घरौंडा, प्रवीन सोनी
समाज में आर्थिक स्थिरता से लोगों की रोजी-रोटी सुरक्षित रह सकती है। धोखाधड़ी करके समाज में किसी आदमी के आर्थिक हितों को छीनने वालों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस प्रशिक्षण कार्य को मॉनीटर करने वाली संस्था पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) नई दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कुलदीप शर्मा ने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के सम्मेलन कक्ष में आर्थिक अपराध अनुसंधान कोर्स के समापन पर विचार व्यक्त किए। यह कोर्स बीपीआरडी के सहयोग से चलाया गया। इस कोर्स में हिमाचल प्रदेश पुलिस से 22 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मल्टीलेयर मार्केटिग में लाभ देने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जाते है, लेकिन अधिकतर इन्हे पूरा नहीं करके समाज के मध्यम और निम्न वर्ग से धोखा करते है।शर्मा ने प्रतिभागियों को सुझाव दिया कि अकादमी में सीखी गई बातों को वे अपने कार्यक्षेत्र में लागू करे तभी ज्ञान स्थाई हो पाएगा।
अकादमी के निदेशक सुधीर चौधरी ने कहा कि बीपीआरडी ने 'विशेष अनुसंधान अधिकारी- विकास योजना' के तहत हरियाणा पुलिस अकादमी को 24 कोर्स आयोजित करने का कार्य सौंपकर अकादमी के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के प्रति विश्वास जताया है। ब्यूरोके सहयोग से हत्या, आर्थिक अपराध, बम्ब विस्फोट, साइबर क्राइम आदि मामलों के केसों का अनुसंधान करने में विशिष्टता पैदा करने के लिए विशेष कोर्स अकादमी में चलाए जा रहे है। विशेष कोर्सो की यह श्रृखंला आगामी मार्च तक चलेगी इसमें आर्थिक अपराध के मामलों के अनुसंधान से तीन कोर्स शामिल किए गए है। कोर्स के दौरान सीबीआइ के पूर्व अधिकारियों, पुलिस, बैंक, आयकर विभाग, कानून और फोरेसिक साइंस क्षेत्र के विशेषज्ञों ने प्रतिभागी पुलिसकर्मियों को आर्थिक अपराध के स्वरूप, प्रकार तथा उसके अनुसंधान की गहन जानकारी दी।
कोर्स के संयोजक शशिकांत शर्मा ने कोर्स मूल्याकन रिपोर्ट प्रस्तुत की। अकादमी की उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सुमन मंजरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अकादमी के उप पुलिस महानिरीक्षक श्री एसके जैन, एफएसल मधुबन के उप निदेशक गुलशन राय, सीटीडीएस चंडीगढ़ के गुरचरण सिंह चड्डा, प्रशिक्षण सलाहाकार सेवानिवृत ब्रिगेडियर केएस बुधवार, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर लांबा, उप पुलिस अधीक्षक विद्यावती, निरीक्षक सतीश वत्स और प्रोबेशनर उप निरीक्षक दिनेश कुमार उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment