Sunday, July 3, 2011

बिजली किल्लत से नाराज किसानों ने पावर हाऊस पर जड़ा ताला




इंद्री, 3 जुलाई:सुरेश अनेजा
 बिजली किल्लत को लेकर कर्ईं गांवों के किसानों ने गढ़ीबीरबल पावर हाऊस पर ताला जड़ दिया। किसानों का आरोप है कि अब धान लगाने का सीजन चला हुआ है और पिछले पांच दिनों से बिजली नहीं आने के कारण उनके धान के खेत सुखने लगे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या हल नहीं हुई तो रोड जाम कर दिया जाएगा। 
               रविवार की सुबह करीब पांच बजे इंद्री के हिनौरी, शेरगढ़, निठोड़ी, धानोखेड़ी व छपरियों गांव के किसान उस समय भडक़ गए जब कई दिनों से बिजली नहीं आई। जबकि इस सीजन में बिजली की किसानों को ज्यादा जरूरत है और पांच दिन से बिजली नहीं आने के कारण किसानों को धान की फसल लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने गढ़ीबीरबल पावर हाऊस में जमा होकर नारेबाजी की और पावर हाऊस के गेट पर ताला लगा दिया। किसान सुशील सैनी, रामेश्वर, श्याम, धर्मपाल, रणधीर, गुरदेव, सुरेश कुमार, ईलम सिंह व नरंजन सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से खेतों की बिजली नहीं आ रही है। जिन किसानों  ने धान की फसल लगा दी है वह फसल पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण सूखने लगी हैं वहीं किसान धान की रौपाई नहीं कर पा रहे हैं।
-इन्द्री के गढ़ीबीरबल पावर हाऊस पर ताला जडऩे के बाद नारेबाजी करते किसान। 
 किसानों का कहना है एक तरफ तो सरकार ने साठी धान लगाने पर रोक लगाई हुई है ंवहीं अब धान की रोपाई बिजली नहीं मिलने के कारण लेट हो रही है। किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग लापरवाही करता हैं। जब वे बिजली से संबधित कोई भी शिकायत करते हैं तो बिजली कर्मचारी उस शिकायत को अनदेखा कर देते हैं। किसानों की कोई सुनवाई नहीं होती। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द ही बिजली किल्लत से निजात नहीं दिलाई गई तो वे सडक़ों पर उतर जाएंगें। 
           इस बारे मे जेई अमित का कहना है कि क्षेत्र में 33केवी की लाईन उडऩे से यह समस्या आई हैं। जबकि लाईन में फाल्ट आने से पावर हाऊस में भी बिजली नहीं हैं। इसको जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment