Sunday, July 3, 2011

बरसात ने खोली प्रशासन की पोल, प्रशासन के दावे खोखले साबित




 यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
 मानसून की पहली ही बरसात से दादूपुर नलवी नहर को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर कार्य आरंभ करने के प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं जिस कारण ग्रामीणो की चिंताए बढ़ रही हैं क्योंकि अगर दोबारा बरसात हो जाती है तो अब उनके गांव सुरक्षित नहीं रहेंगे। वहीं यमुना के कई किनारों से भूमि कटाव भी बढऩा आरंभ हो गया है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि दादूपुर नलवी नहर को नुकसान होने पर किसानों के खेतों में पानी घुस गया था ओर इसके बाद प्रशासन द्वारा दावा किया गया था कि जहां-जहां नुकसान हुआ है उसे ठीक करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं और निर्माण कार्य आरंभ भी हो गया है। दादूपुर नलवी नहर की अगर बात की जाए तो प्रशासन के दावे खोखले हैं क्योंकि निर्माण कार्य आरंभ होना तो दूर वहां सामग्री भी नहीं पहुंची है। किसान रामसिंह, जगजीत सिंह, सिंह राम का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती है क्योंकि बरसात कभी भी आ सकती है लेकिन अब तक नहर के किनारो को ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आज बरसात आ जाती है तो निश्चित तौर पर अब पानी खेतो की बजाए गांवो की आबादी में पहुंच जाएगा। उन्होंने प्रशासन से आग्राह किया है कि समय रहते इस और ध्यान दिया जाए। 
********************************************************************
 स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा 
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
 जिला के सभी स्कूलों में 4 से 10 जुलाई तक स्कूल स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा जिसका उद्देश्य बच्चों के माध्यम से लोगों मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है ताकि बीमारियों से बचाव किया जा सके। 
जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत कौर ने सभी स्कूलों के मुखियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने विद्यालय में वित्तायुक्त एवं सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा चण्डीगढ द्वारा निर्धारित दिन के अनुसार स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल स्वच्छता सप्ताह के दौरान 4 जुलाई को व्यक्तिगत स्वच्छता, 5 जुलाई को स्कूल प्रांगण व कमरों की सफाई, 6 जुलाई को विद्यार्थी व बच्चों के हाथ धोने के महत्व बारे जानकारी, 7 जुलाई को शौचालयों की सफाई के महत्व बारे, 8 जुलाई को स्वच्छता पर प्रश्रोत्तरी, निंबध, वाद विवाद, पोस्टर व पेटिंग प्रतियोगिता, 9 जुलाई को बाल संसद व विद्यार्थी समूह बनाकर स्वच्छता बारे विचार-विमर्श तथा 10 जुलाई को अध्यापक-विद्यार्र्थी, अभिभावक की मिटिंग आयोजित करके स्वच्छता बारे जागरूक करना शामिल है। उन्होंंने स्कूल मुखियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम विद्यालय में समय-समय पर करवाना सुनिश्चित करें और इन कार्यक्रमों का जिला के आला अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा। उधर, इसी अवधि के दौरान हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ जिला यमुनानगर में  आंगनवाडी स्वच्छता सप्ताह भी मनाया जाएगा। यह जानकारी पीओआईसीडीएस सैल कमलेश गौतम ने दी। 
********************************************************************
अनुसूचित जाति (एस.सी.)के पंजीकरण संख्या 2 से 3109 तक के उम्मीदवारों का साक्षात्कार कार्यालय पुलिस अधीक्षक कमाण्डों  नेवल में 
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
 हरियाणा पुलिस में पुरूष सिपाही अस्थाई पदों की भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने वर्ष 2008 में पुलिस अधीक्षक यमुनानगर के कार्यालय में आवेदन किया था उनमें से अनुसूचित जाति (एस.सी.)के पंजीकरण संख्या 2 से 3109 तक के उम्मीदवारों का साक्षात्कार कार्यालय पुलिस अधीक्षक कमाण्डों हरियाणा नेवल करनाल में 5 जुलाई को होगा। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त उम्मीदवारों में से शारीरिक क्षमता परीक्षा में पास पाए गए सभी उम्मीवार अपने शैक्षणिक मूल दस्तावेज व उनकी छायाप्रति साथ लेकर जाएं।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग के पुरूष सिपाही उम्मीदवारों के साक्षात्कार पंजीकरण संख्या 2 से 275 तक 5 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 279 से 535 तक 6 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 536 से 920 तक 7 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 922 से 1277 तक 8 जुलाई को होंगे। इसके अलावा पंजीकरण संख्या 1278 से 1592 तक 11 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 1593 से 1996 तक 12 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 1998 से 2311 तक 13 जुलाई को, पंजीकरण संख्या 2314 से 2696 तक 14 जुलाई को तथा पंजीकरण संख्या 2704 से 3109 तक 15 जुलाई को साक्षात्कार होगा। 
उन्होंने बताया कि सभी पात्र उम्मीवारों की सूची कमाण्डों लाईन नेवल, करनाल व जिला पुलिस लाईन यमुनानगर में सूचना बोर्ड पर लगाई पर चुकी है। 
 ********************   *****************************************                                   
 यमुनानगर क्राईम डायरी




यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
 अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलकर अंबाला वापस लौट रही एक महिला की बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय किसी ने चैन झटक ली। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने पीडि़त महिला के ब्यान पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के मच्छी मौहल्ला निवासी वीना ने बताया कि वह शहर के कपिल अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रही थी। बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय काफी भीड़ थी। बस पर चढऩे के दौरान ही किसी व्यक्ति ने उसके गले में पड़ी सोने की चैन झटक ली। पता चलने पर वीना ने इस बारें में शोर मचाया। इसी बीच किसी व्यक्ति ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की, लेकिन आरोपी का कुछ सुराग नहीं मिला।
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)। दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। इन्दिरा गार्डन फरकपुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह के दौरान वह अपने काम के सिलसिले से मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि रटौली मोड के नजदीक ट्रक चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक ने जब व्यक्ति को सडक़ पर घायल पड़ा हुआ देखा तो उसने अपन ट्रक वहां से दौड़ा लिया। राहगिरों ने जब अनिल को सडक़ पर तड़पता हुआ देखा तो उन्होंने उसे तुरंत पास के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल व्यक्ति के ब्यान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर,गांव चूहडपुर कलां निवासी हरीश  कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रात: के समय उसके पिता मोहन लाल खेत में काम करने के लिए गांव के बाहर से गुजर रखे थे, तभी सामने से आते ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीण वासियों को इक्_ा होता देख वाहन चालक बड़ी चतुराई के साथ वहां से भाग निकला। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बेटे के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। 
********************************************************************
दो अलग-अलग स्थानों से एक कार व मोटरसाईकिल चोरी 
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
 दो अलग-अलग स्थानों से एक कार व मोटरसाईकिल चुरा ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलेसर निवासी जमील अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वह अपनी सफेद रंग की कार में सवार होकर कोहली अस्पताल में किसी काम से आया हुआ था। इस दौरान उसने अपनी कार को अस्पताल के बाहर खड़ा कर दिया था और काम के सिलसिले से अंदर चला गया। काम के समाप्त होने के पश्चात जब वह वापिस आया तो उसे देखा कि उसकी कार वहां से गायब थी। एक बार तो उसे अपनी आंखे पर यकीन नहीं हुआ था लेकिन जब उसने सच्चाई को सामने पाया तो वह आपपास बैठे लोगों से कार के बारे में पूछताछ करने लगा। काफी समय तक जब उसे कार के बारे में कोई सुराग हासिल नहीं हुआ तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। 
वहीं, गीता भवन मन्दिर के पास से नितेष नामक युवक की मोटरसाईकिल चोरी हो गई। नितेष के अनुसार वह मन्दिर में चल रहे सत्संग मे गया था और जब वापिस आया तो देखा कि बाहर उसकी मोटरसाईकिल नहीं थी। पुलिस ने नितेष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
*********************************************************************
दहेज उत्पीडन के मामले में दोषी गिरफ्तार 
यमुनानगर, 3जुलाई (कुलदीप सैनी)
पुलिस प्रवक्ता जगबीर सिंह ने बताया कि थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने दहेज उत्पीडन के मामले में दोषी कपिल कुमार पुत्र वासदेव जाति ब्रह्मïण वासी ब्रह्मïपुरी महौल्ला पुराना हमीदा को दोषी के घर से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। 
इसके अतिरिक्त थाना शहर जगाधरी पुलिस ने देवी भवन बाजार जगाधरी के पास गली से मोटर साईकिल चोरी करने के जुर्म में दोषी प्रविन्द्र पुत्र राजेश कुमार जाति राम घडिया सिख वासी हरबंसपुरा कालोनी फर्कपुर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया।

बिजली किल्लत से नाराज किसानों ने पावर हाऊस पर जड़ा ताला




इंद्री, 3 जुलाई:सुरेश अनेजा
 बिजली किल्लत को लेकर कर्ईं गांवों के किसानों ने गढ़ीबीरबल पावर हाऊस पर ताला जड़ दिया। किसानों का आरोप है कि अब धान लगाने का सीजन चला हुआ है और पिछले पांच दिनों से बिजली नहीं आने के कारण उनके धान के खेत सुखने लगे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या हल नहीं हुई तो रोड जाम कर दिया जाएगा। 
               रविवार की सुबह करीब पांच बजे इंद्री के हिनौरी, शेरगढ़, निठोड़ी, धानोखेड़ी व छपरियों गांव के किसान उस समय भडक़ गए जब कई दिनों से बिजली नहीं आई। जबकि इस सीजन में बिजली की किसानों को ज्यादा जरूरत है और पांच दिन से बिजली नहीं आने के कारण किसानों को धान की फसल लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने गढ़ीबीरबल पावर हाऊस में जमा होकर नारेबाजी की और पावर हाऊस के गेट पर ताला लगा दिया। किसान सुशील सैनी, रामेश्वर, श्याम, धर्मपाल, रणधीर, गुरदेव, सुरेश कुमार, ईलम सिंह व नरंजन सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से खेतों की बिजली नहीं आ रही है। जिन किसानों  ने धान की फसल लगा दी है वह फसल पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण सूखने लगी हैं वहीं किसान धान की रौपाई नहीं कर पा रहे हैं।
-इन्द्री के गढ़ीबीरबल पावर हाऊस पर ताला जडऩे के बाद नारेबाजी करते किसान। 
 किसानों का कहना है एक तरफ तो सरकार ने साठी धान लगाने पर रोक लगाई हुई है ंवहीं अब धान की रोपाई बिजली नहीं मिलने के कारण लेट हो रही है। किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग लापरवाही करता हैं। जब वे बिजली से संबधित कोई भी शिकायत करते हैं तो बिजली कर्मचारी उस शिकायत को अनदेखा कर देते हैं। किसानों की कोई सुनवाई नहीं होती। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द ही बिजली किल्लत से निजात नहीं दिलाई गई तो वे सडक़ों पर उतर जाएंगें। 
           इस बारे मे जेई अमित का कहना है कि क्षेत्र में 33केवी की लाईन उडऩे से यह समस्या आई हैं। जबकि लाईन में फाल्ट आने से पावर हाऊस में भी बिजली नहीं हैं। इसको जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

सिटी स्कैन सैंटर में सी.टी. स्कैन मशीन का उदघाटन

करनाल 3 जुलाई,सुरेश अनेजा 
हरियाणा महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष व करनाल की विधायक श्रीमती सुमिता सिंह  ने आज जरनैली कालोनी में 70 लाख रुपये की लागत से अमर सिटी स्कैन सैंटर में सी.टी. स्कैन  मशीन का उदघाटन किया।
विधायक ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए सी.टी. स्कैन  मशीन का अहम योगदान है। इलाज करवाने वाले लोगों को सी.टी. स्कैन के लिए बाहर के अस्पतालों में जाना पड़ता था वहां पर उन्हें इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ती थी। कई बार तो ऐसा देखा गया है कि मरीज अस्पताल से सी.टी. स्कैन करवाने तक ही दम तोड़ देता है। इस मशीन के आने से करनाल की जनता को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अब सरकारी अस्पतालों में भी मुख्यमंत्री ने हरियाणा के करनाल व रिवाड़ी में सी.टी. स्कैन  मशीनों को लगाने की मंजूरी दे दी है और करनाल के सामान्य अस्पताल में सी.टी. स्कैन जल्द ही शुरू हो जायेगा।
   सुमिता सिंह ने कहा कि इस सी.टी. स्कैन मशीन के चालू होने से न केवल करनाल जिले के लोगों को यह सुविधा मिलेगी बल्कि आस पास के जिले के लोगों को भी इस सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। विधायक ने अमर सिटी स्कैन सैंटर के संचालक अमर जीत सिंधड़ से कहा कि सी.टी. स्कैन  मशीन कार्य को व्यक्तिगत रूप से देखें ताकि सारे कार्य में पारदर्शिता हो सके। इस मौके  पर सैंटर की डाक्टर नीतू नरूला भी विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम में कांग्रेस  पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष करतार सिंह सिंधड़ ने कहा कि इस सैंटर में गरीब आदमीयों के लिए स्कैन की व्यवस्था नि:शुल्क होगी।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजेन्द्र पाल मान, आई.एम.ए. के प्रधान डा0 अमर बजाज,  रण सिंह मान, काग्रेसी नेता अंशुल सचदेवा, हरिराम साबा, राजेन्द्र कल्याण, नवीन मान,सतबीर सिंधड़, डा0 डी.एल.ढल सहित सैंटर के  अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।             

पशुपालकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश

असंध, करनाल
कुरूक्षेत्र-करनाल दुग्ध उत्पादक परिसंघ के सौजन्य से क्षेत्र के मर्दानहेड़ी गांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। दुग्ध उत्पादक संघ कुरूक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेएस यादव और महाप्रबंधक केएल अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में हरित क्राति के साथ-साथ एक और श्वेत क्रांति लाने के लिए पशुपालक और किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं। पशुपालकों को आज लागत के अनुपात में दुग्ध उत्पादन नहीं मिल रहा।
दोनों विशेषज्ञों ने कहा कि प्रदेश के पशुपालकों को नस्ल सुधार पर ध्यान देने की जरूरत है। पशुचारे में पोषक तत्वों की कमी आई है। इसकी भरपाई के लिए पूरक पोषक तत्वों की खुराक के रूप में नियमित रूप से खनिज मिश्रण और लवण देने चाहिए। खनिज मिश्रण की कमी की वजह से ही पशुओं में बाझपन की बीमारी पैदा होती है। इसके अलावा पशुओं को कृमि रहित करने के उपाय सुझाए गए। रोगों के लक्षण एवं उपचार,पशुबाड़े के रखरखाव, प्रसव के समय पशुओं की देखभाल, कृत्रिम गर्भाधान की जानकारी दी गई। ऑक्सीटोक्सिन इंजेक्शन के खतरों के प्रति आगाह करते हुए बताया कि यही सिलसिला बरकरार रहा तो भविष्य में इसके घातक परिणाम सामने आएंगे। समय पूर्व द्वितीयक लैंगिक लक्षण पैदा होना, स्तन कैसर, बांझपन, पौरूष नष्ट होना और समय पूर्व बालों का सफेद होना सहित कई घातक बीमारियां सामने आती हैं, इसलिए पशुपालकों को इसके उपयोग से बचना चाहिए। संघ के चेयरमैन गुरनाम सिंह संधू, प्रबंधक ओमबीर, रणजीत सिंह, प्रेम सिंह, तेजेंद्र सिंह कालड़ा, जगदीश चंद्र, सुभाष चंद्र, विजय कुमार, रामफल, अमर सिंह, पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. सुनील और डॉ.राजीव ने भी विचार व्यक्त किए।

Saturday, July 2, 2011

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त कार्यालय में लगी आग


कुरुक्षेत्र, प्रदीप  आर्य  
 शुक्रवार देर रात लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आग लग गई। आग से कार्यालय में रखा कंप्यूटर, कुर्सियां व अन्य सामान जल कर राख हो गए। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट शíकट से लगी है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
शुक्रवार शाम को छुट्टी के बाद न केवल उपायुक्त कार्यालय, बल्कि लघु सचिवालय स्थित सभी कार्यालय बंद हो गए थे। देर रात करीब 12 बजे लघु सचिवालय के भू-तल पर स्थित उपायुक्त कार्यालय से धूआ उठते साथ ही लगते जिला अदालत के एक चौकीदार ने देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कार्यालय का चौकीदार उस समय गायब था। पुलिस ने तत्काल वहां दमकल की गाड़ी मंगा ली। सूचना मिलते ही उपायुक्त सीजी रजिनीकांतन, नगराधीश अशोक बंसल, उपाधीक्षक भूपेंद्र ¨सह, थाना प्रभारी दयाल चंद समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल केंद्र के कर्मी जयभगवान, दया नंद, बलविंद्र, चालक तिलक राज ने मौके पर पहुंच कर लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से उपायुक्त कार्यालय का एसी, कंप्यूटर, टेलीफोन, फर्नीचर, कुछ कागज व अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। आग से दरवाजे व खिड़कियां भी जली गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए। आग लगने के मामले की जांच के लिए मधुबन से सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर गहराई से जांच की व नमूने भी लिए। शनिवार को कार्यालयों की छुट्टी होने के कारण लघु सचिवालय में पूरे कर्मचारी तो नहीं पहुंचे, लेकिन जिस-जिस विभाग के अधिकारियों को भी आग की सूचना मिली, उन्होंने अपने कार्यालयों में सामान की जांच जरूर कराई। इसके कारण पूरे दिन उपायुक्त कार्यालय में छुट्टी के बावजूद कर्मचारियों की हलचल देखने को मिली। माना जा रहा है कि समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो लघु सचिवालय की इस चार मंजिले इमारत में चल रहे सभी सरकारी कार्यालयों का रिकार्ड व सामान राख हो जाता और करोड़ों का नुकसान होता।
जरूरी दस्तावेज सुरक्षित : डीसी : जिला उपायुक्त सीजी रजिनीकांतन से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया घटना के समय उनके कार्यालय का चौकीदार गायब था। फिलहाल आग के कारणों को ठीक से पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही पता चलेगा।

धोखाधड़ी करने वालों पर अंकुश जरूरी-कुलदीप


घरौंडा, प्रवीन  सोनी 
समाज में आर्थिक स्थिरता से लोगों की रोजी-रोटी सुरक्षित रह सकती है। धोखाधड़ी करके समाज में किसी आदमी के आर्थिक हितों को छीनने वालों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस प्रशिक्षण कार्य को मॉनीटर करने वाली संस्था पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) नई दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कुलदीप शर्मा ने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के सम्मेलन कक्ष में आर्थिक अपराध अनुसंधान कोर्स के समापन पर विचार व्यक्त किए। यह कोर्स बीपीआरडी के सहयोग से चलाया गया। इस कोर्स में हिमाचल प्रदेश पुलिस से 22 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मल्टीलेयर मार्केटिग में लाभ देने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जाते है, लेकिन अधिकतर इन्हे पूरा नहीं करके समाज के मध्यम और निम्न वर्ग से धोखा करते है।
शर्मा ने प्रतिभागियों को सुझाव दिया कि अकादमी में सीखी गई बातों को वे अपने कार्यक्षेत्र में लागू करे तभी ज्ञान स्थाई हो पाएगा।
अकादमी के निदेशक सुधीर चौधरी ने कहा कि बीपीआरडी ने 'विशेष अनुसंधान अधिकारी- विकास योजना' के तहत हरियाणा पुलिस अकादमी को 24 कोर्स आयोजित करने का कार्य सौंपकर अकादमी के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के प्रति विश्वास जताया है। ब्यूरोके सहयोग से हत्या, आर्थिक अपराध, बम्ब विस्फोट, साइबर क्राइम आदि मामलों के केसों का अनुसंधान करने में विशिष्टता पैदा करने के लिए विशेष कोर्स अकादमी में चलाए जा रहे है। विशेष कोर्सो की यह श्रृखंला आगामी मार्च तक चलेगी इसमें आर्थिक अपराध के मामलों के अनुसंधान से तीन कोर्स शामिल किए गए है। कोर्स के दौरान सीबीआइ के पूर्व अधिकारियों, पुलिस, बैंक, आयकर विभाग, कानून और फोरेसिक साइंस क्षेत्र के विशेषज्ञों ने प्रतिभागी पुलिसकर्मियों को आर्थिक अपराध के स्वरूप, प्रकार तथा उसके अनुसंधान की गहन जानकारी दी।
कोर्स के संयोजक शशिकांत शर्मा ने कोर्स मूल्याकन रिपोर्ट प्रस्तुत की। अकादमी की उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सुमन मंजरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अकादमी के उप पुलिस महानिरीक्षक श्री एसके जैन, एफएसल मधुबन के उप निदेशक गुलशन राय, सीटीडीएस चंडीगढ़ के गुरचरण सिंह चड्डा, प्रशिक्षण सलाहाकार सेवानिवृत ब्रिगेडियर केएस बुधवार, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर लांबा, उप पुलिस अधीक्षक विद्यावती, निरीक्षक सतीश वत्स और प्रोबेशनर उप निरीक्षक दिनेश कुमार उपस्थित थे।

मोबाईल टावर लगवानें के नाम पर लोगों से पैंसे ऐंठने वाले प्रमोद की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी


रादौर,2जुलाई:कुलदीप सैनी 
 मोबाईल टावर लगवानें के नाम पर लोगों से पैंसे ऐंठने वाले प्रमोद की रिमांड अवधि तीन दिन और बढा दी गई है। अब प्रमोद को 4 मई तक रिमांड़ पर रखा जाएगा। पुलिस द्वारा प्रमोद द्वारा लोगों को दी गई रशीदों के आधार पर छानबीन की जा रही है। वहीं एयरटेल कंपनी से भी प्रमोद के बारे में जानकारी जुटाने का कार्य किया जा रहा है। थाना रादौर प्रभारी रणसिंह ने बताया कि रादौरी निवासी प्रमोद  पर गांव गुमथला निवासी कृष्ण मेहता की शिकायत पर 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रमोद पर लोगों को टावर लगवाने, गैस एजेंसी व पैट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। 
गौरतलब है कि रादौरी निवासी प्रमोद पर क्षेत्र के लगभग 20 लोगों से दो करोड़ रूपये की ठगी करने का आरोप लगा था। प्रमोद ने लोगों को टावर लगवाने का झांसा देकर उनसे सिक्योरिटी के नाम पर पैसे ऐंठे थे। लेकिन बाद में मामले का खुलासा होने के बाद प्रमोद का कुछ लोगों के साथ तो समझौता हो गया लेकिन कुछ के पैसे वापिस ने मिलने पर रादौर पुलिस को शिकायत दी गई। जिस पर रादौर पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर भेजा था। 
**************************************************************
65 वर्षीय महिला लापता 
रादौर,2जुलाई:
गांव चमरोड़ी से एक 65 वर्षीय महिला पिछले सात दिनों से अज्ञात कारणों से घर से लापता हो गई। लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की छानबीन शुरू कर दी है। 


