले को लेकर इनेलो के पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। इनेलो का उद्देश्य सरकार को इस मामले को लेकर चारों तरफ  से घेरना है। केंंद्र सरकार की भ्रष्टाचार मामले को लेकर पहले से ही किरकिरी हो रही है। अन्ना हजारे और बाबा रामदेव ने पहले से ही केंद्र सरकार को घेरा हुआ है। कहीं यह मामला और न बिगड़ जाये इसलिए मुख्यमंत्री हुड्डा ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे  स्वीकार कर लिये। कंबोपुरा के पूर्व सरपंच की हत्या का यह मामला अब और पेचीदा दिखाई पडऩे लगा है। हरियाणा सरकार के लिए गले की फ ांस बन चुके इस मामले में पुलिस के हवाले से बताया गया पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ डाक्टरों की टीम से कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए विसरे मधुबन एफएसएल तथा रोहतक पीजीआई के एचपीआई के केमिकल एग्जामिनर को भेजने के लिए पुलिस को सौंपे गए है, जो जांच के लिए भेजे गए है। मौत का असल कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा, लेकिन फिलहाल डाक्टरों की टीम ने पूर्व सरपंच की मौत का कारण उसके पेट में लगी चोट होने से इंकार किया है। दूसरी ओर वीरवार को पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य ने डीएसपी मुख्यालय एसएस भौरिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया है। वीरवार को एसपी आर्य, डीएसएपी भौरिया समेत टीम के काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इन लोगों ने मौके पर काफी देर तक गहन जांच की।
गौरतलब है कई दिन पहले गांव कंबोपुरा का पूर्व सरपंच कर्मसिंह मदर डेरी के समीप गंभीर हालत में पडा मिला था। सूचना मिलने पर परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया था। वहां पूर्व सरपंच दम तोड गया था। परिवार के लोगों ने रूपये के लेनदेन के मामले में सीपीएस जिलेराम शर्मा तथा परिवहन एवं उड्डन मंत्री ओमप्रकाश जैन पर हत्या करवाने का आरोप  लगाया था। दोनों राजनीतिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने के लिए शहर में दो दिन तक विरोध प्रदर्शन भी किया गया। घटना के दिन परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया था। बुधवार को डीसी नीलम प्रदीप कासनी और एसपी द्वारा प्रदर्शकारियों को आश्वासन देने के बाद मामला कुछ ठंडा पडा और शव का पोस्टमार्टम हो सका।   
मीडिया को क्राइम रिपोर्ट के जरिए बताया गया शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए चार डाक्टरों को बोर्ड बना था। बोर्ड की अध्यक्षता एसएमओ डा. पीयूष शर्मा ने की। इसके अलावा बोर्ड में डा. सुच्चासिंह, डा. प्रतीक सिंह तथा डा. पुष्पेंद्रसिंह बतौर सदस्य शामिल रहे। पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने के लिए वीडियोग्राफी कराई गई है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।






विदेशी बैंको में जमा भारतीय धन वापिस लाया जाये:कांता आलाडिय़ा
करनाल,विजय काम्बोज
इंडियन बहुजन संदेश पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर की कालोनियों की समस्याओं के मुद्दे पर जिला सचिवालय के समक्ष एक दिन की भूख हड़ताल रखी। कार्यकर्ताओं ने जनसुविधाओं को लेकर प्रशासन की अनदेखी बारे उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा है। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांता आलडिय़ा ने कहा कि प्रदेश में सरकार व प्रशासन की स्थिति लचर और बेकार हो चुकी है। लोगों को मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। प्रशासन और सरकार ने यदि इन कालोनियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो लोग सडक़ों पर आकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पाल नगर, रामनगर, हकीकत नगर और शिव कालोनी में समस्याओं के अंबार लगे हैं। बिजली-पानी की उचित व्यवस्था नहीं तो पानी निकासी का इंतजाम नहीं। कच्ची गलियां बरसात के दिनों में कीचड़ से भर जाती है। लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं और यहां के विधायक सिर्फ राजनीति करते हैं। इंडियन बहुजन संदेश पार्टी लोगों के हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। गांवों में पात्र लोगों को सौ-सौ गज के प्लॉट नहीं दिए जा रहे। लोग प्लाटों के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। आखिर यह अनदेखी कब तक बर्दाश्त होगी। कांता आलडिय़ा ने काले धन के मुद्दे पर बाबा रामदेव के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में जो खेल खेला गया उसने जलियांवाले बाग की घटना को दोहराया है। निहत्थे लोगों, महिलाओं और बच्चों पर आंसू गैस, गोले और लाठीचार्ज की घटना देश के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भारत का जो धन विदेशी बैंकों में है वह वापस लाना चाहिए। धन जमा कराने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करके उनकी संपत्ति जब्त की जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार नाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश लठवाल, रामेश्वर हाबड़ी, कर्मपाल चोपड़ी, सुनील दहिया, प्रदेश अध्यक्ष करनैल सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कश्यप, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा राणा, शिवचरण सैनी, रामकिशन मेहरा, कृष्ण माजरा, राजू कौल, जिलाध्यक्ष रामेश्वर पाल, राजू प्रोचा, बलविंद्रं कंदरौली, नोनिहाल सिंह, गीता, नरेश, श्रवण, कृष्णा काछवा और रामकरण बालू मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment