घरौंडा- 1 जुलाई(प्रवीन सोनी)
गांव बसताड़ा की बी.ए. की तृतीय वर्ष की छात्रा सीमा देवी ने पूरे कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने कालेज व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमा देवी पुत्री बलबीर सिंह, राजकीय कालेज घरौंडा की छात्रा है व इस छात्रा ने 958 अंक प्राप्त कर पूरे कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने कालेज व गांव का नाम रोशन करने का काम किया है।
अपनी इस उपलब्धि पर छात्रा सीमा देवी ने बताया कि वह भविष्य में आई.ए.एस.अधिकारी बनना चाहती है। इसके लिए वह पूरी मेहनत करेगी व दिन रात एक कर देगी। सीमा के पिता एक कुशल वकील हैं। उधर राजकीय महाविद्यालय घरौंडा की ही व बसताड़ा निवासी एक अन्य छात्रा वर्षा ने भी बी.ए.फाइनल की परीक्षा में 946 अंक प्राप्त कर अपने कालेज का नाम चमकाने का काम किया है। दोनों छात्राओं के अच्छे अंक लेने पर कालेज प्रबंधन व क्षेत्र के लोगों ने इसे छात्राओं की मेहनत करार दिया।

No comments:
Post a Comment