गांव चमरोड़ी निवासी 65 वर्षीय महिला सुनहरी देवी 26 जून को घर से लापता हो गई। परिजनों ने महिला की आसपास व अपने रिश्तेदारी में तलाश की। लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले की सूचना रादौर पुलिस को भी दी गई लेकिन पुलिस के हाथ भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 

सीवरेज की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है


रादौर,2 जुलाई:कुलदीप सैनी 
 बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को गंदे पानी की निकासी की कोई समस्या न हो इसके लिए जलापूर्ति विभाग द्वारा सीवरेज व्यवस्था को दरूस्त करने के लिए कमर कस ली गई है। जिसके तहत सीवरेज की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस सफाई अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में विभाग द्वारा लगभग 30 प्रतिशत का कार्य पूरा कर लिया गया है। विभाग का दावा है कि बरसात के सीजन के पूर्णत: शुरू होने से पहले सीवरेज की सफाई का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। 


जलापूर्ति विभाग के एसडीओं एसपी सैनी ने बताया कि सफाई का यह कार्य पूरे कस्बे में करवाया जाएगा। ताकि लोगों को बरसात के दिनों में गंदे पानी की निकासी की समस्या न झेलनी पड़े। अक्सर बरसात से पहले अगर सीवरेज की सफाई न करवाई जाए तो सीवरेज बरसात के समय ब्लॉक हो जाते है। जिससे कई जगह बरसात का पानी जमा हो जाता है। जो लोगों के लिए एक गंभीर समस्या बन जाता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है कि समय से पहले सीवरेज की सफाई का कार्य पूरा करवा लिया जाए। जिसके लिए सीवरेज के ठेेकेदार को निर्देश दिए गए थे। जिस पर ठेकेदार ने कार्य तुंरत शुरू करवाकर सफाई अभियान चालू कर दिया है। जल्द की पूरे कस्बे के सीवरेजों की सफाई कर दी जाएगी। मेनहॉलों को अच्छी तरह से साफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विभाग पूरा प्रयास कर रहा है।  इस अवसर पर मोहन ठेकेदार, मदनलाल, रमेशचन्द्र वर्क सुपरवाईजर  आदि उपस्थित थे। 


**********************************************************
 कांग्रेस राज में क्षेत्रवाद की राजनीति के चलते कार्य करवाए जा रहे है।
रादौर,2जुलाई:
 इनैलो पार्टी में युवाओं का पूरा मान सम्मान किया जाता है। जिस कारण आज युवा वर्ग अधिक से अधिक संख्या में इनैलों पार्टी के साथ जूड रहा है। इनैलों पार्टी में युवाओं की  संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे पार्टी को मजबूती मिल रही है। यह शब्द युवा इनैलों के ब्लॉक सहसचिव विजय चमरोड़ी ने कहे। विजय चमरोड़ी शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।युवा इनैलों नेता विजय चमरोड़ी ने कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता में आई है तब से प्रदेश विकास की दृष्टि से पिछड़ चुका है। कांग्रेस राज में क्षेत्रवाद की राजनीति के चलते कार्य करवाए जा रहे है। जिससे उतरी हरियाणा के लोगों का कांग्रेस सरकार लगातार शोषण कर रही है। युवाओं को भी नौकरियों में भेदभाव की राजनीति से गुजरना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार की इस भेदभाव की नीति को युवाओं ने भली भांति समझ लिया है। जिस कारण आज युवा वर्ग भारी संख्या में इनैलों पार्टी के साथ जुडक़र पार्टी को मजबूती दे रहा है। आने वाले समय में युवाओं का यह रूझान कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगा। आगामी चुनावों में चौ० ओमप्रकाश चौटाला की सरकार बनेगी। तब प्रदेश से क्षेत्रवाद को  पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर यशपाल चमरोड़ी, आनंद, भूपेन्द्र, बलवंत, राजेश, प्रमोद, प्रदीप व रींकू आदि उपस्थित थे। 
फोटो 2 - रादौर मे पत्रकारो से बातचीत करते युवा इनैलों नेता विजय चमरोड़ी।
                                             ************************


यमुना नदी में कटाव जरी किसान परेशान,प्रशासन मौन 
रादौर   ,2जुलाई:कुलदीप सैनी 
 यमुनानदी के  लालछप्पर व गुमथला घाटों पर भूमि कटाव होना शुरू हो गया है। फिलहाल यह कटाव मध्यम गति से हो रहा है। लेकिन अगर यही स्थिति रही तो भूमि कटाव का दृश्य गत वर्ष से भी भयंकर होगा। किनारों पर हो रहे भूमि कटाव को लेकर किसान चिंता में है। किसानों ने भूमि कटाव को देखते हुए पापुलर को भी काटना शुरू कर दिया है। लेकिन प्रशासन का इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं है। बाढ़ बचाव के नाम पर जो कार्य किए गए है वो कटाव को रोकने में असमर्थ दिखाई दे रहे है।  वहीं बागवाली व उन्हेंडी घाट बाढ़ की दृष्टि से अधिक संवेदनशील दिखाई दे रहे है। क्योंकि बाढ़ बचाव के नाम पर इन दोनों घाटों पर कोई कार्य नहीं किया गया है। जिस कारण यह घाट रेत के किनारों के भरोसे ही है। 


समय से पहले हो रही भारी बारिश से बढ़ रही है ग्रामीणों की चिंताएं-यमुना से सटे गांवों के ग्रामीणों को इस बार बाढ़ के कारण भयंकर तबाही का अंदेशा लगा हुआ है। ग्रामीण संजय राणा सरपंच उन्हेंडी, नरेश सैनी, वीरभान वधवा व सतनाम ङ्क्षसह ने बताया कि हर वर्ष अगस्त व सिंतबर माह के बाद यमुनानदी में पानी आता था। लेकिन इस बार भारी बारिश के कारण यमुनानदी में लगभग एक से डेढ़ माह पहले ही पानी आना शुरू हो गया है। जिसे देखकर लगता है कि इस बार यमुनानदी की बाढ़ गत  वर्ष के रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। 
शुरू हो चुका है कटाव-यमुनानदी में आए पानी के बाद यमुना के किनारों पर कटाव जारी हो चुका है। लालछप्पर, गुमथला व बागवाली के किनारों पर कटाव होने से किसान चिंता में दिखाई दे रहे है। पिछले वर्ष भी कटाव के कारण लोगों को अपनी बेशकीमती जमीनों से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन प्रशासन से इस स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का मानना है कि इस बार जमीनों के साथ साथ उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। क्योंकि कटाव की स्थिति में यमुना इस वर्ष आबादी क्षेत्रों तक मार करेगी। 


बागवाली व उन्हेंडी है अधिक संवेदनशील-सितंबर 2010 में आई भयंकर बाढ़ ने उन्हेंडी व बागवाली घाटों के किनारों को भी खोखला कर दिया था। जिस कारण अब किनारें रेत की ढाल में तबदील हो गये है। जिन्हें देखकर बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब यमुना की बाढ़ के आगे ये किनारें किस कदर ग्रामीणों को सुरक्षा दे पायेगें। जिस कारण इन गांवों के किनारें बाढ़ की दृष्टि से अधिक संवेदशील माने जा रहे है। जहां पर यमुनानदी अधिक तबाही मचा सकती है। 


बाढ़ बचाव कार्य कटाव रोकने में हो रहे है असफल-प्रशासन द्वारा लाखों रूपया खर्च करने के बाद किनारों पर जो बाढ़ बचाव कार्य करवाए गए है उन्हें देखकर किसान व ग्रामीण संतुष्ट नहीं है। ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साध कर मामले की पूरी जानकारी देने में लगे हुए है। लेकिन ग्रामीणों को कुछ भी हाथ लगता नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ बचाव के लिए जिस तरह से कार्य करवाया गया है उससे किनारों पर हो रहे कटाव को नहीं रोका जा सकता। इसलिए तो यमुना के किनारें पहले पानी की मार ही नहीं झेल पा रहे है। किनारों पर लगातार कटाव धीरे धीरे कटाव होना जारी है। अगर अब भी प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए तो परिणाम भयानक होगें। 


पापुलर को काट रहे है किसान-कटाव के डर से यमुना के मुहाने पर स्थित किसानों ने अपने खेतों से पापुलर के पेड़ों को काटना शुरू कर दिया है। क्योंकि गत वर्ष जब कटाव हुआ था तो किसानों को जमीन के साथ साथ अपनी गन्नें, चेरी व धान की फसल के अलावा पापुलर के पेड़ो को भी गवा दिया था। जिसे देखकर इस बार किसान पहले से ही सर्तक हो रहे है। 


कटाव को रोकने के लिए किए जाए उपाय- किसान सुरेश कुमार, बलबीर सिंह,  वीरभान, नरेश कुमार, सतनाम सिंह ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द कटाव रोकने का उपाय करे। ताकि बाढ़ की तबाही से आबादी क्षेत्रों को बचाया जा सके। उन्होंने जिला उपायुक्त अशोक सांगवान से मांग की है कि भूमि के कटाव को रोकने के लिए जल्द से जल्द उपाय किए जाए। ताकि ग्रामीण चिंतामुक्त हो सके। 

-  रादौर क्षेत्र के बागवाली व लालछप्पर घाट पर हो रहा भूमि कटाव।    

बाबा राम देव के खिलाफ एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा:वीरेश शांडिल्य


करनाल सुरेश अनेजा
 एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय  अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज करनाल विश्राम गृह में  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस बाबा रामदेव के पास 15 साल पहले कुछ भी नहीं था, उसके पास करोडो की सम्पत्ति कहां से आए। यही नहीं उनके सहयोगी एवं नेपाल निवासी आचार्य बालकृष्ण के पास इतनी चल-अचल सम्पत्ति कहां से आई, इसकी जांच सीबीआई से करवाने को लेकर एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया सुप्रीम कोर्ट जनहित याचिका दायर करेगा। पत्रकार सम्मेलन में हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं फं्रट के उत्तराखंड व यूपी के प्रभारी कुलवंत सिंह मानकपुर, फ्रंट के राष्ट्रीय सचिव गुरचरण सिंह बलीस, फं्रट के राष्ट्रीय सचिव तरसेम सैनी, नरेन्द्र अग्रवाल, सुदेश जैन  आदि मौजूद थे। 

