Tuesday, May 3, 2011

हिमाचल प्रदेश के बस चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

करनाल, विजय कम्बोज 
एनडीआरआई  के समीप झाड़ी से एक बस चालक का शव मिला है। बस चालक दिल्ली से कांगड़ा अपने गांव जा रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव करनाल में मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एनडीआरआइ के साथ लगती मॉडर्न डेयरी के समीप झाड़ियों से बदबू आने पर शव को लोगों ने देखा था। लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से सड़ा-गला शव बरामद किया। शव की तलाशी लेने पर मोबाइल फोन मिला। उसके आधार पर उसकी पहचान की गई है।
थाना सिविल लाइन प्रभारी बलवान सिंह ने मोबाइल फोन के आधार पर शव की शिनाख्त की। कुकू हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना देहरा निवासी कबीरपंथी खराजपुर का रहने वाला था। कुकू दिल्ली स्थित फतेहपुरी में हिमालय बस सर्विस में चालक था। वह 29 अप्रैल को छुट्टी लेकर निकला था कि वह अपने गांव जा रहा है। बस चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में करनाल मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के लिए भी अभी यह कहना कठिन होगा कि वह करनाल में कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव की पहचान तो कर ली, लेकिन इस बात का पता लगाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती है कि आखिर किन परिस्थितियों में शव झाड़ियों में छिपाया गया।

डीसी ने बलड़ी गांव की सुध ली

करनाल
उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने कहा कि नगर निगम में शामिल हुए सभी गावों में शहर की तर्ज पर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने लोगों की माग पर नगर निगम में पड़ने वाले बलड़ी गाव का दौरा किया और इस क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।
नेशनल हाइवे पर फ्लाईओवर ब्रिज बनने के बाद बलड़ी क्षेत्र के लोगों का श्मशान जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। इससे लोगों को दिक्कत होगी। इस समस्या के समाधान के लिए बलड़ी के लोगों ने उपायुक्त से मिलकर गाव में भ्रमण करने की माग की थी। उपायुक्त ने उनकी माग को स्वीकारते हुए वे सुबह बलड़ी गाव में पहुचीं। गांव में लोगों ने उनका अभिनंदन किया। उपायुक्त ने नेशनल हाइवे की दूसरी तरफ पड़ने वाले श्मशान के मार्ग का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने लोगों की माग को जायज ठहराते हुए नेशनल हाइवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की माग पर श्मशान के लिए पुल के नीचे से पीओपी बनाया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। उसके बाद उपायुक्त ने गाव में जाकर इंद्री रोड को मिलाने वाले कच्चे रास्ते को देखा और क्षेत्र के लोगों की माग पर उसे पक्का करने का आश्वासन दिया। बलड़ीवासियों की माग पर जोहड़ की खुदाई कर पानी की निकासी कराना और जोहड़ से अवैध कब्जे छुड़ाने की माग रखी। इस पर उपायुक्त ने नगर निगम के सचिव को इस कार्य को तुरत पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपमंडलाधीश मुकुल कुमार, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी सतबीर अहलावत, कार्यकारी अभियंता रमेश मुढाल, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एके रहेजा, निसिंग के खंड विकास, पंचायत अधिकारी नरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

अजय चौटाला ने बंधाया ढांढस

 नीलोखेडी 
इनेलो के प्रधान महासचिव और डबवाली से विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पूर्व जिला प्रधान तथा प्रदेश सचिव रामकुमार एबला के बडे़ भाई दलेल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे मंगलवार को शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने के लिए उनके पैतृक गाव ऐबला गए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और उनकी पार्टी साथ है। घरौंडा से विधायक नरेद्र सागवान, इसराना हलका से विधायक कृष्णलाल पंवार और इद्रजीत गुराया ने भी शोक संपप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिंवगत आत्मा की शाति के लिए प्रार्थना की। उसके बाद अजय चौटाला पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में भारी रोष है और वह 4 मई को हलकास्तर पर इनेलो के बैनर तले होने वाले प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर करेगी।

No comments:

Post a Comment