यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
यमुना का जलस्तर कम होने से जहां ग्रामीणों ने फिलहाल राहत की सांस ली है वहीं करोड़ो रूपये की लागत से हुए बाढ़ रोकथाम कार्यो में घटिया मैटीरियल इस्तेमाल होने के आरोप भी सही नजर आने लगे हैं। हथनीकुंड बैराज से ताजेवाला, छछरौली, जठलाना आदि इलाकों में बाढ़ रोकथाम कार्यो पर करोड़ो रूपये की राशि खर्च की गई दिखाई गई है। ताजेवाला एवं इसके आसपास के इलाको में बाढ़ रोकथाम के लिए ब्लॉक बनाये गए थे जिसमें घटिया मैटीरियल का प्रयोग होते बताया गया था जिसे न्यूज़ वायस ऑफ हरियाणा ने अपने न्यूज बलाग मे प्रमुखता से प्रकाशित किया था और उसके बाद सिंचाई विभाग हरियाणा के वरिष्ठï अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग की विजीलैंस टीम ने मौके पर आकर छानबीन की थी और सैंपल लिये थे जिसकी रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है।
यमुनानगर के ताजेवाला क्षेत्र में पहली ही वर्षा के बाद क्षतिग्रस्त हुए ब्लॉक। छाया: कुलदीप सैनी
पिछले बुधवार यमुना में करीब एक लाख क्यूसिक पानी आने के बाद ताजेवाला एवं उसके आसपास बनाये गए ब्लॉक या तो पानी में बह गए अथवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि इसी यमुना में वर्षो पहले अंग्रेजो द्वारा बनाये गए ब्लॉक आज भी ज्यों के त्यों हैं। अब यमुना का जलस्तर कम होने के बाद नजर आने लगा है कि यमुना से कितना नुकसान हुआ और कितने ब्लॉक बह गए। जो ब्लॉक क्षतिग्रस्त हुए हैं उसमे हाथ लगाने से ही वह रेत में बदल रहे हैं। ग्रामीणो का आरोप है कि ब्लॉक बनाने में घटिया मैटीरियल लगाया गया है जिस कारण वह मात्र एक लाख क्यूसिक पानी आने से ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणो का कहना है कि अगर एक लाख क्यूसिक पानी आने से बाढ़ रोकथाम के लिए बनाए गए ब्लॉको की ऐसी स्थिति हुई है तो लाखों क्यूसिक पानी की मार को वह कैसे झेल पायेंगे। याद रहे पिछले वर्ष यमुना में रिकार्ड सात लाख 44 हजार क्यूसिक पानी दर्ज किया गया था जिससे यमुना के साथ लगते इलाको में भारी तबाही हुई थी। पिछली बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए ही मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने यमुनानगर जिला में बाढ़ रोकथाम कार्यो के लिए 68 करोड़ रूपये की राशि जारी की थी। उपायुक्त अशोक सांगवान का दावा है कि अब तक बाढ़ रोकथाम के 80 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। इस राशि का कितना प्रयोग और कितना दुरुपयोग हुआ है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन पिछले दिनों इन ब्लॉको की सैंपलिंग के बाद अधिकारियों ने मौके पर ही मीडिया को बता दिया था कि जो काम हुए हैं वह नियमो के अनुसार नहीं है। इलाके के ग्रामीणों ने बाढ़ रोकथाम कार्यो में हुए घपले एवं घटिया मैटीरियल के प्रयोग की जांच एवं अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है।
********************************************************************नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला,पुलिस ने किया मामला दर्ज
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
युवक द्वारा नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में दोनों युवक-युवती की तलाश जारी है। खन्ना कालोनी पुराना हमीदा निवासी हरि सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर से बाहर गया हुआ था ओर वापिस आया तो घर में उसकी नाबालिग बेटी नहीं थी। उसने आसपास पता किया लेकिन उस बारे कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर उसने वहा रहने वाले रिश्तेदारो से भी बेटी बारे पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान किसी ने उसे बताया कि उनके पडोस में रहने वाला युवक उसकी बेटी को अगवा करके ले गया है। पीडित व्यक्ति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़त पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
*********************************************************
देह व्यापार सहित अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज,नौकरी झांसा देकर लाया गया था लड़की को
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लडक़ी को मुजफ्फरनगर से अगवा किया था। देह व्यापार के धंधे में न लगने पर उससे मारपीट कर उसे बंधक बनाकर रखा जाता था। पुलिस ने लडक़ी के ब्यान पर आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार सहित अपहरण व दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत नामंजूर कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि पीडि़त लडक़ी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
सैक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा बूटर कालोनी में की गई छापामारी में मिली पटना जिला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में यूपी के मुजफ्फरनगर में आई थी। चार दिन पहले उसकी मुलाकात कमलेश बख्शी व उसके साथियों के साथ हुई। वह लोग उसे काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ यमुनानगर ले आए। यहां पहुंचने पर उन लोगों ने उसे एक मकान में बंद कर दिया। इस दौरान वह उससे जबरन देह व्यापार कराने का दवाब बनाने लगे।
अगवा कर लडक़ी को देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले आरोपियों को यमुनानगर कोर्ट में पेश करने ले जाते पुलिस कर्मी। छाया: कुलदीप सैनी
लडक़ी द्वारा मना करने पर वह उससे मारपीट कर दुष्कर्म करते। शनिवार को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर जब वहां छापामारी की तो यह लडक़ी बरामद हुई। पुलिस ने बरामद लडक़ी की शिकायत पर बूटर विहार निवासी कमल बख्शी, उसकी पत्नी माया उर्फ आरती शर्मा सहित कांसापुर निवासी रीना व उसके पति सचिन तथा जगाधरी निवासी अमित को गिरफ्तार कर रविवार की सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका नामंजूर कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए लडक़ी को वापस अपने घर भेज दिया। उधर, गिरोह की सरगना माया का कहना है कि यह लडकी स्वयं इनके पास आई थी और यह पानीपत की रहने वाली है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग बूटर विहार कालोनी के एक मकान में देह व्यापार का धंधा कर रहे है। इस पर पुलिस ने तुरंत मकान पर छापामारी कर एक युवती व दो महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान ही यह सारा मामला सामने आया।
********************************************
बस चालक व कंडेक्टर के साथ मारपीट, लगाया जाम
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
हरियाणा रोड़वेज करनाल डिपो की एक बस के चालक व कंडेक्टर से एक पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट किए जाने पर रोडवेज कर्मियों ने हंगामा कर दिया। हाइवे से गुजर रहे आईटीआई चौक पर हंगामा होने के कारण वहां जाम लग गया। जाम के कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर रोडवेज कर्मियों को शांत किया।
पुलिस को दी शिकायत में करनाल डिपों के ड्राइवर शीशपाल व कंडेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह करनाल से बस की सवारियां लेकर देहरादून के लिए रवाना हुए थे ओर उसमें एक सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी भी चढ़ गया। बस में जगह न होने के कारण कुछ यात्री भी बीच बस में ही खड़े थे। उन्होंने बताया कि जब बस यमुनानगर के पास पहुंचने वाली थी तो वह सीट के लिए बस में बैठी सवारियों को तंग करने लगा।
यमुनानगर के आईटीआई चौंक पर थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार हंगामा कर रहे रोडवेज कर्मियों को समझाते हुए। छाया: कुलदीप सैनी
