बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने टाटा 407 में लदे अण्डों को सडक पर फैक कर तोड डाला और गाडी को भी तोड-तोड कर चकनाचूर कर दिया।
रादौर 13 जून-कुलदीप सैनी
गांव नाहरपुर में सोमवार को अण्डों से लदी एक टाटा 407 के चालक ने शराब के नशे में चूर होकर एक 14वर्षीय बच्चे को गाडी से कुचल डाला। जिस कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में एक 10 वर्षीय बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने टाटा 407 में लदे अण्डों को सडक पर फैक कर तोड डाला और गाडी को भी तोड-तोड कर चकनाचूर कर दिया।
दुर्घटना के बाद टाटा 407 का नशे में चूर ड्राईवर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले खेतों के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गया। जबकि अण्डों से लदी गाडी में बैठे दो व्यक्तियों की गांव के लोगो ने खूब धुनाई की। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार परमजीत चहल, डीएसपी अशोक सभ्रवाल, डीएसपी फूलकुमार, इंस्पैक्टर रामकुमार झिवरेहडी, थाना जठलाना प्रभारी सूरजभान, एसआई हरविन्द्र सिंह, इंस्पैक्टर अजीत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन क्रोधित ग्रामीण पुलिस की मौजुदगी में टाटा 407 को लाठियों, डन्डों से तोडते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। बाद में गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने क्रोधित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। जिसके बाद गाडी को क्रेन के द्वारा मौके से हटाकर थाना जठलाना में लाया गया। उधर पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
सोमवार की सुबह देहरादून से एक टाटा 407 ट्रक चालक गांव नाहरपुर के एक पोल्ट्रीफार्म से अण्डे लेने के लिए आया था। अण्डे गाडी में लोड करने के बाद जब गाडी का चालक गांव में ही दुसरे पोल्ट्रीफार्म से अण्डे लोड करने जा रहा था तो गाडी के चालक ने गांव की गलियों में गाडी को तेज रफ्तार से दौडाया। इस दौरान गाडी चालक ने माकन करियाना स्टोर के सामने खडे गांव के 2 बच्चों पर गाडी चढा दी। जिस कारण गोल्डी (14) पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी अजीतपुर कलां ब्लॉक साढौरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करियाने की दुकान पर खडा 10 वर्षीय बालक राहुल पुत्र रामदिया गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए नाहरपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि दुर्घटना में एक मोटरसाईकिल व दो साईकिलें भी गाडी के नीचे आकर चकनाचूर हो गई। वहीं दो अन्या व्यक्ति रियाकत अली व इंतजार गांडी की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। दुर्घटना के बाद गाडी चालक गाडी को गली के बीच में छोडकर खेतों-खेत उत्तरप्रदेश की ओर भाग गया। गांव के लोगो को जैसे ही दुर्घटना के बारे में पता लगा तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने गाडी के अन्दर रखे अण्डों को सडक़ पर फैंक दिया। ग्रामीणों के अन्दर बालक की मौत से इतना गुस्सा था कि ग्रामीणों ने टाटा 407 को लोहे की राड़ के साथ तोड-तोड कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे पुलिस कर्मचारी कुछ नही कर पाए। ग्रामीणों ने लगभग एक घण्टा कैन्टर को तोडते रहे। बाद में कुछ ग्रामीणों ने कैन्टर को आग लगाने की कोशिश की। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने कैन्टर को आग लगाने पर गांव में बडा हादसा होने की आंशका के चलते ऐसा करने से मना कर दिया था। कैन्टर गांव की गली में मकानों के बीच खड़ा था। बाद में गांव के लोगो को समझाने बुझाने में प्रशासन के अधिकारियों को खूब पसीना बहाना पडा। अधिकारियों ने गांव के लोगो को गाडी चालक के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा ठण्डा हुआ। सडक़ हादसे में मारा गया बालक गोल्डी कुछ दिनों पहले अपने मामा मदन लाल के घर गर्मी की छुट्टियों में रहने आया था। जो आठवीं कक्षा का छात्र था। सोमवार को जब गोल्डी करियाने की दुकान पर सामान लेने गया तो गोल्डी सडक दुर्घटना का शिकार हो गया। बालक गोल्डी की मौत से गांव नाहरपुर में तनाव व रोष का माहौल है।


No comments:
Post a Comment