Monday, July 4, 2011

पूलिया रूकने से बाज़ार में खड़ा पानी, दुकानदार परेशान।



घरौंडा-4 जुलाई(प्रवीन सोनी)
मेन बाज़ार स्थित गीताराम धर्मशाला के सामने गंदे नाले की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सडक़ पर खड़ा हो गया है। पानी खड़ा होने से बाज़ार में आने वाले ग्राहकों व आम जनता को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। 
गीता राम धर्मशाला के सामने बैठे दुकानदार अशोक कुमार, राजू, अमित, जगदीश, गुलशन कथूरिया, प्रवीन नागपाल, पंकज नागपाल, पाला राम, विनोद कुमार, सुनील कुमार, जय आदि ने बताया कि गीताराम धर्मशाला के पास बने गंदे नाले की पिछले कई दिनों से नही हुई है।


 घरौंडा मेन बाज़ार में खड़े गंदे पानी से गुजरते लोग।छाया-तेजबीर
नाले की सफाई ने होने के कारण मेन बाजार की मेन पूलिया सारा दिन गंदगी से अटी रहती है। जिसके कारण सुबह, दोपहर, शाम, टूंटियों से आने वाला पानी नाले के रास्ते से न जाकर नालियों का पानी बाजार की सडक़ पर आकर खड़ा हो जाता है और रास्ता बिल्कुल अवरूद्ध हो जाता है। ग्राहकों व सडक़ पर आने जाने वाले लोगों गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। 
दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अनेक बार नगरपालिका को भी सूचित किया है लेकिन अभी तक कोईकार्रवाई नही हुई। दुकानदारों ने गंदे नाले की सफाई करवाए जाने की मांग की है। 

No comments:

Post a Comment