घरौंडा प्रवीन सोनी
गांव कैमला के हाई स्कूल की दीवार जगह-जगह से टूटी हुई होने के कारण स्कूल प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीवार टृटी होने के कारण स्कूल में अनेक बार छोटी-मोटी चोरी हो चुकी है। जिससे अध्यापक काफी परेशान है। इतना ही नही स्कूल में सारा दिन आवारा पशु व सूअर इत्यादि घूमते रहते है। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस बारे में स्कूल प्रशासन व ग्राम पंचायत द्वारा जिला प्रशासन को भी सूचित कि या है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है। गांव कैमला में हाई स्कूल की टूटी हुई दीवार
छाया-तेजबीर
कैमला निवासी राकेश, मुकेश, महावीर, इंद्र, विकास, विद्या देवी, पूनम देवी आदि का कहना है कि स्कूल की दीवार पिछले कई महीनो से टूटी हुई है। यह दीवार स्कूल के खेल मैदान और प्रार्थना ग्राउंड से जुड़ी हुई है। अक्सर देखने में आया है कि सुबह के समय जब स्कूल में प्रार्थना हो रही होती है तो उस समय कोई आवारा पशु प्रार्थना के बीच ही स्कूल में घूस जाता है और छात्रो का ध्यान भटका देता है। जब बाहर मैदान में लगी कक्षा के दौरान कोई आवारा पशु टूटे हुए रास्ते से अंदर आ जाता है तो बच्चों को उठकर ही उसे बाहर भगना पड़ता है। इन घटनाओं से जहां स्कूली छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। वहीं इससे स्कूल के अध्यापक भी परेशान है।
इस संबंध में स्कूल के मुख्याध्यापक मोतीराम का कहना है कि इस दीवार के बारे में हमने जिला प्रशासन को लिखित में शिकायत भी दी है। लेकिन क ई महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है।


No comments:
Post a Comment