इसके बारें में जब कंडेक्टर सुरेंद्र को पता चला तो वह तुरंत उसके पास पहुंचा पंरतु पुलिसकर्मी के सिर पर खून सवार होने के कारण वह उससे भी झगडऩे लगा यहां तक की बात गाली-गलौच तक आ गई और बस सडक़ के बीच में रूक गई। अपने साथी के साथ झगड़ा बढ़ता देख चालक शीशपाल भी वहां पहुंचा और उसे समझाने का प्रयास करने लगे परंतु वह सीट की बात को लेकर अड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब बस यमुनानगर में प्रवेश करने लगी तो पुलिसकर्मी ने अपने साथियों के पास फोन करके उन्हें पहले ही कमानी चौंक पर बुला लिया और जैसे ही बस कमानी चौंक पर पहुंची तो पहले से ही वहां मौजूद उसके साथी बस में चढक़र बस ड्राइवर शीशपाल व कंडेक्टर सुरेंद्र के साथ मारपीट करने लगे और मौके से फरार हो गए और देखते ही देखते सडक़ के दोनों ओर जाम लग गया जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो एसएचओ रामकुमार, राजीव मिगलानी व एसएचओ जयपाल ने मौके पर पहुंचकर मामले को निपटाया।
*****************************************************
गैस की काला बाजारी रोकने के लिए एक विशेष चैकिंग अभियान
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू गैस की काला बाजारी रोकने के लिए एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत अब तक जिला के अलग-अलग भागों में 87 अनाधिकृत एवं गैर कानूनी गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इन जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेंडरों में इंडियन ऑल कंपनी के 26 सिलेण्डर, भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन के 22 सिलेण्डर, हिन्दूस्तान पैट्रोलियम कारपोरेशन के 17 सिलेण्डर तथा 18 अन्य छोटे साईज के सिलेण्डर तथा 3 कमर्शियल गैस सिलेण्डर शामिल हैं।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान यमुनानगर जिला के यमुनानगर केन्द्र, जगाधरी, मुस्तफाबाद, छछरौली, रादौर व बिलासपुर में होटलों से, हलवाईयों से, चाय वालों से, ढ़ाबों तथा रेस्टोरेंटों में घरेलू गैस का अवैध प्रयोग व्यवसायिक स्थलों पर करने के कारण उक्त व्यवसायिक संस्थानों को चैक किया गया और वहां प्रयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त विशेष चैकिंग अभियान के दौरान मुस्तफाबाद में 8 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. देवेन्द्र गैस एजैंसी मुस्तफाबाद में जमा करवाए गए। छछरौली में 7 गैस अनाधिकृत सिलेण्डर जब्त करके मै. दुर्गा गैस एजैंसी छछरौली में जमा करवाए गए, जगाधरी में 12 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. सचिदानंद गैस एजैंसी जगाधरी में जमा करवाए गए तथा यमुनानगर से 11 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. सरस्वती गैस एजैंसी यमुनानगर में जमा करवाए गए। उन्होंने बताया कि कल जगाधरी से 31 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. सचिदानंद गैस एजैंसी जगाधरी में जमा करवाए गए। बिलासपुर से 6 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. ओम गैस एजैंसी बिलासपुर में जमा करवाए गए हैं। रादौर से 8 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. प्रेम गैस एजैंसी रादौर में जमा करवाए गए। यमुनानगर से गत दिवस 4 अनाधिकृत गैस सिलेण्डर जब्त करके मै. अमृत गैस एजैंसी यमुनानगर में जमा करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि गत एक जुलाई को जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेण्डर, कमर्शियल गैस सिलेण्डर तथा अन-ओथराईज्ड मिन्नी गैस सिलेण्डर व गैस पलटने का यंत्र यानि बंसरी पुरूषोतम लाल पुत्र रामलाल मालिक मै. सिंघवानी गैस रिपेयर सैंटर तथा संजय कुमार पुत्र कस्तूरी लाल मनोहर कालोनी जगाधरी से बरामद किए गए जो दोनों नाजायज तौर पर घरेलू गैस की काला बाजारी का धंधा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन दोनों के विरूद्ध थाना शहर में प्रथम जुलाई 2011 को एफआईआर न.-348/11 दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की काला बाजारी रोकने का यह विशेष चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो व्यक्ति घरेलू गैस की कालाबाजारी, मिन्नी सिलेण्डरों की अनाधिकृत बिक्री/घरेलू गैस का व्यवसायिक प्रयोग करता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध कडी कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
