कुरुक्षेत्र: नरेंद्र धूमसी
डीडीपीओ द्वारा कामचोर कहने के ब्याने उखड़े सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा खोलते हुए सन्निहित सरोवर के पार्क में इक्कठे होकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ यूनियन के बैनर तले जम सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी द्वारा माफी नहीं मांगी गई व उनके बकाया वेतन का भुगतान 20 जून से पहले नहीं किया गया तो 31 मई की थीम पार्क में जमा होकर शहर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा जाएगा। वीरवार को हुई बैठक की अध्यक्षता यूनियन के राज्य प्रधान सीता राम व महासचिव सतपाल भुखड़ी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि सरकार की घोषणा के बाद भी उनको वेतन बैकों के माध्यम से नहीं दिया जाता। उन्होंने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों से सरपंचों द्वारा करवाई जा रही बेगार पर रोक लगाई जाए, इस काम में सरपंचों का हस्तक्षेप बंद करवाया जाए, सप्ताह में एक दिन का रेस्ट दिया जाए, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सरकारी दर्जा दिया जाए, डीसी रेट पर मानदेय का भुगतान किया जाए व सुपरविजन का कार्य ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ही ब्लॉक स्तर पर दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 20 जून तक जिला प्रशासन ने उनकी समस्याओं की तरफ ध्यान नही दिया तो उनके द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन की जिम्मेदारी डीडीपीओ व सरकार की होगी। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी सर्विस सुरक्षा संघ के राज्य प्रधान, ग्रामीण चौकीदार सभा के राज्य प्रधान बुधराम, उषा राम, सतविंद, इश्वर ङ्क्षसंह पानीपत, कप्तान सिंह, दीपक पिहोवा, बलबीर घरोंडा, सुरजभान नीलोखेड़ी, रमेश शर्मा इंद्री, रणधीर लाडवा व सोमनाथ लाडवा ने संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment