Friday, July 1, 2011

मार्किट कमेटी सचिव हुए सेवानिवृत



घरौंडा- 1 जुलाई(प्रवीन सोनी) 
मार्किट कमेटी खंड सचिव धर्मपाल के सेवानिवृत होने पर अनाज मंडी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विदाई समारोह मे गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समारोह को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता नैनपाल राणा ने मार्किट कमेटी के सचिव धर्मपाल की तारीफ करते हुए एक अच्छा अधिकारी बताया। घरौंडा अनाज मंडी प्रधान यशपाल राणा, पूर्व प्रधान सुखबीर संधू व रामलाल गोयल ने धर्मपाल को मंडी की तत्परता से सुनवाई करने वाला अधिकारी बताया।


 विदाई समारोह में सचिव धर्मपाल को पगड़ी बांधकर सम्मानित करते आढ़ती व कर्मचारी| छाया-तेजबीर 
इस दौरान धर्मपाल ने कहा कि उन्होंने अपने 40 वर्षों की सर्विस के दौरान यह पूरा ध्यान रखा कि उसके द्वारा किसी भी कार्य में कोई कोताही न हो व हर कार्य तत्परता से हल हो। समारोह में मार्किट कमेटी घरौंडा के कर्मचारियों व अधिकारियों ने सेवानिवृत हो रहे सचिव धर्मपाल को शाल उडाकर व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान समारोह में सुखपाल संधू, बलकार झिंवरेहड़ी, शमशेर कैमला, रामफल, दीपक शर्मा, चेतन शर्मा, राजपाल, सुबे सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment