कैथल, ब्यूरो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर काग्रेस के अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला के 80वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कैथल में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, इनडोर खेल स्टेडियम तथा उझाना में मिल्क प्लाट स्थापित करने की घोषणा कर जिला वासियों को एक नायाब तोहफा दिया। इसके अलावा उन्होंने जिले के गावों और शहर के विकास के लिए अतिरिक्तधन देने की माग को भी स्वीकार करते हुए कहा कि गावों के विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए 31 मार्च से पहले पांच करोड़ रुपये तथा इतनी ही धन राशि आगामी वित्त वर्ष में उपलब्ध करा दी जाएगी। कैथल से विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उक्त घोषणाओं के संबंध में मागें रखी थी।
मुख्यमंत्री ने शमशेर सिंह सुरजेवाला को एक कामरेड की संज्ञा देते हुए कहा कि सुरजेवाला एक ऐसे व्यक्ति है, जिनकी सोच हमेशा आम आदमी और किसान एवं मजदूर से जुड़ी रही है। उन्होंने हमेशा उनकी भलाई के लिए कार्य किया और उनके लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों के ऋणों की अदायगी न करने पर किसानों को जेल में डालने के काले कानून और ट्रैक्टर ऋणों की अदायगी न करने पर जमीन को नीलाम करने की व्यवस्था के खिलाफ सुरजेवाला ने आवाज उठाई और उनके सुझावों पर अमल करते हुए सरकार ने दोनों व्यवस्थाओं को बदला।
अगर कैथल का विकास यहा से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला, शमशेर सिंह सुरजेवाला और वे स्वयं भी मिलकर नहीं कर सकते तो कोई भी नहीं कर सकता। अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर काग्रेस के अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला ने कैथल में हो रहे सर्वागीण विकास का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री को दिया। अपने चिर-परिचित अंदाज में शमशेर सिंह सुरजेवाला ने सरकार की चल रही योजनाओं और नीतियों में सुधार के कई सुझाव भी दिए।
लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि काग्रेस की संस्कृति विकास की रही है और जब-जब इस पार्टी ने सत्ता हासिल की तो उसके द्वारा किया गया अभूतपूर्व विकास सामने आया है। उन्होंने कैथल में हुए सर्वागीण विकास और मुकम्मल हुई विभिन्न परियोजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। जनसभा को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, मुख्य संसदीय सचिव जिले राम शर्मा, पूर्व मंत्री तेजेद्र पाल मान, करण सिंह दलाल, जगदीश नेहरा, पूर्व विधायक दिलूराम, दिनेश कौशिक, तेजवीर सिंह, रोशनलाल तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव दिलबाग मोर व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह ने किया।
No comments:
Post a Comment