***************************************************
स्वयंसेवी संस्था श्रीगोवर्धन मंडल लगाए गी चिकित्सा शिविर
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
स्वयंसेवी संस्था श्रीगोवर्धन मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन रामपुरा हनुमान मंदिर में संस्था के सचिव देवेंद्र मेहता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी व कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि समाजसेवा के कार्यों में संस्था अपना अहम योगदान देती रहेगी। इन्हीं कार्यों के तहत संस्था इसी माह में एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगी। इस शिविर के लिए संस्था के सदस्य गुलशन बख्शी, मनोज त्यागी व देवेंद्र मेहता जल्द ही चिट्टा मंदिर के महंत से संपर्क करके स्थान व दिन का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग चिकित्सा शिविर का लाभ उठा सके इसलिए शिविर किसी ऐसे स्थान पर लगाया जाए, जहां अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्य उमेश त्यागी, सुभाष मुसींबल, संजीव ओझा, कुसुम, हेमंत शर्मा, गीता शर्मा, नरेश वर्मा, आचार्य पुरुषोत्तम दास आदि का सहयोग चिकित्सा शिविर में रहेगा। इस शिविर में डी.ए.वी. डैंटल कालेज के चिकित्सकों के साथ-साथ सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ व एस.एम.ओ. डा. विजय दहिया की सेवाएं भी प्रमुख रूप से ली जाएंगी।
**********************************************************
भगवान वाल्मीकि सत्संग की तैयारियों का जायजा लिया
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
आदि धर्म समाज उत्तरी जोन हरियाणा के पदाधिकारियों ने 17 जुलाई को गुप्ता पैलेस जगाधरी यमुनानगर में होने वाले विशाल भगवान वाल्मीकि सत्संग की तैयारियों का जायजा लिया। गुप्ता पैलेस का जायजा लेते हुए आदि धर्म समाज रजि. भारत केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरोत्तम बालकृष्ण चनालिया एवं वीरोत्तम कैलाश पुरुषार्थी ने बताया कि सत्संग में उत्तरी जोन हरियाणा से हजारो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है।
इसके साथ सुनील सिरसवाल, संजीव पेहवा, सुभाष कुरूक्षेत्र, संजय सूद सहारनपुर, नरेश दिल्ली, गुरमीत सलेमपुर, पवन ननदी, संजीव नहौनी, सुरेन्द्र गोला, प्रवेश व जगमाल बालछप्पर, सोमनाथ मुसिम्बल, समय सिंह कैल, सुखदेव मलिकपुर, रमेश खेडा, अनीश चाहडवाला, वीर रिंकू खानपुर आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भी सत्संग स्थल का जायजा लिया।
*************************************************************
सरपंच एसोसिएशन की बैठक
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
सरपंच एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन के प्रधान विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई। प्रधान ने कहा कि इन्दिरा आवास योजना के तहत सरकार जल्द से जल्द मकान बनवाये क्योंकि काफी संख्या में कच्चे मकानों के बरसात में गिरने के आसार हैं जिससे जान-माल की हानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि इन्दिरा आवास योजना की राशि शहर की तर्ज पर बढाकर एक लाख रूपये की जाये ताकि गरीब आदमी इससे अपने मकान ठीक से बना सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरपंचों का मानदेह 1500 रूपये से बढाकर दस हजार व पंचो का 400 रूपये से बढाकर पांच हजार रूपये किया जाए ताकि सरपंच के मान सम्मान में बढौतरी हो सके। उप प्रधान गीता शर्मा सरपंच सुढैल ने मांग की कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार पांच लाख रूपये तक की सभी ग्रांटें पंचायत खातों में सीधी दी जाये ताकि सरपंच गांव में विकास ठीक प्रकार से कर सके और गांव का चहुमुखी विकास हो सके और राष्टï्रपिता महात्मा गांधी का सपना पूरा हो सके।
उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी गांव के विकास कार्यो की समस्याओं को लेकर अनदेखी कर रहे हैं और सरपंचो को सहयोग नहीं दे रहे हैं जिसको लेकर जल्द ही सरपंच एसोसिएशन मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगी ताकि खंड के विकास के कार्य ठीक प्रकार से हो सके।
इस अवसर पर सीनियर उप प्रधान शिव कुमार सैनी, उप प्रधान गीता शर्मा, प्रवीन बेगम, महासचिव इकबाल, कोषाध्यक्ष केला देवी काम्बोज, संगठन सचिव पूर्ण चंद सैनी, पै्रस सचिव चौ. चांद राम व अन्य सरपंचो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
********************************************************
बुढ़ापा पैंशन में भारी गडबडी के बाद अब जिले में पुन: जांच कार्य :उपायुक्त
यमुनानगर, (कुलदीप सैनी)
बुढ़ापा पैंशन में भारी गडबडी के बाद अब जिले में पुन: जांच का कार्य किया जाएगा ताकि गलत लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। बताया जाता है कि अप्रैल में खण्ड छछरौली व रादौर में 3 सदस्यीय टीम का गठन करके जांच करवाई गई थी जिसमें काफी संख्या मे लोग अयोग्य पाये गए थे। जांच में पाया गया कि कई ऐसे लोग इसका लाभ उठा रहे हैं जिनकी उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच में है। इसी गोलमोल को देखते हुए खण्ड छछरौली में 6 व 7 जुलाई को तथा रादौर में 5 से 7 जुलाई तक जांच की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि समिति के समक्ष उक्त तिथियों को गैर हाजिर होने वाले व समिति द्वारा अयोग्य घोषित व्यक्ति व जो टीम के सम्मुख पेश होने से वंचित रह जाएंगे वह खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय छछरौली व रादौर के कार्यालय में 14 जुलाई को प्रात: 10 बजे पहुंचकर टीम के सम्मुख पेश होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। इसके उपरांत अन्य कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय छछरौली में गांव सिपीयावाला, जाटावाला, चूहडपुर मंगल सिंह, डाकवाला, बच्चों, कोट मुकारमपुर, दौलतपुर, जैतपुर, राजपुर, गोरबनी, ताहरपुर कलां, हैदरपुर, महियुदीनपुर, सलेमपुर कोही, चौली, चबुतरों, अर्जुन माजरा, मानकपुर-1, पिरथीपुर, मानीपुर, ललहाडी कलां, ललहाडी खुर्द, चिंतपुर, खानुवाला, जोगीवाडा, लोपों, लेदी, कोट मुस्तरका, कोट बसावासिंह, कोट सरकारी, कोटडा काहन सिंह, दादुपुर जटान, लेदा खादर, खिजरी, भंगेडा, बागपत, भंगेडी, खिल्लावाला, कांसली, नत्थनपुर व टीब्बी कलां गांव के लोगों की जांच की जाएगी। इसी प्रकार 7 जुलाई को गांव मोहबलीवाला, टीब्बी खुर्द, मेघुवाला, बनियावाला, चिकन, शहजादवाला, मुजाफत खुर्द, हाजिफपुर, लाहासाबाद, कडकौली, बाकरवाला, मुजाफत कलां, किशनपुरा, हडौली, सलेमपुर खादर, तिहानों, बरौली माजरा, दादुपुर सैनी, खानपुरा, तुगलपुर, मलिकपुर बांगर, बसातियावाला, रूकाली, धर्म कोट, गनौला, छौली, गनौली, जटहेडी, लेदा खास, सलेमपुर बांगर, तारणवाला, चाउवाला, माडखेडी, चाहडों, मुण्डाखेडा, मामली, मीरपुर, भूखडी, दादुपुर छावनी, फतेहगढ़ व भगवानपुर के गैर हाजिर रहे लोगों की जांच बीडीपीओ कार्यालय छछरौली में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय रादौर में 5 जुलाई को गांवों मारूपुर, बरसान, लक्सीबांस, अलाहर, पालेवाला, करतारपुर, बरहेडी, मोहडी, माडल टाउन करेहडा, बागवाली, जठलाना, उन्हेडी, पौबारी, गुमथला, लाल छप्पर, राझेडी, फतेहगढ़, रपडी, भगवानपुर व पोटली के लाभपात्रों की जांच, 6 जुलाई को गांव मंधार, अलीपुरा, सांगीपुर, धौलरा, जुब्बल, कांजनू, सिली कलां, सिली खुर्द, धानुपुरा, अमलोहा, चमरोडी, नागल, दौलतपुर, कलेसरा, खेडी लक्खा सिंह, भागू माजरा, बसंतपुरा, हड़तान, माजरी तथा सिंकदरा और 7 जुलाई 2011 को बीडीपीओ कार्यालय रादौर में गांव बकाना, रादौरी, छारी, सतगोली, घिलौर, हिरण छप्पर, झीवरहेडी, मंसूरपुर, सांगडी, नगला साधान, टोपरा कलां, मसाना रांगडान, खेडी ब्रहामण, पूर्णगढ़, नाचरौन व पलाका के पहले गैर हाजिर रहे या अयोग्य घोषित किए पैंशन धारकों की जांच की जाएगी।



No comments:
Post a Comment