रादौर,14 जून- कुलदीप सैनी
डीएपी व यूरिया खाद न मिलने से गुस्साए रादौर क्षेत्र के सैकडों किसानों ने मंगलवार को सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पैक्स केंद्र रादौर पर ताला जड दिया। भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव विजय मेहता के नेतृत्व में किसानों ने पैक्स केंद्र के कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल कर अपना रोष प्रकट किया। बाद में क्रोपेटिव बैंक के मैनेजर सुलेख काम्बोज व थाना रादौर प्रभारी चौ रणसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कौशिश की। लेकिन किसान खाद न मिलने तक पैक्स केंद्र का ताला न खोलने पर अडे रहे। किसानों का कहना था कि जब पैक्स केंद्र किसानों को खाद नहीं दे सकता तो ऐसे पैक्स केंद्र को ताला लगा देना ही बेहतर है। बाद में पैक्स केंद्र के मैनेजर सुलेख काम्बोज ने किसानों को तीन घंटे के अंदर खाद उपलब्ध करवाने का आश्वासन देने पर किसानों ने पैक्स केंद्र का ताला खोला इसके बाद लगभग तीन बजे पैक्स केंद्र में अधिकारियों की ओर से डीएपी खाद का एक ट्रक भेजा गया। भाकियू प्रदेश सचिव विजय मेहता ने बताया कि पिछलें काफी दिनों से पैक्स कें द्र व नीजि दुकानों पर डीएपी खाद व यूरिया खाद नही मिल रहा है। धान का सीजन शुरू हो चुका है। लेकिन किसानों के पास डीएपी खाद नहीं है। ऐसे में किसान डीएपी खाद के लिए धक्के खा रहे हैं। किसान डीएपी खाद लेने के लिए कुरूक्षेत्र, अंबाला, करनाल तक पहुंच रहे हंै। लेकिन सरकार व प्रशासन के अधिकारी जिला यमुनानगर के पैक्स कें द्रों में जानबूझ कर खाद नहीं भिजवा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला यमुनानगर के पैक्स केंद्रों पर दो दिन तक डीएपी खाद व यूरिया खाद की सप्लाई नहीं की गई तो किसान जिलें के सभी 4० पैक्स केंद्रों पर ताले जडने के लिए मजबूर हो जाएगें। उन्होंने पैक्स केंद्र के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पैक्स केंद्र के कर्मचारी एक जून से हडताल पर है। जो जानबूझ कर पैक्स केंद्रों में खाद नहीं मंगवा रहे हैं।
जिस कारण किसान परेशान है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जब तक पैक्स केंद्र के कर्मचारियों की हडताल चल रही है तब तक सरकार कृषि विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से डीएपी व यूरिया खाद की सप्लाई किसानों तक पहुंचाए। इस अवसर पर धर्मबीर अमलोहा, नाथीराम दोहली, सुदंरलाल अलाहर, जयपाल चमरोडी, करनैल अमलोहा, नरेश काम्बोज, महेन्द्रपाल टीना रादौर, सुरेश भागूमाजरा, धर्मचंद बुबका, रामसिंह सिलीकलां आदि उपस्थित थे।
***********************************************************************************************
एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत
रादौर 14 जून
- गांव बकाना में आटा चक्की पर काम करते हुए एक 55 वर्षिय व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद गांव के लोग घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गये लेकिन तब तक ग्रामीण की मौत हो चुकी थी।
गांव बकाना निवासी देशराज सैनी अपनी आटा चक्की पर आटा पीस रहा था तभी अचानक चक्की में करंट आ गया। करंट लगने से देशराज बेसुध होकर जमीन पर गिर पडा। जिसके बाद गांव के लोग देशराज को ईलाज के लिए अस्पताल ले गये। लेकिन तब तक देशराज की मौत हो चुकी थी। देशराज एक फैक्टरी में काम करता था।
*************************************************************
रेत खनन को लेकर गोलीबारी,दो दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ मामला दर्ज
रादौर,14 जून-
गांव पोबारी में उत्तरप्रदेश के गांव मंधोर व टाबर गांव के लगभग 25 से 3० हथियार बंद लोगों के बीच भूमि विवाद की बजाय रेत खनन को लेकर गोलीबारी हुई थी। जिसमें गांव मंधौर के अशोक कुमार व टीनू गोली लगने से घायल हो गये। दोनों पक्षों के बीच लगभग डेढ घंटा पोबारी गांव के पास जबरदश्त सौ राउंड से अधिक गोलीबारी हुई। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी का कारण हरियाणा की सीमा पर यमुना नदी पार स्थित पोबारी घाट से रेत उठाना माना जा रहा है। जठलाना पुलिस ने गांव उन्हेडी के सरपंच संजय राणा की शिकायत पर गांव मंधौर निवासी अशोक कुमार, टीनू थाना सरसावा के अलावा संजय, ध्यानसिंह निवासी नुक्कड व 25 से 3० अन्य के विरूद्ध धारा 148, 149, 3०7, 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
*******************************************************
एक बच्चें को गाडी से कुचला, मामला दर्ज
रादौर,14 जून-
गांव नाहरपुर में एक टाटा 7०9 चालक ने लापरवाही से गाडी चलाते हुए एक बच्चें को गाडी से कुचल दिया था। जबकि एक बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जठलाना पुलिस ने मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए मृतक बालक के मामा की शिकायत पर गाडी चालक के विरूद्ध धारा 279,337, 3०4 ए व 427 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। गाडी चालक पुलिस की गिरफत से बाहर बताया जा रहा है।
गांव नाहरपुर निवासी मदनलाल ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा गोल्डी (15) गर्मी की छुटिटयों में उसके पास रहने आया था। जब गोल्डी गांव की एक करियाने की दुकान पर सामान लेने गया तो अण्डों से लदे एक टाटा 7०9 चालक ने लापरवाही से गाडी चलाते हुए उसके भांजे गोल्डी को कुचल डाला। जिस कारण मौके पर ही गोल्डी की मौत हो गई। जठलाना पुलिस ने मदनलाल की शिकायत पर गाडी चालक दर्शनलाल निवासी टूंडे की टपरियॉं जिला यमुनानगर के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


No comments:
Post a Comment