एंटी  टैरारिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह रामदेव की करोडो अरबों की सम्पत्ति की जानकारी लोगों को देकर उनके चेहरे को बेनकाब करेंगे। उन्होनें कहा कि यह कैसा संत है जो महलरूपी आश्रम में रह रहा है और योग करवाने के नाम पर लोगों को ठग रहा है। यही नहीं इसके संस्थानों में बनने वाली दवाईयां भारी दामों व मनमर्जी के दामों पर बेची जा रही है और उसका कोई रिकोर्ड तक नहीं। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को बेनकाब कर देश की जनता को लूटने और ठगने से बचाया है। 


एंटी टैरारिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय  अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि कांग्रेस नेता दिविजय सिंह के इस ब्यान का समर्थन करते है कि रामदेव एक ठग है। उन्होनें कहा कि अपने योग के मंचों पर लाला लाजपत राय, भगत सिंह, सुखदेव, आजाद के होर्डिग लगाकर उन्हें बेच रहे है और उनकी शहादत के साथ खिलवाड कर रहे है। उन्होनें कहा कि मां और बहन हमारा स्वाभिमान है, उन्हें दिल्ली रामलीला मैदान में अकेला छोड़ लेडिज कपडे पहन रामदेव भाग खडा हुआ। उन्होनें कहा कि लाला लाजपत राय ने तो अंग्रेजों की लाठियां खायी और शहीदी दी। लेकिन इस ठग संत को अपने पैसे की चिंता हो गई कि उसे कौन संभालेगा। 

 शांडिल्य ने रामदेव को भाजपा व आरएसएस का एजेंट बताया। और कहा कि रामदेव जब अस्पताल में दाखिल थे तो उत्तरांखंड के मुख्यमंत्री उनके प्रवक्ता बने हुए थे। रामदेव को यूपीए सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा व आरएसएस ने ही षडयंत्र रचा हुआ था। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि रामदेव का अनशन श्री श्री रविशंकर, मुरारी बापू द्वारा तुडवाना भी एक सुनियोजित साजिश लगती है। उन्होनें कहा कि रामदेव की भूख हड़ताल को भाजपा ने राजनीतिक स्टंट बनाते हुए राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास किया, यही कारण है कि देहरादून में रामदेव को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला मिलने आए। रामदेव ने अनशन तोडऩे के लिए शायद मुरारी बापू व श्री श्री रविशंकर को बुलाया था। 


 शांडिल्य ने कहा कि गंगा की रक्षा व खनन के विरूद्घ हड़ताल करने वाले निगमानंद की मौत की जांच सीबीआई से करवाने के लिए वह जिलाधीश कार्यालय के बाहर एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे तथा राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। उन्होनें कहा कि निगमानंद की भूख हड़ताल को भाजपा ने अपना मुद्दा क्यों नहीं बनाया। निगमानंद की मौत का जिम्मा उत्तराखंड की सरकार पर है। उन्होनें कहा कि गंगा जो विश्व में पूजनीय है उसकी रक्षा के लिए भूख हड़ताल करने वाले निगमानंद को किसी ने नहीं पूछा और उनकी मौत प्रश्रचिन्ह के घेरे में आ गई है। उन्होनें कहा कि निगमानंद को इसलिए नहीं पूछा क्योंकि उनकी भूख हड़ताल मीडिया ट्रायल नहीं थी। 
उन्होंने कहा कि ने बाबा रामदेव से कहा कि वह स्विस बेंको  में पडे धन को राष्ट्रीय सम्पत्ति बनाने की बात कर रहे है, पहले वह अपनी सम्पत्ति को राष्ट्रीय  सम्पत्ति घोषित करें। आचार्य बालकृष्ण पर चर्चा करते हुए उसे बहुत बड़ा ठग व धोखेबाज बताया तथा कहा कि न तो उसके पेनकार्ड पर पिता का नाम है तथा पासपोर्ट भी गलत तथ्य देकर बनवाया। आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए तथा उसे भी बेनकाब किया जाए। उन्होनें कहा कि यदि आचार्य बालकृष्ण के विरूद्घ मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार तो एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया केन्द्रीय गृहमंत्री को भी मिलेगी। 


 शांडिल्य ने कहा  पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह  के पिता महाराजा यादविन्द्र सिंह ने हिमाचल में कंडाघाट चहल रोड पर गांव साधुपुल में जगह दान दी थी  जिसे इंदिरा गांधी होलीडे होम फॉर चिल्ड्रन का नाम दिया गया था। यह जगह 1950 में महाराज यादविन्द्र सिंह  ने अनाथ बच्चों को रहने के लिए दी थी। लेकिन हिमाचल सरकार ने कंडाघाट चहल रोड पर स्थित गांव साधुपुल में 127 बीघा जमीन योग गुरू बाबा रामदेव को एक रूपये की रसीद पर 99 साल के पटे पर  दे दी जो भाजपा सरकार का भू माफिया वाला चेहरा सामने आया और यह एक पोलिटिकल टेरोरिज्म है।


वीरेश शांडिल्य ने पत्रकारों को कहा कि यदि महाराजा यादविन्द्र सिंह द्वारा दी 127 बीघा जमीन जो अनाथ बच्चों के रहने के लिए वापिस न दी तो एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया हिमाचल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करेगा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव से यह जमीन वापिस लेने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पत्र भी लिख दिया है। साथ ही वीरेश शांडिल्य ने कहा कि केंद्र सरकार इस बात की जांच करे कि अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी क्या रामदेव को हिमाचल की तरह कोडिय़ों के भाव जमीनें मिली है  वीरेश शांडिल्य ने बाबा रामदेव को भाजपा व आरएसएस का एजेंट बताया तथा कहा कि रामलीला ग्राउंड में यह सारा षड्यंत्र रामदेव ने केंद्र में यूपीए सरकार को अस्थिर करने के लिए किया। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय  महासचिव दिग्विजय सिंह के ब्यान का समर्थन किया कि बाबा रामदेव धोखेबाज हैं। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की करोड़ों अरबों की संपत्ति की सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।उन्होंने कहा  ने कहा कि रामदेव ने यह कहकर कि वह सरकार व पुलिस के विरूद्घ सशस्त्र सेना तैयार करेंगे यह देशद्रोह है। वह रामदेव के खिलाफ बुधवार को पटियाला की अदालत में एक याचिका दायर कर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे। उन्होंनें कहा कि रामदेव सशस्त्र सेना बनाने की बात कर लादेन व भिंडरावाले के पदचिन्हों पर चल रहे है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि यूपी व उत्तराखंड में वह राहुल गांधी की नीतियों का समर्थन करते है और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे। उन्होनें कहा कि इस वक्त यूपी व उत्तराखंड में विकास की जरूरत है और विकास, शांति, अमन कांग्रेस दे सकती है। उन्होनें कहा कि यूपी में इस वक्त भय, भर्ष्टाचार , गुंडागर्दी, अपहरण, बलात्कार, हत्याएं खुलेआम हो रही है और अधिकतर सत्तापक्ष के विधायक आरोपी साबित हो रहे है। उन्होनें कहा कि जेल में सीएमओ की हत्या होना, यहां से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है जो सरकार के आगे नतमस्तक नहीं है वह कुछ दिन का मेहमान है अर्थात मौत के मुंह में जाना उसका निश्चित है। शांडिल्य ने कहा कि उनका फ्रंट हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, यूपी, दिल्ली में कार्य कर रहा है तथा उनके फ्रंट का एम एस बिट्टा के फ्रंट से कोई लेना देना नहीं। उनका फ्रंट रजिस्टर्ड है तथा फ्रंट के माध्यम से उन्होनें कई जनहित याचिकाएं दायर की है। उन्होनें कहा कि 20 जुलाई तक उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा हाल ही में उनकी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट दायर जनहित याचिका पर अहम फैसला दिया और पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे हवारा व भ्यौरा सहित तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात आतंकवादियों की सुनवाई अब हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की जेलों में वीडिया कांफ्रसिंग के जरिए होंगी। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अब तक उनके फ्रंट में 20 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य जुड चुके है। 
उन्होंने कहा कि ने पड़ोसी राज्य हिमाचल के मुख्यमंत्री के तुलगकी फरमान पर चर्चा की और कहा कि हिमाचल पुलिस की वर्दी बदलकर पुलिस का मनोबल गिराया है। उन्होनें कहा कि पुलिस का स्वाभिमान खाकी में ही है। और कानून से बड़ी परम्परा है। उन्होनें कहा कि वह 30 जुलाई को मुख्यमंत्री व हिमाचल के राज्यपाल को मिलकर पुन: हिमाचल पुलिस को खाकी वर्दी बहाल करने की मांग करेंगे। उन्होनें कहा कि क्रिमीनल के दिमाग में खाकी का भय ज्यादा है और भय के बिना क्राइम खत्म नहीं हो सकता। 

इनेलो पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है:डॉ.अशोक कश्यप


इन्द्री सुरेश अनेजा
इनेलो पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है। इस पार्टी में जात बिरादरी के नाम पर राजनीति नहीं होती। जितना सम्मान इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं को देते हैं उतना किसी अन्य पार्टी में नहीं मिलता है। यह कहना है इन्द्री के इनेलो पार्टी के विधायक डॉ.अशोक कश्यप का। डॉ. कश्यप आज अपने निवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक मीटिंग में बोल रहे थे। इस अवसर पर इनेलो पार्टी के हल्का अध्यक्ष जसविंद्र सिंह गढ़ी बीरबल,युवा जिला अध्यक्ष गुरदेव सिंह रंबा,सतपाल मलिक,प्रदीप काम्बोज,सतीश सरोहा,श्रीमती मेमन हैदर,इंद्रजीत सिंह गोल्डी,चौधरी बलदेव,गुलाब सिंह गुढ़ा,हरिकिशन,दरबारा संागवान,सुमेरचंद काम्बोज,ओमप्रकाश जैमिनी,बलविंद्र भादसो,बब्बू नारंग, रमेश, जोगिंद्र, चतरसिंह,होशियार सिंह,ओमप्रकाश,अमरसिंह,सतनाम,धर्मसिंह सहित काफ ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. अशोक कश्यप ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो के आदेशानुसार पूरे हरियाणा प्रदेश जनजागरण अभियान चलाया गया। जिसे पूरे प्रदेश में भरपूर समर्थन मिला। इन्द्री में भी यह जनजागरण अभियान 23 से 30 जून तक चला। उन्होंने बताया कि जनजागरण अभियान के दौरान गांववासियों ने इनेलो पार्टी के नेताओं की बातों को बड़े ध्यान से सुना। हरियाणा की जनता कांग्रेस पार्टी के शासन में दुखी है तथा बदलाव चाहती है। उन्होंने इस अभियान को सफ ल बनाने के लिए हल्के के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया तथा कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर समय संघर्ष के लिए तैयार रहते हैं। पार्टी हाईकमान का जो भी आदेश होता है चाहे वो धरना,प्रदर्शन,रैली या जनजागरण अभियान हो पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पित भावना से काम करते है और हर कार्यक्रम को सफ ल बनाते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे उनके सम्मान को कभी कम नहीं होने देंगे तथा समय आने पर हलका इन्द्री की जनता का भी ब्याज समेत ऋण चुका देंगे। इस अवसर पर कई अन्य नेताओं ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

यमुना के पानी के कटाव से किसानों की भूमि हो रही लील


इन्द्री विजय काम्बोज
प्री-मानसून के चलते ही समय से पहले ही यमुना नदी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते यमुनानदी के साथ लगते गांवों कलसौरा और कमालपुर गडरियान में भूमि कटाव होना भी शुरू हो गया है। फिलहाल यह कटाव मध्यम गति से हो रहा है। लेकिन अगर यही स्थिति रही तो भूमि कटाव का दृश्य गत वर्ष से भी भयंकर होगा। किनारों पर हो रहे भूमि कटाव को लेकर किसान चिंता में है। किसानों ने भूमि कटाव को देखते हुए पापुलर को भी काटना शुरू कर दिया है। लेकिन प्रशासन का इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं है। बाढ़  बचाव के नाम पर जो कार्य किए गए है वो कटाव को रोकने में असमर्थ दिखाई दे रहे है। यमुना से सटे गांवों के ग्रामीणों को इस बार बाढ़ के कारण भयंकर तबाही का अंदेशा लगा हुआ है। ग्रामीण ओमपाल मढाण,मनीराम,जीता राम ,रामकुमार, रामदिया, कर्मसिंह,लाभसिंह ,नंबरदार,बलवान,सुलेखचंद,रामपाल,रामकिशन, ने बताया कि हर वर्ष अगस्त व सिंतबर माह के बाद यमुनानदी में पानी आता था। लेकिन इस बार भारी बारिश के कारण यमुनानदी में लगभग एक से डेढ़ माह पहले ही पानी आना शुरू हो गया है। जिसे देखकर लगता है कि इस बार यमुनानदी की बाढ़ गत  वर्ष के रिकॉर्ड भी तोड़ेगी।यमुनानदी में आए पानी के बाद यमुना के किनारों पर कटाव जारी हो चुका है। पिछले वर्ष भी कटाव के कारण लोगों को अपनी बेशकीमती जमीनों से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन प्रशासन से इस स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का मानना है कि इस बार जमीनों के साथ साथ उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। क्योंकि कटाव की स्थिति में यमुना इस वर्ष आबादी क्षेत्रों तक मार करेगी।अगस्त-सितंबर 2010 में आई भयंकर बाढ़ ने किसानों की जमीन को खोखला कर दिया था। जिस कारण अब किनारें रेत की ढाल में तबदील हो गये है। जिन्हें देखकर बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब यमुना की बाढ़ के आगे ये किनारें किस कदर ग्रामीणों को सुरक्षा दे पायेगें। प्रशासन द्वारा लाखों रूपया खर्च करने के बाद किनारों पर जो बाढ़ बचाव कार्य करवाए गए है उन्हें देखकर किसान व ग्रामीण संतुष्ट नहीं है। ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साध कर मामले की पूरी जानकारी देने में लगे हुए है। लेकिन ग्रामीणों को कुछ भी हाथ लगता नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ बचाव के लिए जिस तरह से कार्य करवाया गया है उससे किनारों पर हो रहे कटाव को नहीं रोका जा सकता। इसलिए तो यमुना के किनारें पहले पानी की मार ही नहीं झेल पा रहे है। किनारों पर लगातार धीरे धीरे कटाव होना जारी है। अगर अब भी प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए तो परिणाम भयानक होगें। कटाव के डर से यमुना के मुहाने पर स्थित किसानों ने अपने खेतों से पापुलर के पेड़ों को काटना शुरू कर दिया है। क्योंकि गत वर्ष जब कटाव हुआ था तो किसानों को जमीन के साथ साथ अपनी गन्नें, चेरी व धान की फसल के अलावा पापुलर के पेड़ो को भी गंंवा दिया था। जिसे देखकर इस बार किसान पहले से ही सर्तक हो रहे है। किसान ओमपाल मढाण का कहना है कि यमुना नदी के पानी से हो रहे कटाव के कारण किसानों की सैंकड़ों एकड़ भूमि यमुना में समा गई है। यहां तक कि काफ ी किसानों के पास बहुत कम भूमि बची है। उन्होंने बताया कि 1964 में इसी यमुना के पानी से हुए कटाव के कारण कमालपुर गडरियान,डबकौली कलां व चौरा गांव पूरी तरह से बर्बाद हो गये थे। इन गांवों को दोबारा से अलग जगह पर बसाया गया था। अब फि र यह कटाव उसी दिशा में हो रहा है। यदि प्रशासन ने इस ओर ध्यान न दिया तो कहीं पहले की तरह लोगों को तबाही का मंजर न देखना पड़े। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि  इस कटाव को देखते हुए इसकी रोकथाम के अतिशीघ्र उपाय किये जायें।

र्स्वग की दुसरी सीढी जहां धटता बढता है 12 साल बाद शिवलिंग


प्रवीण सैनी  साढौरा
क्या आपको पता है र्स्वग की दुसरी सीढी क्या कभी आपने देखी है र्स्वग की दुसरी सीढी। अगर नही तो आज देखीये र्स्वग की दुसरी सीढी।जी हां हरियाणा और हिमाचल के बार्डर पर है स्थित काला आम्ब| यही से जाता है उसका रास्ता । हिमाचल की पहाडियो मे है पोढी वाला जहां के पर शिव लिंग  को सख्या दी गई है र्स्वग की दुसरी सीढी। मेन नाहन जाने वाली सडक से नीचे की और मन्दिर की तरफ जाना पडता है। रास्ते है नीचे घुमाँवदार मोड। रास्ते मे आती है छोटी मोटी कठनाईया भी।यहां है भगवान शिव  का मन्दिर जिसका आकार 12 साल बढता है और 12 साल धटता है। मन्दिर के बाहर लगे बौर्ड पर भी यहां की  गाथा को दर्शाता  है। यहां का सम्बन्ध लंकापति रावण से भी जुडा है कहा जाता है की रावण ने अमरता की लिऐ शिव  से वरदान मांगा। शिव ने उसे 5 पेडिया निर्मित करने को कहा उसने पहली पोढी हर की पोढी हरिद्वार दुसरी यहां पोढीवाला और तीसरी चुडेष्वर महादेव व चौथी किन्नर कैलाष मे बनाई। इसके बाद उसे नीद आ गई। जब जागा तो अगले दिन की सुबह हो चुकी थी। मान्यता है की यहां मन्दिर मे साक्षात शिव  भगवान मौजूद है। यहां आने वाले हर श्रुद्वाल की हर मनोकामना पूरी होती है श्रुद्वाल के अनुसार यहां आकर उन्हे यहां से सुख व शुकन मिलता है। इसके अलावा इसके साथ एक और कथा भी जुडी है कि भगवान विष्णु  की तपस्या करने के फलसवरूप मृकण्डु ऋषि  को वरदान देते हुऐ कहा कि इसकी आयु 12 वर्ष  की होगी।अतः इस के बाद मारकंडा   ऋषि का जन्म हुआ। जिन्होने अमरता प्राप्त करने के लिऐ महामृत्युजय मन्त्र  का जाप किया। 12 वर्ष  बाद जब उन्हे यमराज लेने आये तो उन्होने शिवलिंग  को बाहो मे भर लिया। जिस पर शिव जी  वहां पर प्रकट हुऐ और उन्हे अमरता का वरदान दिया।तभी से मारकंडा नदी का उदगम हुआ। और शिव  शंकर  शिव  लिग मे संमा गये।

बी पी एल परिवारों को दिये गये 100; 100 वर्ग गज के प्लाट


प्रवीन सैनी साढौरा   
बी पी एल परिवारों को 100; 100 वर्ग गज की प्लाट दिये गये है यह बताया नैब तहसीलदार महेष कुमार ने उन्होने कहा की बीपी एल परिवारो को ये प्लाट दिये गये है। लगभग 12 गांव के लोगो को मिल चुके है ये प्लाट। गंाव राजपुर मे 122 लोगो को प्लाट की रजिस्टरीया दे चुके है। अभी तक सबसे ज्यादा गांव महमदपुर 158 लोगो को प्लाट रजिस्टरीया दी गई। हाला की गरीबी रेखा मे ज्ञापन करने वाले लोग रजिस्टरीया को पाकर बेहद खुष है। उन्होने रजिस्टरीया को दिखाकर अपनी खुषी का ईजहार किया । उन्होन कहा की नैब तहसीलदार के माध्यम से उनको जो प्लाट दिये गये है उसमे मकान डालकर धर का सुपना पुरा हो जायेगा।तथा नैब तहसीलदार ने बताया की यह प्रकिया अभी आगे भी जारी है। जिसके तहत लोगो को प्लाट दिये जायेगे।

Friday, July 1, 2011

जोहड़ के ऑवर फ्लो होने से कैमला की गलियों में भरा पानी, ग्रामीण परेशान।




घरौंडा:- 1 जुलाई (प्रवीन सोनी)
करीब पंद्रह हजार की आबादी वाले खंड के गांव कैमला के लोग आज पानी की निकासी न होने को लेकर नरकीय जीवन जीने पर मजबूर है। लेकिन गांव में सफाई व पानी की निकासी का इतना बुरा हाल है कि ग्रामीणों को अपने घर के दरवाजे तक जाने के लिए साईकिल या मोटर साईकिलों पर बैठ कर जाना पड़ता है। पानी की निकासी न होने के कारण सबसे ज्यादा बुरा हाल गांव गुली जोहड़ी वाले चौराहे का है। इस चौराहे से पूरे गांव का चौबीस घंटे आवागमन रहता है। पानी की निकासी न होने के कारण इस चौराहे करीबन आधा फुट कीचड़ जमा है जो पिछले करीब एक साल से इस हालत में है। 
गली में जमा पानी में से गुजरते स्कूली बच्चे व ग्रामीण
गांव कैमला में जोहड़ के ओवर फ्लो होने से गली में जमा कीचड़
गांव कैमला निवासी राजबीर, बलवान, कमल, प्रदीप, सूबेसिंह, जगदीश धीमान, राजेश शर्मा, मामन प्रजापत, सतीश, राजेश कुमार, ईशरो देवी, शिक्षा देवी, शीला देवी, सरोज ने बताया कि प्रतिवर्ष पंचायत की आमदनी लाखों रूपए की है और पंचायत ने गांव में सफाई कर्मी भी नियुक्त किए हुए है। लेकिन गांव की दुर्दशा देखकर यह कतई नही लगता कि इस पूरे गांव में सफाई नाम की कोई चीज है। सफाई न होने के कारण नालियों में गंद इस प्रकार अट्टा पड़ा है कि उसमें बदबू होकर कीड़े पैदा हो गए है और नालियों का पानी ऑवर फ्लों होकर गलियों में बहता रहता है। 
दुसरा गांव के इस चौंक के समीप जो गुली जोहड़ी है उसमें पानी ऑवर फ्लों होकर गलियों में आ रहा है। जिसका मुख्य कारण गांव के अधिकांश चौराहों पर चौबीस घंटे चल रही अवैध टूंटियों के कनेक्शन है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे इस प्रकार के अवैध कनेक्शनों में टुंटियों को बंद करने के लिए कुछ भी नही लगा रखा है। जिससे पानी सारा दिन व्यर्थ बहता रहता है और पानी खड़ा होने से कई मकानों में दरार भी पड़ गई है। उन्होंने बताया कि यहां  इतना कीचड़ व गंदा पानी जमा है कि इस रास्ते से स्कूल में जाने वाले छोटे बच्चे फिसल कर गिर जाते है और कपड़ों के साथ उनकी किताबे भी भीग जाती है। 
 गली की समस्या दिखाते ग्रामीण।छाया-तेजबीर 
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इन समस्याओं के बारे में अनेक बार पंचायत को अवगत करवाया है। लेकिन गांव के सरपंच और पंचों को ग्रामीणों की याद मात्र चुनाव के दिनों में ही आती है। 
इस संबंध में गांव के सरपंच रमेश वर्मा से बात की तो उन्होने बताया कि इस गली का पंचायत द्वारा रेजुलेशन पास कर एडीसी करनाल को भेजा गया है। जिसका अभी तक कोई जवाब नही आया है।

सडक़ दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत।




घरौंडा- 1 जुलाई(प्रवीन सोनी) 
विश्राम गृह के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
शुक्रवार को जीटी रोड़ विश्रामगृह के सामने एक अज्ञात व्यक्ति की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सडक़ पार कर रहा था तो एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सैंटर भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।  

बसताड़ा की छात्रा ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में पाया दसवां स्थान



घरौंडा- 1 जुलाई(प्रवीन सोनी)
गांव बसताड़ा की बी.ए. की तृतीय वर्ष की छात्रा सीमा देवी ने पूरे कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने कालेज व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमा देवी पुत्री बलबीर सिंह, राजकीय कालेज घरौंडा की छात्रा है व इस छात्रा ने 958 अंक प्राप्त कर पूरे कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने कालेज व गांव का नाम रोशन करने का काम किया है।
 अपनी इस उपलब्धि पर छात्रा सीमा देवी ने बताया कि वह भविष्य में आई.ए.एस.अधिकारी बनना चाहती है। इसके लिए वह पूरी मेहनत करेगी व दिन रात एक कर देगी। सीमा के पिता एक कुशल वकील हैं। उधर राजकीय महाविद्यालय घरौंडा की ही व बसताड़ा निवासी एक अन्य छात्रा वर्षा ने भी बी.ए.फाइनल की परीक्षा में 946 अंक प्राप्त कर अपने कालेज का नाम चमकाने का काम किया है। दोनों छात्राओं के अच्छे अंक लेने पर कालेज प्रबंधन व क्षेत्र के लोगों ने इसे छात्राओं की मेहनत करार दिया।

मार्किट कमेटी सचिव हुए सेवानिवृत



घरौंडा- 1 जुलाई(प्रवीन सोनी) 
मार्किट कमेटी खंड सचिव धर्मपाल के सेवानिवृत होने पर अनाज मंडी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विदाई समारोह मे गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समारोह को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता नैनपाल राणा ने मार्किट कमेटी के सचिव धर्मपाल की तारीफ करते हुए एक अच्छा अधिकारी बताया। घरौंडा अनाज मंडी प्रधान यशपाल राणा, पूर्व प्रधान सुखबीर संधू व रामलाल गोयल ने धर्मपाल को मंडी की तत्परता से सुनवाई करने वाला अधिकारी बताया।


 विदाई समारोह में सचिव धर्मपाल को पगड़ी बांधकर सम्मानित करते आढ़ती व कर्मचारी| छाया-तेजबीर 
इस दौरान धर्मपाल ने कहा कि उन्होंने अपने 40 वर्षों की सर्विस के दौरान यह पूरा ध्यान रखा कि उसके द्वारा किसी भी कार्य में कोई कोताही न हो व हर कार्य तत्परता से हल हो। समारोह में मार्किट कमेटी घरौंडा के कर्मचारियों व अधिकारियों ने सेवानिवृत हो रहे सचिव धर्मपाल को शाल उडाकर व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान समारोह में सुखपाल संधू, बलकार झिंवरेहड़ी, शमशेर कैमला, रामफल, दीपक शर्मा, चेतन शर्मा, राजपाल, सुबे सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पक्षपात के बिना निर्णय करने वाला ही अच्छा जज बन सकता है



घरौंडा- 1 जुलाई(प्रवीन सोनी) 
धैर्य से सुनना, बुद्विमता से विचार करना और पक्षपात किए बिना निर्णय करनेवाला ही एक अच्छा जज हो सकता है। यह उद्गार भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश  पद्मविभूषण जस्टिस डा0 ए एस आनंद ने आज यहां अकादमी के सरदार पटेल हॉल में व्यक्त किए। जस्टिस आनंद, हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) के नवनियुक्त अधिकारियों के पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। आज संपन्न हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरम्भ 16 जून को हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस प्रीतमपाल द्वारा किया गया था। मुख्य अतिथि जस्टिस आनंद ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। 
जस्टिस डा0 आनंद ने कहा कि अपराध न्याय प्रणाली का आरम्भ अनुसंधान से होता है। अनुसंधान में सबसे पहला काम प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखना है जिसे अनुसंधान अधिकारी लिखता है जो इतना पढ़ा-लिखा नहीं होता जितना की उस प्रथम सूचना रिपोर्ट पर कोर्ट में बहस करने वाला वकील। और इसी कारण वकील कुछ न कुछ कमिंया प्रथम सूचना रिपोर्ट में खोज कर अभियुक्त को बरी कराने में सफल हो जाता है। उन्हेिंने कहा कि न्यायपालिका और पुलिस को आपस में एक होने की जरूरत नहीं है लेकिन उन्हें एक दूसरे का सहयोगी होना चाहिए ताकि अपराध न्याय प्रणाली मजबूत हो और समाज को न्याय मिल सके। 
उन्होंने न्यायायिक अधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें अनुसंधान की कमियों को ध्यान में रखना चहिए लेकिन इन कमियों का प्रयोग आलोचना के लिए नहीं बल्कि मार्गदर्शन के लिए किया जाना चाहिए। पीडि़त व्यक्ति को न्याय की उम्मीद रहती है। जिसे न्यायायिक अधिकारी एवं अनुसंधान अधिकारी अलग-अलग रहते हुए किंतु सहयोगी भावना से पूरा कर सकते हैं  |

- मधुबन पुलिस अकादमी में पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को संबोधित करते अधिकारी। 
छाया-तेजबीर

जस्टिस आनंद ने न्यायालयों में लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर में 1200 पद मैजिस्ट्रेटों के रिक्त पड़े हैं जो मामले की सुनावाई में देरी का एक बड़ा कारण है। न्याय में देरी से समाज को न्याय व्यवस्था की आलोचना करने का अवसर मिलता है। उन्होंने रिक्तियों के कारण कामकाज प्रभावित होने से बचने का उपाय सुझाते हुए कहा कि किसी भी जज की सेवानिवृति की तारीख पहले से ही मालूम होती है अत: उससे पहले की नये जज को भर्ती कर प्रशिक्षित कर दिया जाना चाहिए ताकि बिना किसी मानव कार्यदिवस को गंवाए सुनवाई प्रक्रिया जारी रहे। लंबित मामलों को काफी हद तक समाप्त किया जा सकेगा। 
इससे पूर्व हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सुधीर चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि जस्टिस आनंद ने गिरफ्तारी एवं हिरासत के संबन्ध में डी के बासु मामले में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय की अनुपालना से पुलिस की मानसिकता में बदलाव आया है तथा मानवीय पक्ष मजबूत हुआ है।  चौधरी ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में एचसीएस ज्यूडिशियल ब्रांच के 28 नवनियुक्त अधिकारियों ने भाग लिया जिनमें  12 महिला अधिकारी भी हैं।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान इन अधिकारियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, शस्त्र, फोरेंसिक विज्ञान, अपराध न्याय व्यवस्था-वर्तमान एवं भविष्य, प्रत्यार्पण प्रक्रिया, साइबर अपराध, सामुदायिक पुलिसिंग जैसे पेशेवर विषयों के साथ इनके व्यक्तित्व के विकास के लिए संवेदीकरण, तनाव प्रबन्धन आदि विषयों पर शैक्षणिक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गयी। चौधरी ने मुख्य अतिथि जस्टिस आनंद को अकादमी की ओर से  स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। 
इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक एवं अकादमी के जिला न्यायवादी श्री शशिकांत शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा दी गई राय एवं सुझावों की  रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया।  प्रतिभागियों की ओर से सिरसा की ज्यूडिशियल अधिकारी मेनका ङ्क्षसह ने विचार रखे। 
इस अवसर पर हरियाणा ज्यूडिशियल अकादमी चंडीगढ के शैक्षणिक निदेशक प्रो0 वीरेन्द्र कुमार एवं उनकी पत्नी डा0 प्रज्ञा कुमारी, पुलिस अनुसंधान एंव विकास ब्यूरो के पूर्व निदेशक श्री एनसी जोशी, एससीआरबी के निदेशक श्री लायकराम डबास, एफएसएल मधुबन के निदेशक श्री एस के सांगवान, अकादमी के उप महानिरीक्षक श्री एसके जैन, उप महानिरीक्षक डा0 सुमन मंजरी, राज्य अपराध ब्यूरो, मधुबन के पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार सहित अनके वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
*******************************************************

युवा काम्बोज सभा का गठन


रादौर,1जुलाई :कुलदीप सैनी 
 युवा काम्बोज सभा की एक विशेष बैठक शुक्रवार को शहीद उधमसिंह धर्मशाला रादौर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक समिति सदस्य जसमेर बरसान व कमल चमरोड़ी ने की। बैठक में युवा काम्बोज सभा का गठन किया गया। युवा सभा की कार्यकारिणी के लिए सुभाष नंदपुरा ने युवा जिला अध्यक्ष पद के लिए विनित बुबका का नाम प्रस्तावित किया। जिस पर सभी ने सहमति जताई और विनित बुबका को सर्वसम्मति से जिला युवा काम्बोज सभा का प्रधान नियुक्त कर दिया गया। इसके अलावा उन्हें जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी बनाने के लिए अधिकृत किया गया। विनित बुबकी की नियुक्ति पर युवा काम्बोज सभा की ओर से लड्डू बांटकर व ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला प्रधान विनित बुबका ने कहा कि युवा काम्बोज सभा की ओर से जिले के सभी ब्लॉकों रादौर, मुस्तफाबाद, यमुनानगर, जगाधरी, छछरौली, बिलासपूर, सढौरा में जल्द ही ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणियां गठित की जाएगी। विनित बुबका ने कहा कि उनकी प्राथमिकता काम्बोज बिरादरी के युवाओं को एक मंच पर इकट्ठा  कर उन्हें राजनीतिक, सामाजिक रूप से जागरूक करना है।

रादौर मे आयोजित  युवा काम्बोज सभा की बैठक मे उपस्थित सदस्य। 
 वहीं युवाओं को नशे, दहेज प्रथा, भ्रण हत्या जैसी बुरी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगें। युवा काम्बोज सभा समय समय पर समाज सेवा के क्षेत्र में गरीब व असहाय लोगों की भी हर प्रकार से सहायता करेगी। इस अवसर पर जसमेर बरसान, कमल चमरोड़ी, विजय चमरोड़ी, संजीव धानुपुरा, कुलदीप फतेहपूर, प्रवीन संधाली, विक्रांत रादौरी, राजेश अलाहर, अनिल जुब्बल, मोहित बकाना, नीटू अमलोहा, विनोद सिलींकलां, संजय नयागांव, विनश कैत, यशपाल चमरोड़ी, आंगन काम्बोज, अंकित काम्बोज, वागिश दोहली, मोनू काम्बोज, सुभाष नंदपूरा, गौरव बुबका, हितेश चमरोड़ी मनीष चमरोड़ी, प्रशांत , पुनीत बकाना, साहिल रादौरी आदि उपस्थित थे। 


***********************************************************
चंतग नाले के  पानी ने मचाई तबाही  
रादौर,1जुलाई:
 पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बाद चतंग नाले में आए पानी से  रादौर क्षेत्र के लगभग दस गांव में दूसरे दिन भी लगातार हजारों एकड़ फसलें पानी में डूबी रही। शुक्रवार को नाले का पानी जिला यमुनानगर के गांव को पार करते हुए कुरूक्षेत्र जिलें में घुस गया। पिछले दो दिनों से चंतग नाले का पानी गांव हड़तान, सिंकदरा, शाहपूरा, खेडेपूर, घिलौर, मसाना जाटान, हिरणछप्पर, माजरी में दो हजार एकड़ से अधिक धान व अन्य फसलों को डूबो चुका है। किसान अपने खेतों में पानी कम होने का इंतजार कर रहे है। लेकिन चंतग नाले का बरसाती पानी कम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चतंग नाले का पानी जिला कुरूक्षेत्र के गांव गंगोरी, छपरा व गुढा गांव में प्रवेश कर गया। जहां पानी ने इन गांवों की फसलों को भी डूबों दिया। 
चंतग नाले के पानी ने गांव घिलौर में 100 एकड़ से अधिक भूमि पर खड़ी धान की फसल को डूबो दिया है। किसानों ने कुछ दिन पहले ही धान की फसल लगाई थी। जो अब पानी में डूबी पड़ी है। जल्द पानी कम न हुआ तो धान की फसल पानी में गल कर नष्ट हो सकती है। उन्होंने बताया कि चतंग नाला गांव सिंकंदरा तक बना हुआ है। सिकंदरा गांव के बाद किसानों ने नाला पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिस कारण नाले का पानी गांव सिकंदरा के बाद किसानों के खेतों से होकर गुजरता है और फसलों को डूबो जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध करवाकर किसानों की फसलों को बचाए। 


***********************************************************

कांग्रेस पार्टी की नीतियों कि विरोध अब बसपा करेगी प्रदर्शन


रादौर,1जुलाई: कुलदीप सैनी 
 बहुजन समाज पार्टी की ओर से जल्द की जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों कि विरोध में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सैंकड़ो बसपा कार्यकर्ता भाग लेगें। रोष प्रदर्शन के लिए  हाईकमान से 5 जुलाई की अनुमति मांगी गई है। रोष प्रदर्शन के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को मुख्य तौर पर उठाया जाएगा और साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता पर डाले जा रहे मंहगाई के बोझ व दलितों  पर किए जा रहे अत्याचार का विरोध किया जाएगा। यह जानकारी बसपा के युवा नेता देवेन्द्र चौहान ने बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए दी। ******************************************************
 कांग्रेस सरकार अब खुदरा व्यापारियों को बर्बाद करने की नीति बना रही है:श्याम सिंह राणा
भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 
रादौर,1 जुलाई:
 कांग्रेस सरकार अब खुदरा व्यापारियों को बर्बाद करने की नीति बना रही है। जिसके तहत  विदेशी कंपनियों को भारत में व्यापार करने का न्यौता दिया जा रहा है। जिससे यह विदेशी कंपनियां भारत में बड़े बड़े मॉल स्थापित कर छोटे दुकानदारों व व्यापारियों को नुकसान पहुंचाएगी। इस बिल के पास हो जाने के बाद छोटे दुकानदारों का अस्तित्त्व समाप्त हो जाएगा। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। यह शब्द भाजापा जिला अध्यक्ष श्याम सिंह  राणा ने कहे। श्याम सिंह  राणा सरकार के इस प्रयास के विरोध में शुक्रवार को रादौर में दुकानदारों को अवगत करवा रहे थे। इस दौरान 400 से अधिक दुकानदारों से बिल के विरोध में हस्ताक्षर करवाए गए। जिसके माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से इस बिल पर रोक लगाने की अपील की जाएगी। 


भाजपा जिला अध्यक्ष श्यामङ्क्षसह राणा ने कहा कि इस बिल के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच के तहत एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से राष्ट्रपति बिल को इजाजत न देने की अपील की जाएगी। श्यामङ्क्षसह राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार का यह प्रयास अगर सफल हो गया तो भारत से छोटे व्यापारियों व दुकानदारों का अस्तित्त्व समाप्त हो जाएगा। जबकि भारत में करोड़ो की संख्या में ऐसे दुकानदार है जो अपनी दुकानों में थोड़ी थोड़ी जमापूंजी लगाकर अपना गुजारा कर रहे है। लेकिन अगर विदेशी कंपनियां भारत में आई तो वे बडे स्तर पर मॉलों की स्थापना करेगी। जिससे छोटे दुकानदार काफी प्रभावित होगें। सभी दुकानदार बेरोजगार हो जाएगें। जिससे देश में बेरोजगारी की संख्या में और अधिक इजाफा होगा और लूट, चोरी, डकैती, हत्याएं व आत्महत्याएं जैसी घटनाएं पहले की अपेक्षा और अधिक बढ़ जाएगी। इन कंपनियों के माध्यम से देश का पैसा विदेशों में जाएगा। लघु उद्योग पूरी तरह से चौपट हो जाएगें। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करेगी और बिल को पास नहीं होने देगी। जिसके लिए पूरे भारत में दुकानदारों का हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को गांव रादौर, दामला, कांसापूर, फर्कपूर व ससौली में दुकानदारों से हस्ताक्षर करवाए गए। ये हस्ताक्षर युक्त फार्म राष्ट्रपति को भेज इसका विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर भविष्य सैनी, कर्णदेव काम्बोज, अर्जुन पंडित, जसमेर बरसान, सुशील  वर्मा, दर्शन सागड़ी, मलखानसिंह ग्रेवाल, विरेन्द्र चानना, घनश्याम दास, ओमप्रकाश सहगल, रघुबीर दामला आदि उपस्थित थे। 
******************************************************
 गन्दे पानी की निकासी न होने के कारण परेशानी 
रादौर, 1 जुलाई
-रादौर की ओड कालोनी में गन्दे पानी की निकासी न होने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी वासियों का आरोप है कि पंचायत को कई बार इस समस्या बारे बताने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की है। खफा कालोनी वासियों ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त को कर गन्दे पानी की निकासी की मांग की है। 


              ओड कालोनी निवासी राजाराम, आत्माराम, बलवन्त, नरेश, रामेश्वर, रणजीत, ऋषिपाल, दर्शना रानी, सन्तोष, जमीला, ब्रिजो आदि ने  उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि कालोनी में पानी की निकासी न होने के कारण पानी कालोनी के बीच जमा हो गया है। जिसने तालाब का रूप ले रखा है। और अब बरसात के दिनों में तो पानी उनके घरों में घुस गया  है। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। गन्दे पानी के जमावड़े से जहा  वातावरण दूषित हो रहा है। वहीं मक्खी-मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। कालोनी वासियों ने जिला उपायुक्त से मांग की है कि उनकी कालोनी में जमा गन्दे पानी की निकासी का प्रबन्ध कर उन्हे समस्या से निजात दिलाए। 



मरी हुई मुर्गियां खुले में न फैंके:उपमण्डलाधीश


करनाल सुरेश अनेजा 
उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी के निर्देश पर उपमण्डलाधीश करनाल मुकुल कुमार ने आज स्थानीय सचिवालय के सभागार में पशु पालन विभाग की ओर से आयोजित बैठक में मुर्गी पालकों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने मुर्गी फार्म से मरी हुई मुर्गियां खुले में न फैंके बल्कि इसके लिए पिट बनाए जाए और उन्हें ढककर रखा जाए। इसके अलावा मुर्गी फार्म पर ज्यादा मक्खियां पनपना भी आस-पास के लोगो की समस्या मानते हुए समय-समय पर लार्वी साईड दवा का छिडक़ाव करते रहे व हवा में मुिर्गयों के मल से पैदा होने वाली बदबू को रोकने के लिए उनके फीड में दवा मिलाते रहे। इन तीनों समस्याओं का सही निदान करते हुए आस-पास के लोगो से शिकायत न आए। ऐसी व्यवस्था मुर्गीपालक सुनिश्चित करें ताकि वातावरण दूषित न हो। 


बैठक में पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डा0 गुरमीत सिंह ने बताया कि मुर्गीपालकों द्वारा उपरोक्त स्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण कैम्प गांव में आयोजित किए जाएगें। उपरोक्त हिदायतों की अनुपालना का आश्वासन देते हुए मुर्गी पालक संघ के पदाधिकारियों ने मुर्गी पालन को इन्डस्ट्री न मानकर कृषि उत्पादन मानते हुए वही सभी सुविधाए सरकार से अपेक्षा की जो कृषि क्षेत्र में सरकार दे रही है। 
इस बैठक में मुर्गीपालक संघ के जिला प्रधान सुरेन्द्र भुटानी, पृथ्वी सिंह कुटेल के अलावा जिले के 27 मुर्गीपालक उपस्थित थे। 

उपायुक्त ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्टड निर्माण कार्यों का निरीक्षण


इन्द्री सुरेश अनेजा
यमुना नदी पर भूमि कटाव को रोकने के लिए बनाये जा रहे स्टडों का निरीक्षण करने के लिए करनाल की उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने इन्द्री उपमंडल के गांवों नबियाबाद,गढ़पुर टापू और नगली घाट का दौरा किया। सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्टड बनाने का काम जल्दी से जल्दी पूरा करें। चाहे इसके लिए अतिरिक्त लेबर  लगानी पड़े।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष यमुना नदी में बाढ़ के कारण यमुना नदी के साथ लगते किसानों के खेतों में भूमि कटाव हो गया था। जिस कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन यमुना में समा गई थी। यहां तक कि कई ठोकरें भी बाईपास हो गई थी। इस भूमि कटाव को रोकने के  लिए ही प्रशासन द्वारा स्टड बनाकर पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। अकेले इन्द्री में नबियाबाद,गढ़पुर टापू और नगली घाट गांव में 12 नये स्टड बनाये गये हैं और 8 स्टडों की मुरम्मत की गई है ताकि इस बार यमुना के पानी से भूमि कटाव न हो। उन्होंने अधिकारियों का निर्देश देते हुए कहा कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिस भी अधिकारी के खिलाफ  शिकायत आयेगी,उसके खिलाफ  कड़ी कारवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल आई बाढ़ के कारण किसानों को काफ ी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किये हुए हैं। जिसके लिए ही गांवों में स्टडों का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार प्रशासन किसानों की हरसंभव सहायता करने के लिए सजग है। 


