रादौर, कुलदीप सैनी
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त गीता भारती व प्रोजैक्ट अधिकारी हुक्मसिंह के नेतृत्व में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत ब्लाक रादौर के गाँव एमटी करहेड़ा ओर मंधार में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इस अवसर पर सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान यमुनानगर के सलाहकार बलिन्द्र कटारिया ने ग्रामीणों को स्वच्छता बारे जागरूक करते हुए कहा कि उन्हें खुले में शौच नहीं जाना चाहिए। खुले में शौच जाना बीमारियों को न्यौता देना हैं। उन्होने कहा कि गंावों में बने सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव का विशेष तौर से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि अज्ञानता के कारण ग्रामीण उनका प्रयोग न करके खुले में शौच जातें थे। लेकिन अब वे भी बीमारियों को रोकने व शौचालय का प्रयोग कर सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान को पूर्णतया कामयाब करेगें। टीएससी टीम की सदस्यों मुकेशलता, सुषमा, रीना ने भी ग्रामीणों को खुले में शौच जाने की समस्याओं बारे जागरूक किया। उन्होने कहा कि गंाव की बहु-बेटियों को शौचालय न होने कारण खुले में शौच जाना पड़ता है। जिसके लिए उन्हे रात व अन्धेरे का इन्तजार करना पड़ता है। जो उनके लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए घरों मे शौचालय होना जरूरी है। ताकि बीमारियों पर लगाम लग सके। वहीं सम्पूर्ण स्वच्छता को भी बढ़वा मिलेगा। ग्रामीणों ने टीएससी टीम को आश्वासन दिया कि वे अपने घरों मे शौचालय का निर्माण करवाऐंगें। और गंाव में एक निगरानी टीम बनाकर खुले में शौच जाने वाले लोगो को स्वंय खुले में शौच जाने से रोकेंगें। इस अवसर पर सरपंच रणदीप सिंह राणा, शीशपाल, गुलशन, दिनेश, ओमवती, विनोद, उषारानी, मिथलेश, टीचर कमल कुमार व मधांर के सरपंच कुलदीप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
हरियाणा देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बन गया है:सुरेश ढांडा
रादौर, कुलदीप सैनी
प्रदेश सरकार द्वारा बुढापा पेंशन में देरी होने पर ब्याज सहित पेंशन राशी देने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए हल्का रादौर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश ढाण्डा ने कहा कि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा नई-नई नीतियां बना कर जनता की भलाई का कार्य कर रहे है। ढाण्डा आज अपने कार्यलय में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि मुख्यमन्त्री ने अपने 6 वर्ष के शासन में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। जिस कारण आज प्रदेश की जनता खुशहाल है और हरियाणा देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बन गया है। उन्होने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है। आज प्रदेश का किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी सरकार की नीतियों से खुश है। इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य सचिन गुप्ता, मा0 शेर सिंह, सुभाष जगूड़ी, रमेश पलाका, राम लाल सैनी,नवीन दताना, दीपक दताना उपिस्थत थे।

No comments:
Post a Comment