Monday, July 4, 2011

अवैध रूप से डीज़ल निकालते चार काबू।



घरौंडा-4 जुलाई (प्रवीन सोनी)
जिला पुलिस अधीक्षक ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर रिफाइनरी स्थित कोको पैट्रोल पम्प के नजदीक टेंकर से अवैध रूप से डीज़ल निकालते हुए टेंकर चालक सहित चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से पचास लीटर डीजल बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
बोहली चौंकी में खड़ा मौके से पकड़ा गया टेंकर |छाया-तेजबीर
सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक पंकज नैन को गुप्त सूचना मिली कि कोको पैट्रोल पम्प के पास कुछ व्यक्ति एक टेंकर से तेल निकाल रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने टीम बनाकर मौके पर छापा मारा और मौके से टेंकर नं० एचआर 56-1782 को अपने कब्जे में ले लिया। 


बोहली चौंकी में मामले की कार्रवाई करती पुलिस।छाया-तेजबीर
पुलिस टेंकर चालक सतीश वासी बराहकलां, सुरेश, जगीर सिंह, निर्मल सिंह वासी न्यू बोहली को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से 50 लीटर डीज़ल भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि सुरेश का पैट्रोल पम्प के पास चाय का एक खोखा है और वह इसकी आड़ में ही यह अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस ने टेंकर को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है|

No comments:

Post a Comment