यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
मानसून की पहली ही बरसात से दादूपुर नलवी नहर को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर कार्य आरंभ करने के प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं जिस कारण ग्रामीणो की चिंताए बढ़ रही हैं क्योंकि अगर दोबारा बरसात हो जाती है तो अब उनके गांव सुरक्षित नहीं रहेंगे। वहीं यमुना के कई किनारों से भूमि कटाव भी बढऩा आरंभ हो गया है।यहां यह उल्लेखनीय है कि दादूपुर नलवी नहर को नुकसान होने पर किसानों के खेतों में पानी घुस गया था ओर इसके बाद प्रशासन द्वारा दावा किया गया था कि जहां-जहां नुकसान हुआ है उसे ठीक करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं और निर्माण कार्य आरंभ भी हो गया है। दादूपुर नलवी नहर की अगर बात की जाए तो प्रशासन के दावे खोखले हैं क्योंकि निर्माण कार्य आरंभ होना तो दूर वहां सामग्री भी नहीं पहुंची है। किसान रामसिंह, जगजीत सिंह, सिंह राम का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती है क्योंकि बरसात कभी भी आ सकती है लेकिन अब तक नहर के किनारो को ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आज बरसात आ जाती है तो निश्चित तौर पर अब पानी खेतो की बजाए गांवो की आबादी में पहुंच जाएगा। उन्होंने प्रशासन से आग्राह किया है कि समय रहते इस और ध्यान दिया जाए।
********************************************************************
स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
जिला के सभी स्कूलों में 4 से 10 जुलाई तक स्कूल स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा जिसका उद्देश्य बच्चों के माध्यम से लोगों मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है ताकि बीमारियों से बचाव किया जा सके।
जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत कौर ने सभी स्कूलों के मुखियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने विद्यालय में वित्तायुक्त एवं सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा चण्डीगढ द्वारा निर्धारित दिन के अनुसार स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल स्वच्छता सप्ताह के दौरान 4 जुलाई को व्यक्तिगत स्वच्छता, 5 जुलाई को स्कूल प्रांगण व कमरों की सफाई, 6 जुलाई को विद्यार्थी व बच्चों के हाथ धोने के महत्व बारे जानकारी, 7 जुलाई को शौचालयों की सफाई के महत्व बारे, 8 जुलाई को स्वच्छता पर प्रश्रोत्तरी, निंबध, वाद विवाद, पोस्टर व पेटिंग प्रतियोगिता, 9 जुलाई को बाल संसद व विद्यार्थी समूह बनाकर स्वच्छता बारे विचार-विमर्श तथा 10 जुलाई को अध्यापक-विद्यार्र्थी, अभिभावक की मिटिंग आयोजित करके स्वच्छता बारे जागरूक करना शामिल है। उन्होंंने स्कूल मुखियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम विद्यालय में समय-समय पर करवाना सुनिश्चित करें और इन कार्यक्रमों का जिला के आला अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा। उधर, इसी अवधि के दौरान हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ जिला यमुनानगर में आंगनवाडी स्वच्छता सप्ताह भी मनाया जाएगा। यह जानकारी पीओआईसीडीएस सैल कमलेश गौतम ने दी।
********************************************************************
अनुसूचित जाति (एस.सी.)के पंजीकरण संख्या 2 से 3109 तक के उम्मीदवारों का साक्षात्कार कार्यालय पुलिस अधीक्षक कमाण्डों नेवल में
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
हरियाणा पुलिस में पुरूष सिपाही अस्थाई पदों की भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने वर्ष 2008 में पुलिस अधीक्षक यमुनानगर के कार्यालय में आवेदन किया था उनमें से अनुसूचित जाति (एस.सी.)के पंजीकरण संख्या 2 से 3109 तक के उम्मीदवारों का साक्षात्कार कार्यालय पुलिस अधीक्षक कमाण्डों हरियाणा नेवल करनाल में 5 जुलाई को होगा। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त उम्मीदवारों में से शारीरिक क्षमता परीक्षा में पास पाए गए सभी उम्मीवार अपने शैक्षणिक मूल दस्तावेज व उनकी छायाप्रति साथ लेकर जाएं।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग के पुरूष सिपाही उम्मीदवारों के साक्षात्कार पंजीकरण संख्या 2 से 275 तक 5 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 279 से 535 तक 6 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 536 से 920 तक 7 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 922 से 1277 तक 8 जुलाई को होंगे। इसके अलावा पंजीकरण संख्या 1278 से 1592 तक 11 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 1593 से 1996 तक 12 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 1998 से 2311 तक 13 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 2314 से 2696 तक 14 जुलाई को तथा पंजीकरण संख्या 2704 से 3109 तक 15 जुलाई को साक्षात्कार होगा।
उन्होंने बताया कि सभी पात्र उम्मीवारों की सूची कमाण्डों लाईन नेवल, करनाल व जिला पुलिस लाईन यमुनानगर में सूचना बोर्ड पर लगाई पर चुकी है।
******************** *****************************************
यमुनानगर क्राईम डायरी
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलकर अंबाला वापस लौट रही एक महिला की बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय किसी ने चैन झटक ली। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने पीडि़त महिला के ब्यान पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के मच्छी मौहल्ला निवासी वीना ने बताया कि वह शहर के कपिल अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रही थी। बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय काफी भीड़ थी। बस पर चढऩे के दौरान ही किसी व्यक्ति ने उसके गले में पड़ी सोने की चैन झटक ली। पता चलने पर वीना ने इस बारें में शोर मचाया। इसी बीच किसी व्यक्ति ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की, लेकिन आरोपी का कुछ सुराग नहीं मिला।
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)। दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। इन्दिरा गार्डन फरकपुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह के दौरान वह अपने काम के सिलसिले से मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि रटौली मोड के नजदीक ट्रक चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक ने जब व्यक्ति को सडक़ पर घायल पड़ा हुआ देखा तो उसने अपन ट्रक वहां से दौड़ा लिया। राहगिरों ने जब अनिल को सडक़ पर तड़पता हुआ देखा तो उन्होंने उसे तुरंत पास के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल व्यक्ति के ब्यान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर,गांव चूहडपुर कलां निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रात: के समय उसके पिता मोहन लाल खेत में काम करने के लिए गांव के बाहर से गुजर रखे थे, तभी सामने से आते ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीण वासियों को इक्_ा होता देख वाहन चालक बड़ी चतुराई के साथ वहां से भाग निकला। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बेटे के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
********************************************************************
दो अलग-अलग स्थानों से एक कार व मोटरसाईकिल चोरी
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
दो अलग-अलग स्थानों से एक कार व मोटरसाईकिल चुरा ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलेसर निवासी जमील अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वह अपनी सफेद रंग की कार में सवार होकर कोहली अस्पताल में किसी काम से आया हुआ था। इस दौरान उसने अपनी कार को अस्पताल के बाहर खड़ा कर दिया था और काम के सिलसिले से अंदर चला गया। काम के समाप्त होने के पश्चात जब वह वापिस आया तो उसे देखा कि उसकी कार वहां से गायब थी। एक बार तो उसे अपनी आंखे पर यकीन नहीं हुआ था लेकिन जब उसने सच्चाई को सामने पाया तो वह आपपास बैठे लोगों से कार के बारे में पूछताछ करने लगा। काफी समय तक जब उसे कार के बारे में कोई सुराग हासिल नहीं हुआ तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं, गीता भवन मन्दिर के पास से नितेष नामक युवक की मोटरसाईकिल चोरी हो गई। नितेष के अनुसार वह मन्दिर में चल रहे सत्संग मे गया था और जब वापिस आया तो देखा कि बाहर उसकी मोटरसाईकिल नहीं थी। पुलिस ने नितेष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
*********************************************************************
दहेज उत्पीडन के मामले में दोषी गिरफ्तार
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
पुलिस प्रवक्ता जगबीर सिंह ने बताया कि थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने दहेज उत्पीडन के मामले में दोषी कपिल कुमार पुत्र वासदेव जाति ब्रह्मïण वासी ब्रह्मïपुरी महौल्ला पुराना हमीदा को दोषी के घर से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।
इसके अतिरिक्त थाना शहर जगाधरी पुलिस ने देवी भवन बाजार जगाधरी के पास गली से मोटर साईकिल चोरी करने के जुर्म में दोषी प्रविन्द्र पुत्र राजेश कुमार जाति राम घडिया सिख वासी हरबंसपुरा कालोनी फर्कपुर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया।
No comments:
Post a Comment