जानकारी देते हुए उपायुक्त श्रीमती नीलम पी.कासनी ने बताया कि बाढ़ की रोकथाम के प्रबंध पर 25 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है । वर्ष 2010 में आई यमुना नदी की बाढ़ ने पिछले 38 साल का रिकार्ड तोड़ा था। उस रिकार्ड को मददेनजर रखते हुए हरियाणा राज्य बाढ़ नियंत्रण बोर्ड ने करनाल जिला के यमुना नदी के साथ लगते गांवों को बाढ़ से बचाने की 25 करोड़ 35 लाख रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत गत जनवरी माह में बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों के पास यमुना नदी पर बनाये जाने वाले 42 नये स्टडों तथा 39 पुराने स्टडों की मुरम्मत का कार्य किया गया था। उपायुक्त श्रीमती कासनी ने जिले के बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों के पास यमुना नदी पर चल रहे बाढ़ बचाओ कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि गांव गढपुर टापू में एक करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से 4 नये स्टड बनाने व एक पुराने स्टड की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी प्रकार गांव नबियाबाद में 2 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से 5 नये स्टड व 3 पुराने स्टड की मुरम्मत, गांव नगली में 2 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से 3 नये स्टड व 4 पुराने स्टड की मुरम्मत, गांव खिराजपुर में 4 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से 10 नये स्टड व 5 पुराने स्टड की मुरम्मत, गांव कुंडा कलां में 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से 8 नये स्टड व 6 पुराने स्टड की मरम्मत, गांव जम्मूखाला में  एक करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से 2 नये स्टड व 2 पुराने स्टड की मुरम्मत, गांव मुस्तफाबाद में 3 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से 7 नये स्टड व 9 पुराने स्टड की मुरम्मत तथा गांव लालूपुरा व सैदपुरा में 4 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से 3 नये स्टड व 9 पुराने स्टडो की मुरम्मत का कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर तो स्टड निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा कुछ पर अभी जारी है। जिसे जल्दी ही पूरा कर लिया जायेगा।

शीघ्र, सक्षम एवं समयबद्घ सेवाओं के प्रथम चरण का शुभारंभ


करनाल विजय काम्बोज
उपायुक्त श्रीमती नीलम पी.कासनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए शीघ्र, सक्षम एवं समयबद्घ सेवाएं देने के लिए बनाई गई योजना के प्रथम चरण में 15 चयनित सेवाओं को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत जिले में भी कार्य आरम्भ हो चुका है।  
इस योजना के तहत उन्होंने बताया कि अब जिले में नये राशन कार्ड 15 दिनों के भीतर जारी कर दिए जाएंगे, परिवार के सदस्यों के नाम शामिल करने एवं हटाने, सरेंडर प्रमाण पत्र तथा राशनकार्ड की प्रतिलिपि की रसीद प्राप्त करने पर राशन कार्ड जारी करने का कार्य सात दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। एक ही अधिकार क्षेत्र में पते को बदलने तथा एफ.पी.एस. में बदलाव के साथ पते में बदलाव का कार्य तीन दिन के भीतर कर दिया जाएगा। सरेंडर प्रमाण पत्र उसी दिन जारी कर दिए जाएंगे। ये सेवाएं खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक द्वारा निष्पादिक की जाएंगी तथा इन सेवाओं से सम्बन्धित शिकायतों का निपटान जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र तथा निवासी या अधिवासी प्रमाण पत्र  तहसीलदार द्वारा सात कार्य दिवसों के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। ये प्रमाणपत्र जारी न करने सम्बन्धी शिकायतों का निपटान उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) द्वारा किया जाएगा। उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) द्वारा लर्नर ड्राइविंग लाइसैंस पांच कार्य दिवसों के भीतर और स्थाई ड्राइविंग लाइसैंस तथा हल्के वाहनों का पंजीकरण पत्र सात कार्य दिवसों के भीतर जारी किया जाएगा। इन सेवाओं से सम्बन्धित शिकायतें अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा निपटाई जाएंगी।
श्रीमती कासनी ने बताया कि नये बिजली कनैक्शन, अस्थाई बिजली कनैक्शन जारी करने तथा बिजली लोड को बढाने के कार्य उपमण्डल अधिकारी (डिसकोम) द्वारा 30 कार्य दिवसों के भीतर किया जाएगा तथा इन सेवाओं का निष्पादन न करने सम्बन्धित शिकायतों का निपटान कार्यकारी अभियंता (डिसकोम) द्वारा किया जाएगा। तहसीलदार भूमि पंजीकरण उसी दिन जारी किया जाएगा। भूमि का इंतकाल की स्वीकृति तथा लैंड रिकार्ड की प्रतियां तहसीलदार द्वारा पांच कार्य दिवसों के भीतर उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा इनसे सम्बन्धित शिकायतों का निपटान उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पानी एवं सीवरेज के नये कनैक्शन उपमण्डल अधिकारी (जन स्वास्थ्य) द्वारा 12 कार्य दिवसों के भीतर जारी किए जाएंगे और इन सेवाओं से सम्बन्धित शिकायतों का निपटान कार्यकारी अभियंता (जन स्वास्थ्य) द्वारा किया जाएगा। सम्पदा अधिकारी (एमसी) (शहरी)/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (प्रभारी) (ग्रामीण) द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तीन कार्य दिवसों के भीतर जारी किए जाएंगे और इन सेवाओं का निष्पादन न करने सम्बन्धी शिकायतों का निपटान अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। सम्पदा अधिकारी (एम.सी.)/ हुडा द्वारा भवन योजना को 25 कार्य दिवसों के भीतर अनुमोदित किया जाएगा और इस सेवा से सम्बन्धित शिकायतों का निपटान अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा किया जाएगा।
उपायुक्त श्रीमती कासनी ने कहा कि ये सेवाएं प्रदान करने के लिए आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों तथा अन्य शर्तों की सूची अंग्रेजी, हिन्दी एवं पंजाबी में तैयार की जाएगी। सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालयों में विशिष्टï अधिकारियों या कर्मचारियों को स्वयं जांच या मूल्यांकित किए आवेदन को प्राप्त करने के लिए पदनामित किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने पर अधिकारी या कर्मचारी यह सत्यापित करेंगे कि वे आवेदन पत्र पूरी तरह भरे गये हैं या नहीं और आवेदक को रसीद देंगे, जिस पर यह इंगित होगा कि पूरी तरह से भरा गया आवेदन प्राप्त किया गया है तथा सेवाएं निर्धारित तिथि को उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में सेवा निष्पादन किया जाना सुनिश्चित करने के लिए भीतरी प्रणाली को क्रियान्वित किया जाना होगा। परिवीक्षण सॉफटवेयर विकसित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में अधिकारियों या कर्मचारियों के प्रदर्शन का आंकलन करने के लिए विभागों द्वारा एक मानदण्ड के रूप में समयबद्घ जन सेवा निष्पादन विधि भी विकसित की जानी चाहिए।

सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु जनसंपर्क विभाग ने तैयार किया एक्शन प्लान


करनाल  विजय काम्बोज
हरियाणा सरकार की उपलब्धियों, विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के उददेश्य से सूचना जन सम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग करनाल ने एक एक्शन प्लान तैयार किया है। इस एक्शन प्लान के तहत चालू माह के दौरान विभाग के क्षेत्रीय अमले द्वारा 4 जुलाई से लेकर आगामी 29 जुलाई तक गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सभी प्रकार की सामाजिक पैंशन व भत्तों, कन्याभ्रूण हत्या की रोकथाम, मलेरिया की रोकथाम, घटते लिंगानुपात तथा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भाषण, लोकगीतों व नाटकों के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी।  
यह जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी श्री हरनाम दास ने बताया कि प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के तहत आगामी 4 जुलाई को जिला के गांव कटाबाग, रांवर, गंजो गढी, शुगर मिल कालोनी, शेखपुरा तथा सुहाना गांव में भजन मंडली व नाटक पार्टी व सिनेमा यूनिट लोगों को राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इसी प्रकार 5 जुलाई को गांव मदनपुर, दहा जागीर, बजीदा, सिरसी, ऊंचा समाना व पक्का पुल, 6 जुलाई को गांव पाल नगर, सैदपुरा, जरीफा वीरान, पुण्डरक, चमार खेडा व धौलगढ, 7 जुलाई को गांव मंगलपुर, दलियानपुर, मैनमती, कलवेहडी, नेवल व बुढा खेडा, 8 जुलाई को गांव टीकरी, कैलाश, टपराना, बलडी, ऊंचानी, ऊंचाना, 11 जुलाई को गांव छपरा, खेड़ा, सुभरी, माजरा, रसूलपुर कलां व रसूलपुर खुर्द, 12 जुलाई को गांव पिंगली, घोघड़ीपुर, खेडी नरू, बुढनपुर आबाद, बीड माजरा व जाणी, 13 जुलाई को गांव हेमदा, दादुपुर, शाहपुर, सिरसी, जरीफाबाद, बजीदा रोड़ान, 14 जुलाई को गांव मंजूरा, बालू, हथलाना, बहलोलपुर, बुढऩपुर रोड़ान व कुचपुरा तथा 15 जुलाई को गांव झिंझाडी, शामगढ, दादूपुर रोडान, गांगर, पधाना व तखाना  में जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। 
इसी प्रकार 18 जुलाई को गांव कुराली, दरड़, संघोई, संघोहा, चुरणी व कमालपुर, 19 जुलाई को गांव भैणी खुर्द, भैणी कलां, सुल्तानपुर, कुडक जागीर, चौपडी व लल्याणी, 20 जुलाई नलीआर, नलीपार, डबरकी, कुंडा कलां व चुंडीपुर, 21 जुलाई को बड़ा गांव, मोदीपुर, जडौली, नबीपुर, महमूदपुर व खराजपुर, 22 जुलाई को संडीर, अमरगढ, राजगढ, सीकरी, बडसालू व लाठरों, 25 जुलाई को गांव काछवा, काछवा राय फार्म, बीड नडाना, सग्गा, डिंडारी व मोतिया, 26 जुलाई को गांव रत्नगढ, चिडाव, जुंडला, पिचौलिया, बांसा व प्योंत, 27 जुलाई को नगला मेगा, अंधेडा, मगलोरा, ढाकवाला गुजरान, ढाकवाला रोड़ान व मोहिदीनपुर, 28 जुलाई को अमृतपुर कलां, अमृतपुर खुर्द, कैरवाली, कालरम, फैजलपुर व माजरा तथा 29 जुलाई को गांव झिमरहेडी, हसनपुर, रसीन, उपली, फुरलक व रायपुर जाटान में भजन मंडली व नाटक पार्टी व सिनेमा यूनिट लोगों को राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी ने जिला के सरपंचों व मौजिज व्यक्तियों को अपील की कि वे सूचना जन सम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की नाटक  मंडली, भजन पार्टी व सिनेमा यूनिट का अपने-अपने गांव में प्रचार करवाकर अधिक से अधिक लोगों तक राज्य सरकार की उपलब्धियों, जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने में अपना पूर्ण सहयोग दे। उन्होंन कहा कि जब भी पार्टी आपके गांव में पहुंचती है तो उनका कार्यक्रम अपनी उपस्थिति या गांव के मौजिज व्यक्ति की उपस्थिति में सार्वजनिक स्थान पर करवाएं। इस प्रचार कार्यक्रम के बारे में पहले से मुनियादी भी करवाए।