Monday, July 4, 2011

पैट्रोल पम्प के समीप सूखी घास में लगी आग, बड़ा हादसा टला।


घरौंडा-4 जुलाई (प्रवीन सोनी)
रिफाईनरी स्थित कोको पैट्रोल पम्प के पास सडक़ किनारे पड़ी सूखी घास फुस मे अचानक आग लग गई। आग लगते ही आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण हाई वोल्टेज की तारों से गिरी चिंगारी बताया जा रहा है। 
 आग बुझाते दमकल कर्मचारी। छाया-तेजबीर
सोमवार को रिफाइनरी स्थित कोको पैट्रोल पम्प के पास पड़ी सूखी घास फुस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आस पास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आस पास के लोगों ने आग लगने की सूचना रिफाइनरी स्थित दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
रिफाइनरी के पास सडक़  के किनारे पड़ी सूखी घास में लगी आग|छाया-तेजबीर
पैट्रोल पम्प के समीप रह रहे दुकानदारों ने बताया कि सडक़ के किनारे रिफाइनरी व बीपीसीएल के ठेकेदारों के कर्मचारी अंदर से घास काटकर यहां डाल जाते है और ये घास फुस के ढेर कई महीनों तक यहीं पड़े पड़े सूखते रहते है। जिससे कभी भी इस प्रकार का हादसा होता रहता है। इससे पूर्व भी कई बार इस सडक़ पर आग जनी के कई बड़े हादसे हो चुके है। 
अगर रिफाइनरी प्रशासन इस ओर ध्यान दे तो इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment