कुरुक्षेत्र के उपायुक्त कार्यालय में लगी आग
कुरुक्षेत्र, प्रदीप आर्य
शुक्रवार देर रात लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आग लग गई। आग से कार्यालय में रखा कंप्यूटर, कुर्सियां व अन्य सामान जल कर राख हो गए। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट शíकट से लगी है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
शुक्रवार शाम को छुट्टी के बाद न केवल उपायुक्त कार्यालय, बल्कि लघु सचिवालय स्थित सभी कार्यालय बंद हो गए थे। देर रात करीब 12 बजे लघु सचिवालय के भू-तल पर स्थित उपायुक्त कार्यालय से धूआ उठते साथ ही लगते जिला अदालत के एक चौकीदार ने देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कार्यालय का चौकीदार उस समय गायब था। पुलिस ने तत्काल वहां दमकल की गाड़ी मंगा ली। सूचना मिलते ही उपायुक्त सीजी रजिनीकांतन, नगराधीश अशोक बंसल, उपाधीक्षक भूपेंद्र ¨सह, थाना प्रभारी दयाल चंद समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल केंद्र के कर्मी जयभगवान, दया नंद, बलविंद्र, चालक तिलक राज ने मौके पर पहुंच कर लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से उपायुक्त कार्यालय का एसी, कंप्यूटर, टेलीफोन, फर्नीचर, कुछ कागज व अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। आग से दरवाजे व खिड़कियां भी जली गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए। आग लगने के मामले की जांच के लिए मधुबन से सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर गहराई से जांच की व नमूने भी लिए। शनिवार को कार्यालयों की छुट्टी होने के कारण लघु सचिवालय में पूरे कर्मचारी तो नहीं पहुंचे, लेकिन जिस-जिस विभाग के अधिकारियों को भी आग की सूचना मिली, उन्होंने अपने कार्यालयों में सामान की जांच जरूर कराई। इसके कारण पूरे दिन उपायुक्त कार्यालय में छुट्टी के बावजूद कर्मचारियों की हलचल देखने को मिली। माना जा रहा है कि समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो लघु सचिवालय की इस चार मंजिले इमारत में चल रहे सभी सरकारी कार्यालयों का रिकार्ड व सामान राख हो जाता और करोड़ों का नुकसान होता।
जरूरी दस्तावेज सुरक्षित : डीसी : जिला उपायुक्त सीजी रजिनीकांतन से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया घटना के समय उनके कार्यालय का चौकीदार गायब था। फिलहाल आग के कारणों को ठीक से पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही पता चलेगा।
No comments:
Post a Comment