Monday, July 4, 2011

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान


घरौंडा, प्रवीन सोनी
शहर में बढ़ती चोरी लूटपाट और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान की शुरूआत कर दी है। पुलिस के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चैक पोस्ट लगाकर वाहनों का निरिक्षण कर लोगो को जागरूक करने का काम किया है। डीएसपी राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में शहर की विभिन्न चौक पर चैक पोस्ट लगाकर स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार चालकों से पूछताछ की। डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक घटनाओ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस समय शहर के विभिन्न चौराहों पर दस चैक पोस्ट लगाए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गावों मे चैक पोस्ट लगाकर वाहनों की जाच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नाके के दौरान वाहनों को रोककर चालकों को यातायात के नियमो के बारे में जानकारी दे रहे है। वहीं संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होने बताया कि इस अभियान के दौरान वे वाहन चालकों को मात्र नियमों की जानकारी दे रहे है। इसके बाद अगर किसी वाहन चालक ने नियम तोडऩे की कोशिश की तो उनके चालान काटने के साथ साथ गाडिय़ा भी इंपाउंड कर दी जाएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी चैक पोस्टों से वाहन चालकों में अफरा-तफरी देखी गई।

No comments:

Post a Comment